iPhone 17 लॉन्च से पहले धड़ाम से गिरे iPhone 16 Plus के दाम, पहले से इतना हुआ सस्ता- चेक करें कीमत

अगर आप भी नया iPhone लेने की प्लानिंग में है तो iPhone 16 Plus खरीद सकते हैं, इस पर भारी भरकम डिस्काउंट मिल रहा है. जानिए कितनी कम हो गई 16 Plus की कीमत. 
iPhone 17 लॉन्च से पहले धड़ाम से गिरे iPhone 16 Plus के दाम, पहले से इतना हुआ सस्ता- चेक करें कीमत

iPhone 16 Plus Price Drop: iPhone 17 की लॉन्च डेट नजदीक आ चुकी है. लॉन्च से पहले ही इसके लीक्स ने फैंस को काफी खुश कर दिया है. इस बार कंपनी iPhone 17 में नया Air मॉडल जोड़ने जा रही है. पहले से मार्केट में मौजूद iPhone 16 Plus मॉडल को कंपनी खत्म कर सकती है. नए लॉन्च से पहले ही iPhone 16 Plus की कीमत गिर गई है. अगर आप भी नया iPhone लेने की प्लानिंग में है तो iPhone 16 Plus खरीद सकते हैं, इस पर भारी भरकम डिस्काउंट मिल रहा है. चलिए जानते हैं कितनी कम हो गई 16 Plus की कीमत.

यहां मिल रहा है iPhone 16 सस्ता

ई-कॉमर्स साइट विजय सेल्स पर iPhone 16 Plus काफी सही दाम में मिल रहा है. इस पर पूरी 9 फीसदी तक की छूट मिल रही है. इसका मार्केट प्राइस 89,900 है, लेकिन आप इसे 81,490 रुपये में खरीद सकते हैं. ये इसके 128GB वेरिएंट की कीमत है. अगर 256GB वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो उस पर भी 9 फीसदी तक का डिस्काउंट है. इसका मार्केट प्राइस 99,900 है, लेकिन डिस्काउंट के बाद इसे आप 90,990 रुपये में घर ला सकते हैं.

Low Cost EMI का भी है ऑप्शन

अगर आप किश्तों में इसे खरीदना चाहते हैं तो आपके पास Low Cost EMI का भी ऑप्शन है. आप 24 महीने की किश्त बनवा सकते हैं, जिसके लिए आपको केवल 3,582 रुपये चुकाने होंगे.

बैंक ऑफर्स पर इतनी छूट

वहीं अगर आपके पास ICICI, HDFC, SBI, One Card, RBL, Yes, IDFC, American Express, AU Small Finance, DBS बैंक के क्रेडिट कार्ड्स हैं तो पूरे 4,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं.

क्या है iPhone 16 Plus में खास?

  • Display: 6.7-inch all-screen OLED display (Super Retina XDR display)
  • Storage: 128GB Storage
  • Processor: A18 chip with 5-core GPU
  • Operating System: iOS 18
  • Camera: 48MP Main + 12MP Ultra Wide Primary Camera | 12 MP Front Camera
  • Battery: MagSafe wireless charging up to 25W
  • Highlights: Built for Apple Intelligence, Action Button, Camera Controls, IP68 Splash, Water and Dust Resistant, Crash Detection

क्या iPhone 17 के लिए इंतजार करें?

8X Optical Zoom

iPhone 17 Pro में 8x तक का ऑप्टिकल जूम (8× optical zoom) मिलेगा, फिलहाल iPhone 16 Pro में 5X ऑप्टिकल जूम (5× optical zoom) मिल रहा है. कैमरा परफॉर्मेंस के मामले में Samsung Galaxy S25 Ultra को टक्कर दे सकता है.

Pro Camera App

एप्पल ने एक नया प्रो कैमरा ऐप इंट्रोड्यूस किया है फोटोज और वीडियोज दोनों के लिए. (iPhone 17 Leak Features) इस ऐप की मदद से आप कई काम निपटा सकते हैं, ये Halide, Kino और Filmic Pro जैसे ऐप्स को कड़ी टक्कर देगा.

Camera Control

डिवाइस के टॉप एज पर अलग से एक कैमरा कंट्रोल बटन मिलेगा. ये iPhone 16 Pro के कैमरा कंट्रोल बटन की तरह काम करेगा. Pro camera के ऐप में एप्पल कई बड़े अपडेट्स जोड़ रहा है. कंपनी Final Cut Camera ऐप में मेजर अपडेट्स जोड़ेगी, जिससे ऐप को यूज करने का एक्सपीरियंस थोड़ा बदल जाएगा.

कॉपर कलर ऑप्शन में होगा अवेलेबल

ऐसी चर्चा भी है कि iPhone 17 Pro को कंपनी नए copper-like कलर ऑप्शन में उतार सकती है. सेंटर में Apple का लोगो हमेशा की तरह नजर आएगा.

iPhone 17 Pro मॉडल्स के रियर कैमरा सिस्टम को रीडिजाइन किया जाएगा. तो ऐसी संभावना है कि कंपनी इस बार कैमरा में तगड़े फीचर्स जोड़ सकती है. डिवाइस में 3 48-megapixel रियर कैमरा होने की भी संभावना है.

अंडर-डिस्प्ले Face ID

iPhone 17 Pro में अंडर-डिस्प्ले फेस आईडी टेक्नोलॉजी फीचर जुड़ सकता है. iPhone 17 Pro इस टेक्नोलॉजी के साथ पेश करने वाला पहला आईफोन बन जाएगा. मैकरियूमर्स की रिपोर्ट के अनुसार, डिस्प्ले एनालिस्ट रॉस यंग ने बताया कि अंडर-डिस्प्ले 'फेस आईडी' टेक्नोलॉजी अभी भी फ्रंट-फेसिंग कैमरे के लिए एक सर्कुलर कटआउट के साथ होगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6