&format=webp&quality=medium)
क्या आप भी iPhone 17 सीरीज का इंतजार कर रहे हैं? अगर हां तो बस एक महीना और रुक जाइए. क्योंकि Apple अपनी iPhone 17 सीरीज के साथ एंट्री लेने जा रहा है. (iPhone 17 Leaks) इस सीरीज में 4 नए मॉडल्स शामिल होंगे. फिलहाल लॉन्च डेट का भी खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन लीक्स आने पहले से शुरू हो गए हैं. ये लीक्स iPhone के प्रो मॉडल्स के सामने आए हैं. Macrumors की रिपोर्ट के मुताबिक, iPhone 17 Pro के कैमरा फीचर्स लीक हुए हैं. ऐसी चर्चा है कि ये Samsung के Ultra को टक्कर दे सकता है.
iPhone 17 Pro में 8x तक का ऑप्टिकल जूम (8× optical zoom) मिलेगा, फिलहाल iPhone 16 Pro में 5X ऑप्टिकल जूम (5× optical zoom) मिल रहा है. कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर दे सकता है.
एप्पल ने एक नया प्रो कैमरा ऐप इंट्रोड्यूस किया है फोटोज और वीडियोज दोनों के लिए. (iPhone 17 Leak Features) इस ऐप की मदद से आप कई काम निपटा सकते हैं, ये Halide, Kino और Filmic Pro जैसे ऐप्स को कड़ी टक्कर देगा.
डिवाइस के टॉप एज पर अलग से एक कैमरा कंट्रोल बटन मिलेगा. ये iPhone 16 Pro के कैमरा कंट्रोल बटन की तरह काम करेगा. Pro camera के ऐप में एप्पल कई बड़े अपडेट्स जोड़ रहा है. कंपनी Final Cut Camera ऐप में मेजर अपडेट्स जोड़ेगी, जिससे ऐप को यूज करने का एक्सपीरियंस थोड़ा बदल जाएगा.
ऐसी चर्चा भी है कि iPhone 17 Pro को कंपनी नए copper-like कलर ऑप्शन में उतार सकती है. सेंटर में Apple का लोगो हमेशा की तरह नजर आएगा.

iPhone 17 Pro मॉडल्स के रियर कैमरा सिस्टम को रीडिजाइन किया जाएगा. तो ऐसी संभावना है कि कंपनी इस बार कैमरा में तगड़े फीचर्स जोड़ सकती है. डिवाइस में 3 48-megapixel रियर कैमरा होने की भी संभावना है.
iPhone 17 Pro में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी टेक्नोलॉजी फीचर जुड़ सकता है. iPhone 17 Pro इस टेक्नोलॉजी के साथ पेश करने वाला पहला आईफोन बन जाएगा. मैकरियूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डिस्प्ले एनालिस्ट रॉस यंग ने बताया कि अंडर-डिस्प्ले 'फेस आईडी' टेक्नोलॉजी अभी भी फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए एक सर्कुलर कटआउट के साथ होगी.

बता दें, इस साल एप्पल iPhone 15 लाइअप को लॉन्च करेगा, वहीं iPhone 16 को साल 2024 में लॉन्च किया जाएगा और iPhone 17 को साल 2025 में. Apple iPhone 17 Pro के बारे में योंग ने बताया कि उसमें अंडर डिस्प्ले Face ID टेक्नोलॉजी का यूज किया जाएगा. साथ ही सेल्फी के लिए इसमें सर्कुलर कटआउट मिलेगा. यही फीचर 2027 में लॉन्च होने वाले iPhone 19 Pro और Max में नजर आ सकता है. इन हैंडसेट के डिस्प्ले के अंदर सेल्फी कैमरा हाइड करके फिट किया जाएगा.
iPhone अपने कैमरा फीचर्स के लिए हमेशा से पॉपुलर रहा है. 17 सीरीज के प्रो वेरिएंट iPhone 17 Pro के कैमरा में 8X तक का ज़ूम जोड़ा जा रहा है जो कि S25 Ultra के कैमरा को कड़ी टक्कर दे सकता है. S25 Ultra में 10X तक का ज़ूम मिलता है, जिससे काफी क्लीयर पिक्चर्स आती हैं, एग्जांपल के लिए आप नीचे S25 Ultra के 10X वाली तस्वीर देख सकते हैं.
