&format=webp&quality=medium)
Apple कोई मौका नहीं छोड़ता अपने फोन्स में अलग अलग तरह से जान डालने का. हर बार नए मॉडल में वो उसके डिजाइन, इन बिल्ट फीचर्स और काफी चीज़ों में बदलाव कर देता है. वहीं जब से Apple Intelligence आया है, अलग अलग अपडेट्स देखने को मिल रहे हैं. इस बार यूजर्स को बेसब्री से iPhone 17 का इंतजार है, जिसमें तगड़े अपडेट्स मिलने वाले हैं. इसे कंपनी सितंबर महीने में लॉन्च करेगी. (iPhone Apple Intelligence Update). इसके लॉन्च से पहले ही आपके पास मौका है iPhone 15,16 को सस्ते में खरीदने का. अगर आप इन मॉडल्स को खरीदने के लिए इंटरेस्टेड हैं और अच्छी डील क्रेक करना चाहते हैं तो चलिए जानते हैं ऑफर्स के बारे में.
Amazon पर iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की कीमत 61,400 रुपये है. इसका ओरिजिनल प्राइस ₹69,900 है. इसके दाम और कम हो सकते हैं अगर आप एक दिन बाद लें वो भी Amazon की Great Indian Festival Sale में.
बैंक ऑफर्स: अगर आपके पास Amazon Pay ICICI बैंक का कार्ड है और आप Prime Member है तो आपको इस फोन पर 5% तक की छूट मिल जाएगी. वहीं बाकि यूजर्स के लिए 3%.
iPhone 16 को ई कॉमर्स साइट अमेजन से कम कीमत में खरीद सकते हैं. (iPhone 16 on Discount) इसके 128GB वेरिएंट की बात करें तो ओरिजनल प्राइस इसका 79,900 है. 9% छूट के बाद आप इसे 72,400 रुपये में घर ला सकते हैं.
अगर आपके पास ICICI बैंक का क्रेडिट कार्ड है तो आप इस पर Flat 4,000 तक की छूट पा सकते हैं. (iPhone 16 offers) वहीं अगर Amazon के ICICI Bank क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करेंगे को फोन पर 2,500 तक का कैशबैक मिलेगा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें