&format=webp&quality=medium)
4 मॉडल्स और चारों ही फैंस की अलग-अलग च्वॉइस हैं. (iPhone 17 Best Model) अगर आप भी Apple के अपकमिंग मॉडल्स iPhone 17 लाइनअप का इंतजार कर रहे हैं तो आपका वो इंतजार अब खत्म होने वाला है. क्योंकि कंपनी अपनी मचअवेटेड सीरीज को 9 सितंबर को लॉन्च करने वाली है. लेकिन क्या हो अगर लॉन्च से पहले ही पता लग जाए कि कौन-से मॉडल में क्या खास मिलने वाला है. किसमें क्या खास होगा. चलिए कम्पेयर करके देखते हैं.
Apple iPhone's के लिए लोग काफी दीवाने रहते हैं और हो भी क्यों न? उसका डिजाइन, डिस्प्ले, बैटरी बैकअप और कैमरा अपग्रेड्स उसे खास बनाते हैं. और सबसे खास बात उसमें शामिल Apple Intelligence फीचर्स. जब से कंपनी ने iPhone 16 सीरीज में AI फीचर्स जोड़े हैं, लोगों ने नए मॉडल्स की तरफ शिफ्ट करना शुरू कर दिया है. अब बारी है iPhone 17 लाइनअप की. फैंस को इस सीरीज का भी बेसब्री से इंतजार है. क्योंकि कंपनी इस बार इन्हें स्लिम डिजाइन, नए कैमरा अपग्रेड्स के साथ लॉन्च कर रही है. फोन में बैटरी बैकअप और प्रोसेसर भी इस बार फैंस को तगड़ा मिल सकता है. जानिए क्यों खरीदना चाहिए अपकमिंग iPhone 17.
iPhone 17 को कंपनी 4 नए मॉडल्स के साथ लॉन्च करेगी. इनमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max मॉडल्स शामिल हैं. इस बार iPhone 17 Plus मॉडल नहीं आएगा. Apple Plus लाइनअप को खत्म करने की प्लानिंग कर रहा है.हालांकि iPhone 17 Air इसका रिप्लेसमेंट नहीं है. ये एक नए डिवाइस का डेब्यु है. चर्चा है कि नए iPhone 17 Air की 6.6 इंच डिस्प्ले, 6mm थिकनेस मिल सकती है. क्या-क्या होगा नए iPhone's में खास. चलिए जानते हैं.

iPhone 17 Air की सबसे बड़ी खासियत इसका बहुत पतला होना होगा. खबरें बताती हैं कि ये फोन 5.5mm से 6.25mm तक पतला हो सकता है, जो कि आईफोन 16 प्रो (8.25mm) से काफी कम है. लेकिन, इस पतले डिज़ाइन की वजह से कुछ कमियां भी हो सकती हैं. शायद फोन में छोटी बैटरी होगी और दो कैमरों वाला सेटअप भी नहीं होगा.
आईफोन 17 एयर में 6.6 इंच की प्रोमोशन OLED स्क्रीन हो सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी. इसमें 'Always-On डिस्प्ले' सपोर्ट भी होगा. इसमें A19 चिप लगी हो सकती है, 8GB रैम होगी और यह ऐप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को भी सपोर्ट करेगा. फोटो खींचने के लिए, iPhone 17 Air में 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा हो सकता है, जिसमें 2x ऑप्टिकल जूम होगा. शायद इसमें अल्ट्रावाइड सेंसर न हो. आईफोन 17 एयर के 128GB स्टोरेज वाले शुरुआती मॉडल की कीमत 89,900 रुपये हो सकती है.
इस बार के फोन्स में ProMotion डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिल सकती है. इसमें स्मूद स्क्रॉलिंग और वीडियो प्लेबैक के लिए 120Hz का मैक्सीमम रिफ्रेस रेट जोड़ा जा सकता है. यानी कि प्रो मोशन टेक्नोलॉजी सभी मॉडल्स में मिलेगी, न केलस प्रो मॉडल्स में. इसके अलावा iPhone 17 मॉडल्स की LTPO OLED डिस्प्ले होने वाली है, जिसमें Always-on display टेक्नोलॉजी मिलेगी.
कैमरा अपग्रेड्स की बात करें तो एप्पल इस बार फ्रंट कैमरा पर काम कर रहा है. कंपनी इस बार 24MP फ्रंट कैमरा दे सकती है. वहीं iPhone 17 Pro Max में 48MP Telephoto camera मिल सकता है, जो कि अभी 12-megapixel सेंसर है. बात करें, iPhone 17 की तो इसमें Wide, Ultra Wide कैमरा मिलने की उम्मीद है. वहीं iPhone 17 Air में सिंगल लेंस 48-megapixel rear camera मिल सकता है.

iPhone 17 Pro में 8x तक का ऑप्टिकल जूम (8× optical zoom) मिलेगा, फिलहाल iPhone 16 Pro में 5X ऑप्टिकल जूम (5× optical zoom) मिल रहा है. कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर दे सकता है.
एप्पल ने एक नया प्रो कैमरा ऐप इंट्रोड्यूस किया है फोटोज और वीडियोज दोनों के लिए. (iPhone 17 Leak Features) इस ऐप की मदद से आप कई काम निपटा सकते हैं, ये Halide, Kino और Filmic Pro जैसे ऐप्स को कड़ी टक्कर देगा.
डिवाइस के टॉप एज पर अलग से एक कैमरा कंट्रोल बटन मिलेगा. ये iPhone 16 Pro के कैमरा कंट्रोल बटन की तरह काम करेगा. Pro camera के ऐप में एप्पल कई बड़े अपडेट्स जोड़ रहा है. कंपनी Final Cut Camera ऐप में मेजर अपडेट्स जोड़ेगी, जिससे ऐप को यूज करने का एक्सपीरियंस थोड़ा बदल जाएगा.
ऐसी चर्चा भी है कि iPhone 17 Pro को कंपनी नए copper-like कलर ऑप्शन में उतार सकती है. सेंटर में Apple का लोगो हमेशा की तरह नजर आएगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)