&format=webp&quality=medium)
आधा भारत iPhone का दीवाना है. जैसे ही मार्केट में Apple iPhone की लेटेस्ट सीरीज आने वाली होती है, ठीक उससे पहले पुरानी सीरीज के दाम गिर जाते हैं. (iPhone on Discount) अब ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 की कीमत कम हो गई है. इसकी कीमत फिलहाल 69,999 रुपये हो गई. आप इसे फ्लिपकार्ट से डिस्काउंट में खरीद सकते हैं. वहीं अगर आप और कम कीमत में खरीदना चाहते हैं तो नीचे बताई गई डील को क्रेक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं.
iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की कीमत मार्केट में 79,900 है. लेकिन आप इसे फ्लिपकार्ट से 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं. मोटा-मोटी इस पर 10,000 की छूट मिल रही है. लेकिन अगर बैंक और कैशबैक ऑफर्स लगाएंगे तो कम में घर ला सकते हैं. जानते हैं किस पर कितनी छूट?
अगर आपके पास Axis Bank का क्रेडिट कार्ड है 3,500 रुपये की छूट मिलेगी, इसके बाद फोन का प्राइस हो जाता है 66,499 रुपये. एक बात जो आपको ध्यान रखनी है, वो है इस पर लगने वाले डिलीवरी चार्जेस. फ्लिपकार्ट इस पर एडिशनल डिलीवरी और पैकेजिंग फीस भी लगाएगा.
अगर आपके पास कोई भी पुराना फोन है और उसके बदले में नया फोन लेना चाहते हैं तो वो ऑप्शन भी है. आप iPhone 16 को एक्सचेंज के साथ 58,700 में घर ला सकते हैं. लेकिन ध्यान रहे फोन की कंडीशन एकदम ठीक होनी चाहिए. वरना उसके दाम गिरते चले जाएंगे.
वेल! ये जून का महीना तो चल ही रहा है. अब केवल 2 महीने- जुलाई और अगस्त ही बचे हैं नई सीरीज को वेलकम करने के लिए. सितंबल में 17 Series आने वाली है. अगर आप जल्दबाजी में नहीं है तो आप नई सीरीज का इंतजार कर सकते हैं. क्योंकि उसमें काफी इंटरेस्टिंग फीचर्स और उसके लुक में भी बदलाव देखने को मिल सकता है.
लेकिन दूसरी तरफ लीक्स ये बताती हैं कि iPhone 16 और 17 में ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलने वाला है. लेकिन आप iPhone के Air मॉडल का इंतजार कर सकते हैं.