&format=webp&quality=medium)
iPhone 15 Pro Max, iPhone 16e Discount: मार्च खत्म होने से पहले एप्पल यूजर्स के लिए अच्छी खबर है. iPhone 15 प्रो मैक्स और हाल ही में लॉन्च हुए iPhone 16e के दामों में बड़ी कटौती हुई है. iPhone 16e जहां सात हजार रुपए सस्ता हो गया है. वहीं, iPhone 15 प्रो मैक्स के दाम 15000 रुपए गिर गए हैं. दोनों ही आईफोन में ये डिस्काउंट विजय सेल्स में मिल रहा है. हालांकि, यदि आपको इस डील का फायदा उठाना है तो जल्दी ही करना होगा, क्योंकि ये डील कुछ ही देर के लिए है.
भारत में आईफोन 15 Pro Max की असली कीमत ₹1,44,900 है. लेकिन विजय सेल्स पर यह फोन फिलहाल ₹1,33,700 में लिस्टेड है. आपको सीधे ₹11,200 का फ्लैट डिस्काउंट मिल रहा है. इसके अलावा, अगर आप ICICI बैंक, SBI बैंक या कोटक बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करते हैं, तो आपको ₹3,000 की अतिरिक्त छूट मिलेगी. वहीं, अगर आप HDFC बैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड से EMI पर फोन खरीदते हैं, तो आपको ₹4,500 का एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिलेगा.
HDFC ऑफर के साथ, iPhone 15 प्रो मैक्स की प्रभावी कीमत ₹1,29,200 तक हो सकती है, जो कि ₹15,500 से ज्यादा की कुल बचत है. iPhone 16e की बात करें तो ये भारत में ₹59,900 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ था. फिलहाल, विजय सेल्स की वेबसाइट पर यह फोन ₹56,900 में उपलब्ध है, जो असली कीमत से ₹3,000 कम है. इसके अलावा, अगर आप ICICI बैंक, SBI बैंक या KOTAK बैंक के क्रेडिट कार्ड से भुगतान करते हैं, तो आपको ₹4,000 की अतिरिक्त छूट मिल सकती है.
iPhone 15 Pro Max में 6.7 इंच रेटिना XDR OLED डिस्प्ले है, जिसकी 2000 निट्स पीक ब्राइटनेस है. iPhone 15 Pro Max A17 Pro चिपसेट के साथ आता है. फोटोग्राफी के लिए इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा और 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. सेल्फीज के लिए इसमें 12 MP का फ्रंट कैमरा है.
iPhone 16e की बात करें तो इसमें 6.1 इंच का OLED डिस्प्ले है, जो 60 HZ रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इसमें A18 चिपसेट और 8 GB रैम है. ये एप्पल इंटेलिजेंस फीचर्स को सपोर्ट करता है. इसमें फोटो खींचने के लिए 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है, जो 2 गुना ऑप्टिकल जूम के साथ आता है. सेल्फी लेने के लिए इसमें 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है. साथ कई एप्पल एआई के फीचर्स हैं.