धड़ाम से गिरे Apple iPhone 16 के दाम! 17 आने से पहले ही कम हो गए दाम, कितना हुआ सस्ता? जानिए कीमत

iPhone 16 Price Drop: अगर आप भी iPhone खरीदने का मन बना रहे हैं तो आपके पास अच्छा मौका है. iPhone 17 लॉन्च से पहले ही iPhone 16 के दाम गिर गए हैं. इस पर भारी भरकम डिस्काउंट मिल रहा है. जानिए कितनी कम हो गई 16 की कीमत. 
धड़ाम से गिरे Apple iPhone 16 के दाम! 17 आने से पहले ही कम हो गए दाम, कितना हुआ सस्ता? जानिए कीमत

iPhone 16 Price Drop: एप्पल के मेगा इवेंट 'Awe Dropping' की डेट अनाउंस हो गई है. जल्द ही यूजर्स के लिए नई लाइनअप का इंतजार खत्म होने वाला है. इस इवेंट में कंपनी iPhone 17 Series लॉन्च कर सकती है. इस बार कंपनी iPhone 17 में नया Air मॉडल जुड़ सकता है. लॉन्च से पहले ही iPhone 16 मॉडल के दाम गिर गए हैं. अगर आप भी नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे हैं तो iPhone 16 सस्ते में मिल रहा है, जानिए कहां, कितना सस्ता और कैसे लें.

यहां मिल रहा है iPhone 16 सस्ता

ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर iPhone 16 काफी सही दाम में मिल रहा है. इस पर पूरी 12 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इसका मार्केट प्राइस 79,900 है, लेकिन आप इसे 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं. ये इसके 128GB वेरिएंट की कीमत है. अगर 256GB वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो उस पर भी 12 फीसदी तक का डिस्काउंट है. इसका मार्केट प्राइस 89,900 है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे आप 78,999 रुपये में घर ला सकते हैं.

VIDEO- iPhone 17 Pre-Booking: भारत में कब से मिलेगा?

Add Zee Business as a Preferred Source

बैंक ऑफर्स पर इतनी छूट

वहीं अगर आपके पास ICICI, HDFC, SBI, One Card, RBL, Yes, IDFC, American Express, AU Small Finance, DBS बैंक के क्रेडिट कार्ड्स हैं तो पूरे 4,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं.

No Cost EMI पर भी खरीद सकेंगे

EMI पर अगर आप ये फोन खरीदेंगे तो ₹3,151 रुपये में खरीद सकते हैं. ये अमाउंट Amazon Pay के ICICI Bank Credit Cards पर है, वहीं Amazon Pay ICICI से पेमेंट करने पर ₹3,151 तक पड़ेगा.

क्या है iPhone 16 में खास?

iPhone 16 के खास फीचर्स

  • Display: 6.1-inch all-screen OLED display (Super Retina XDR display)
  • Storage: 128GB Storage
  • Processor: A18 chip with 5-core GPU
  • Operating System: iOS 18

iPhone 16 Price Drop ahead of iPhone 17 launch check discount offers price specifications

अपकमिंग iPhone 17 में क्या है खास?

iPhone 17 को कंपनी 4 नए मॉडल्स के साथ लॉन्च करेगी. इनमें iPhone 17, iPhone 17 Air, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max मॉडल्स शामिल हैं. इस बार iPhone 17 Plus मॉडल नहीं आएगा. Apple Plus लाइनअप को खत्म करने की प्लानिंग कर रहा है.हालांकि iPhone 17 Air इसका रिप्लेसमेंट नहीं है. ये एक नए डिवाइस का डेब्यु है. चर्चा है कि नए iPhone 17 Air की 6.6 इंच डिस्प्ले, 6mm थिकनेस मिल सकती है. क्या-क्या होगा नए iPhone's में खास. चलिए जानते हैं.

VIDEO- Silver Jewellery Hallmark ऐसे पहचानें!

2. अब तक का सबसे पतला iPhone

  • iPhone 17 का बेस मॉडल अब तक का सबसे पतला मॉडल हो सकता है. (Thinned iPhone ever)
  • नए मॉडल्स के लिए मॉडल चिपसेट तैयार किया जा सकता है
  • इस बार iPhone 17 Plus वेरिएंट नहीं आएगा
  • iPhone 17 Pro मॉडल्स एलुमिनियम के हो सकते हैं
  • सभी मॉडल्स में मिल सकती है ProMotion डिस्प्ले

iPhone 17 Series की संभावित कीमत

iPhone 17 की कीमत- ₹89,900
iPhone 17 Air की कीमत- ₹99,900
iPhone 17 Pro की कीमत- ₹1,39,900
iPhone 17 Pro Max की कीमत- ₹1,64,900

2. ProMotion डिस्प्ले टेक्नोलॉजी से लैस होंगे फोन्स

इस बार के फोन्स में ProMotion डिस्प्ले टेक्नोलॉजी मिल सकती है. इसमें स्मूद स्क्रॉलिंग और वीडियो प्लेबैक के लिए 120Hz का मैक्सीमम रिफ्रेस रेट जोड़ा जा सकता है. यानी कि प्रो मोशन टेक्नोलॉजी सभी मॉडल्स में मिलेगी, न केलस प्रो मॉडल्स में. इसके अलावा iPhone 17 मॉडल्स की LTPO OLED डिस्प्ले होने वाली है, जिसमें Always-on display टेक्नोलॉजी मिलेगी.

3. कैमरा अपग्रेड्स

कैमरा अपग्रेड्स की बात करें तो एप्पल इस बार फ्रंट कैमरा पर काम कर रहा है. कंपनी इस बार 24MP फ्रंट कैमरा दे सकती है. वहीं iPhone 17 Pro Max में 48-megapixel Telephoto camera मिल सकता है, जो कि अभी 12-megapixel सेंसर है. बात करें, iPhone 17 की तो इसमें Wide, Ultra Wide कैमरा मिलने की उम्मीद है. वहीं iPhone 17 Air में सिंगल लेंस 48-megapixel rear camera मिल सकता है.

4. Pro मॉडल्स में मिलेंगे ये दमदार फीचर्स

8X Optical Zoom

iPhone 17 Pro में 8x तक का ऑप्टिकल जूम (8× optical zoom) मिलेगा, फिलहाल iPhone 16 Pro में 5X ऑप्टिकल जूम (5× optical zoom) मिल रहा है. कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर दे सकता है.

Pro Camera App

एप्पल ने एक नया प्रो कैमरा ऐप इंट्रोड्यूस किया है फोटोज और वीडियोज दोनों के लिए. (iPhone 17 Leak Features) इस ऐप की मदद से आप कई काम निपटा सकते हैं, ये Halide, Kino और Filmic Pro जैसे ऐप्स को कड़ी टक्कर देगा.

Camera Control

डिवाइस के टॉप एज पर अलग से एक कैमरा कंट्रोल बटन मिलेगा. ये iPhone 16 Pro के कैमरा कंट्रोल बटन की तरह काम करेगा. Pro camera के ऐप में एप्पल कई बड़े अपडेट्स जोड़ रहा है. कंपनी Final Cut Camera ऐप में मेजर अपडेट्स जोड़ेगी, जिससे ऐप को यूज करने का एक्सपीरियंस थोड़ा बदल जाएगा.

5. कॉपर कलर ऑप्शन में होगा अवेलेबल

ऐसी चर्चा भी है कि iPhone 17 Pro को कंपनी नए copper-like कलर ऑप्शन में उतार सकती है. सेंटर में Apple का लोगो हमेशा की तरह नजर आएगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6