&format=webp&quality=medium)
iPhone 17 Pics: Apple iPhone 17 Series के लीक्स आने शुरू हो गए हैं. कंपनी हर साल iPhone की नई लाइनअप पेश करती है. इस लाइनअप को कंपनी हर बार की तरह सितंबर महीने में लॉन्त करेगी. लॉन्च से पहले इसे कई लीक्स सामने आ चुके हैं. अब जो लीक्स सामने आ रहे हैं वो है इसके कलर्स और डिजाइन. ऐसी चर्चा है कि iPhone 17 को कंपनी 9 कलर ऑप्शंस के साथ मार्केट में उतारेगी. इसी के साथ इस बार डिजाइन में पूरी तरह से बदलाव कर दिया गया है. चलिए जानते हैं इसकी खासियत.
लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 को कंपनी 5 रंगों में लॉन्च कर सकती है. ब्लैक, सिल्वर, ग्रीन, ब्लू और पर्पल. ये सभी काफी अट्रेक्टिव कलर्स हैं, जो यूजर्स का ध्यान जरूर खींचने वाले हैं. वहीं iPhone 17 Air की बात करें, तो इसे भी कंपनी अलग कलर ऑप्शंस में लॉन्च करेगी. इसमें ब्लैक, सिल्वर, गोल्ड और ब्लू कलर शामिल है. तो iPhone लवर्स को इस बार हटकर जो कलर्स मिलने वाले हैं वो हैं ग्रीन, ब्लू, पर्पल और सिल्वर. लीक्स में ये भी पता लगा कि एप्पल iPhone 17 Air, जो कि सबसे थिन मॉडल होगा इसका, उसे लाइट ब्लू शेड में उतार सकती है.
Image Credit: MacWorld
अब जल्द ही यूजर्स के हाथ iPhone 17 लगने वाला है. इसमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, और iPhone 17 Pro Max मॉडल्स शामिल होंगे. इसके लीक लुक-डिजाइन और स्पेसिफिकेशंस सामने आने शुरू हो गए हैं. चलिए जानते हैं.
कंपनी इस बार 17 सीरीज का लुक पूरी तरह चेंज करने वाली है. पिछले साल लॉन्च हुई 16 सीरीज में कंपनी ने कैमरा मॉड्यूल्स की डिजाइन और बैक मैट फिनिश दिया था.
फोटोग्राफी-वीडयोग्राफी के लिए एक कैमरा कंट्रोल बटन भी जोड़ा था. इस बार 17 सीरीज में ये सभी बदलाव तो किए जाएंगे ही. साथ ही कैमरा मॉड्यूल फिर से बदल जाएगा.

iPhone 17 का साइज इस बार 6.1 इंच से बढ़ाकर 6.3 इंच किया जा सकता है. ये iPhone 16 Pro के जितना लार्ज हो सकता है.
iPhone 17 और iPhone 17 Pro मॉडल्स में राउंडेड कॉर्नर्स के साथ नया रैक्टेंगुलर कैमरा बार जोड़ा जा सकता है. लेकिन iPhone 17 के स्टेंडर्ड मॉडल्स में यही डिजाइन बदलाव नहीं दिखेगा, जो कि iPhone 16 के Pill Shaped की तरह ही लुक-डिजाइन में नजर आएगा.

नई सीरीज में 17 Air को भी जोड़ा जाएगा. लीक्स के मुताबिक, एप्पल 2025 में iPhone के नए वर्जन को उतारने की प्लानिंग कर रहा है. इस बार नई डिवाइस को 'Sigficantly thinner' डिजाइन दिया जा सकता है. ये पूरी तरह 16 सीरीज से हटकर हो सकता है. लेकिन इस बार Plus मॉडल की जगह Air मिल सकता है.
लीक्स के मुताबिक, iPhone 17 और iPhone 17 Air को Slim डिजाइन के साथ उतारा जाएगा. ये अब तक का सबसे स्लिमेस्ट फोन होगा. इसका साइज 6mm की बजाय 5.5mm हो सकता है.
डिवाइस के साइज की बात करें तो iPhone 16 Pro Max का साइज था 8.25mm. लेकिन iPhone 17 Air की थिकनेस होगी 5.5mm. इसे देख साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि फोन कितना स्लिम होगा.
iPhone 17 Series के कैमरा मॉड्यूल को रिलोकेट किया जाएगा. पहले जो कैमरा लेफ्ट राइट कॉर्नर में मिलता था, अब वो बदलकर टॉप सेंटर में कर दिया जाएगा.
iPhone 17 Series में इस बार 120Hz "ProMotion" refresh rate जोड़ा जाएगा. पहले ये Pro versions में ही अवेलेबल था, लेकिन अब ये iPhone की सभी लाइनअप में दिया जाएगा. कई लीक्स बताते हैं कि iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Air मॉडल्स में ProMotion सपोर्ट जोड़ा जाएगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें