&format=webp&quality=medium)
iPhone 17 Leaks ahead of launch: Apple के अपकमिंग 'Awe Dropping' इवेंट का लोगों को बेसब्री से इंतजार है. काउंडडाउन शुरू हो गया है...बस 9 सितंबर तक का इंतजार है, फिर एप्पल के पिटारे से क्या-क्या निकलेगा ये देखने के लिए फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. वहीं सबसे ज्यादा चर्चा है इसके अपकमिंग iPhone 17 Series की. हालांकि नई लाइनअप इस इवेंट में आ रही है या नहीं, फिलहाल कंपनी की तरफ से इसको लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है. लेकिन iPhone 17 को लेकर कई लीक्स आने अभी से शुरू हो गए हैं. लीक्स के मुताबिक इस बार भी कंपनी 4 नए मॉडल्स पेश करने वाली है. चलिए लॉन्च से पहले जानते हैं iPhone 17 में मिलने वाले फीचर्स के बारे में.
जैसी की हमेशा से होता आया Apple हर साल सितंबर के महीने में iPhone की नई लाइनअप पेश करती है. ठीक इसी तरह इस बार भी इस इवेंट में इसके लॉन्च की संभावना लग रही है. लीक्स से साफ पता लग रहा है कि अपकमिंग iPhone 17 दिखने में कैसा होगा, बैटरी-परफॉर्मेंस कैसी होगी. चलिए जानते हैं.
डिजाइन इस बार कंपनी पूरी तरह से बदलने जा रही है. स्टेंडर्ड iPhone 17 डिजाइन के मामले में बिल्कुल भी iPhone 16 की तरह नहीं दिखेगा. इस बार डिस्प्ले का साइज 6.1 इंच से 6.3 इंच कर दिया जाएगा. इसका साइज iPhone 16 Pro की तरह हो जाएगा. और यही सेम साइज iPhone 17 Pro का भी देखने को मिल सकता है. लेकिन iPhone 17 Pro Max का डिस्प्ले साइज हो सकता है 6.9 इंच.
ऐसा चर्चा थी की Apple अपने अपकमिंग iPhone 17 मॉडल्स में नए ग्रीन और पर्पल शेड्स जोड़ सकता है. हालांकि iPhone 17 मॉडल्स black, white, steel gray, light blue, green, और purple कलर ऑप्शन में मिल सकते हैं.

कैमरा मॉड्यूल में भी इस बार Apple एक बड़ा बदलाव ला रहा है. CAD रेंडर्स से पता चला है कि iPhone 17 Pro और Pro Max में अब पारंपरिक चौकोर कैमरा मॉड्यूल की जगह एक लंबा, हॉरिजॉन्टल कैमरा बार होगा. इसमें ट्रिपल कैमरा सेटअप और LiDAR स्कैनर शामिल होगा, जो फोटोग्राफी के एक्सपीरियंस को दमदार बनाएगा.
वहीं, iPhone 17 Air मॉडल में एक स्लिम बार जैसा सिंगल कैमरा एलिमेंट है, जो कुछ हद तक Pixel स्मार्टफोन के डिज़ाइन की याद दिलाता है. ये डिज़ाइन iPhone 17 Air को एक यूनीक और मिनिमलिस्टिक लुक देगा.
रिपोर्ट्स बताती हैं कि Pro वेरिएंट्स में टाइटेनियम फ्रेम की जगह एल्युमिनियम फ्रेम का इस्तेमाल हो सकता है. ये बदलाव डिवाइस को हल्का बनाने के साथ-साथ रंग विकल्पों को और भी वाइब्रेंट बना सकता है. नए कलर ऑप्शन्स की बात करें तो, iPhone 17 Pro और Pro Max में ब्लैक, व्हाइट, डार्क ब्लू और एक बोल्ड ऑरेंज कलर वेरिएंट देखने को मिल सकता है, जो यूज़र्स को अपनी पसंद का फोन चुनने के लिए और विकल्प देगा. एक लीक वीडियो में Apple Logo भी सेंटर से थोड़ा नीचे शिफ्ट हुआ दिखाई दिया है, जो एक सूक्ष्म लेकिन दिलचस्प डिज़ाइन बदलाव है.
धमाकेदार कैमरा अपग्रेड: सभी मॉडल्स में 24MP फ्रंट कैमरा!
iPhone 17 सीरीज में कैमरा के शौकीनों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है! कंपनी इस बार सभी वेरिएंट्स में 24MP का फ्रंट कैमरा देने की योजना बना रही है, जो iPhone 16 के 12MP सेंसर से दोगुना रेजोल्यूशन है. इससे सेल्फी और वीडियो कॉल की क्वालिटी में जबरदस्त सुधार देखने को मिलेगा.
परफॉर्मेंस के मामले में भी iPhone 17 सीरीज कोई कसर नहीं छोड़ेगी. प्रो मॉडल्स में नेक्स्ट-जेनरेशन A19 Pro चिप के साथ 12GB RAM मिल सकती है, जो मल्टीटास्किंग और हाई-ग्राफिक्स गेम्स के लिए बेहतरीन होगी. वहीं, बेस और Air मॉडल में A19 या A18 चिप के साथ 8GB RAM दी जा सकती है, जो रोज़मर्रा के कामों को आसानी से संभालने के लिए पर्याप्त होगी.
चार्जिंग स्पीड में भी सुधार की संभावना है. एक रिपोर्ट ने संकेत दिया था कि iPhone 17 सीरीज 35W तक की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकती है, जो iPhone 16 सीरीज से तेज़ है. इसका मतलब है कि आप अपने फोन को कम समय में चार्ज कर पाएंगे. बैटरी बैकअप के मामले में भी कंपनी बेहतर परफॉर्मेंस दे सकती है, ताकि आप पूरे दिन बिना किसी चिंता के अपने फोन का इस्तेमाल कर सकें.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)