Apple iPhone 17 Pro Max Launch: प्रो मॉडल का पूरा बदल जाएगा हुलिया! कैसा होगा डिजाइन-डिस्प्ले? कीमत भी आ गई सामने

Apple iPhone 17 Pro Max Launch: डिजाइन कैसा होगा, डिस्प्ले कैसा होगा और कीमत कितनी होगी. ये जानने के लिए सभी लोग काफी एक्साइटेड हैं. तो चलिए देर किस बात की जानते हैं Apple iPhone 17 Pro Max की खासियत.
Apple iPhone 17 Pro Max Launch: प्रो मॉडल का पूरा बदल जाएगा हुलिया! कैसा होगा डिजाइन-डिस्प्ले? कीमत भी आ गई सामने

Apple iPhone 17 Pro Max Launch: बस कुछ ही समय में नई लाइनअप पेश होने वाली है. Rumors हैं iPhone 17 Series लॉन्च के. आईफोन के प्रो मॉडल्स हर बार चर्चा में रहते हैं. लॉन्च से पहले ही इसके कुछ लीक्स सामने आने शुरू हो गए है. डिजाइन कैसा होगा, डिस्प्ले कैसा होगा और कीमत कितनी होगी. ये जानने के लिए सभी लोग काफी एक्साइटेड हैं. तो चलिए देर किस बात की जानते हैं Apple iPhone 17 Pro Max की खासियत.

Apple iPhone 17 Pro Max डिस्प्ले

लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 Pro Max नए टाइटेनियम फ्रेम के साथ आएगा, ताकि ये पहले से हल्का हो जाए. (Apple iPhone 17 Pro Max Display) फ्लेट Edges, बेजल्स स्लिम किए जा सकते हैं. वहीं Apple 6.9-inch Super Retina XDR ProMotion डिस्प्ले को इंट्रोड्यूस कर सकता है और साथ ही ब्राइटनेस को बढ़ा सकता है, जिससे की आउटडोर विजिबिलिटी बेहतर हो जाए.

Add Zee Business as a Preferred Source

यहां देखें पल-पल के अपडेट्स: Apple Event iPhone 17 Launch LIVE: काउंटडाउन शुरू! iPhone 17 सीरीज से लेकर इन प्रोडक्ट्स से उठ सकता है पर्दा, जानें क्या-क्या होगा खास

Apple iPhone 17 Pro Max Leaks price camera battery processor check with one click

Photo Credit: MacRumors

Apple iPhone 17 Pro Max कैमरा

Apple हमेशा फोटोग्राफी लेवल पर एक बेंचमार्क सेट करता है, जो कि इस बार भी इस परंपरा को निभाएगा. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें Periscope Telephoto लेंस जोड़ा जा सकता है, जो कि 6x तक का optical zoom देगा क्लोज-अप पिक्चर्स के लिए. (Apple iPhone 17 Pro Max Camera) इसी के साथ ये low-light फोटोग्राफी को भी एन्हांस करने से लेकर 8K वीडियो रिकॉर्डिंग भी दे सकता है.

Apple iPhone 17 Pro Max परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर

17 Pro Max में A19 Bionic चिपसेट मिल सकता है, जो कि अब तक के सबसे फास्ट प्रोसेसर में से एक हो सकता है. इसे खास स्पीड को इम्प्रूव, AI ड्राइवन टास्ट को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है. ये iOS 26 अपडेट के साथ आ सकता है. (Apple iPhone 17 Pro Max Performance and software) फोन में नए-नए AI फीचर्स मिलने की उम्मीद है. सिरी (Siri) को बातचीत के लिए और भी स्मार्ट बनाया जा सकता है, जिसे सभी ऐप्स के लिए रियल-टाइम जानकारी देने के लिए पर्सेनेलाइज किया जाएगा. इसमें गेमिंग, मल्टीटास्किंग और कंटेंट क्रिएशन के लिए काफी चीज़े एड की जाएंगी.

Apple iPhone 17 Pro Max Leaks price camera battery processor check with one click

Photo Credit: MacRumors

Apple iPhone 17 Pro Max की संभावित भारतीय कीमत

Apple Event 2025, iPhone 17 Launch Updates: हालांकि Apple की तरफ से फिलहाल नई लाइनअप की कीमत रिवील नहीं हुई है. लेकिन एनालिस्ट के मुताबिक iPhone 17 की शुरुआती कीमत ₹1,39,900 रुपये हो सकती है. इसकी प्री-बुकिंग (iPhone 17 Pre-bookings in India) 12 सितंबर से शुरू होगी और ऑफिशियल सेल यानी 19 सितंबर से. आप इसे ऑनलाइन स्टोर्स और बाकि के एप्पल स्टोर्स से खरीद पाएंगे. iPhone 17 Pro Max का लॉन्च सबसे ज्यादा चर्चाओं में है, जिसका लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. (Apple iPhone 17 Pro Max Price in india) इसमें पावरफुल परफॉर्मेंस, दमदार AI फीचर्स, धमाकेदार कैमरा सिस्टम मिल सकता है.

मॉडल

संभावित कीमत (INR)

iPhone 17₹89,900
iPhone 17 Air₹99,990
iPhone 17 Pro₹1,24,999
iPhone 17 Pro Max₹1,64,990
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6