लुढ़क गए iPhone 15, 16 के दाम! कितनी घटी कीमत? 17 लॉन्च से पहले मिल रहा है बंपर ऑफर

iPhone 15, 16 Gets Big Price Cut: अगर आप नए मॉडल की बजाय पुराने मॉडल को ही खरीदना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा. जानिए iPhone 16 पर मिल रहे Bumper Offers के बारे में. 
लुढ़क गए iPhone 15, 16 के दाम! कितनी घटी कीमत? 17 लॉन्च से पहले मिल रहा है बंपर ऑफर

iPhone 15, 16 Gets Big Price Cut: आईफोन 17 सीरीज लॉन्च को बस कुछ ही समय बाकी था कि iPhone 16 Series के दाम गिर गए. एक दिन के अंदर-अंदर कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. अभी iPhone 16 सीरीज को खरीदने का एकदम सही मौका है. अगर आप नए मॉडल की बजाय पुराने मॉडल को ही खरीदना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा. चलिए जानते हैं iPhone 16 पर मिल रहे Bumper Offers के बारे में.

iPhone 16 की भारतीय कीमत!

iPhone 16 का लॉन्च प्राइस 79,900 रुपये है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे अमेजन और विजय सेल्स से सस्ते में खरीद सकते हैं. (iPhone 16 Pro Now Available At Lowest Price) किस पर कितने का मिल रहा है, चलिए जानते हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़े: Apple iPhone 17 Pro Max Launch: प्रो मॉडल का पूरा बदल जाएगा हुलिया! कैसा होगा डिजाइन-डिस्प्ले? कीमत भी आ गई सामने

अमेजन पर कितना सस्ता?

iPhone 16 के 128GB वेरिएंट को आप 69,999 रुपये में खरीद सकते हैं.यानी पूरे 12 फीसदी की छूट. ये कीमत इसके ब्लैक कलर मॉडल की है. वहीं 256GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है, लेकिन आप इसे 78,999 रुपये में खरीद सकते हैं और 512GB वेरिएंट की कीमत हो गई 1,00,900 रुपये, जिसका ओरिजनल प्राइस है 1,09,900 रुपये.

विजय सेल्स पर कितना सस्ता?

iPhone 16 के 128GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है. Vijay Sales से इसे आप 69,990 रुपये में खरीद सकते हैं. यानी पूरे 12 फीसदी की छूट. ये कीमत भी इसके ब्लैक कलर मॉडल की है. वहीं 256GB वेरिएंट की कीमत 89,900 रुपये है, लेकिन आप इसे 81,500 रुपये में खरीद सकते हैं और 512GB वेरिएंट की कीमत हो गई 97,900 रुपये, जिसका ओरिजनल प्राइस है 1,09,900 रुपये.

iPhone 15 की भारतीय कीमत!

iPhone 15 का लॉन्च प्राइस 69,900 रुपये है. अगर आप इसे खरीदना चाहते हैं तो आप इसे अमेजन और विजय सेल्स से सस्ते में खरीद सकते हैं. (iPhone 16 Pro Now Available At Lowest Price) किस पर कितना मिल रहा है सस्ता? चलिए जानते हैं.

अमेजन पर कितना सस्ता?

अमेजन पर iPhone 15 फिलहाल अवेलेबल नहीं है. लेकिन आप इसके 512GB वेरिएंट को खरीद सकते हैं. इसकी लॉन्च कीमत 99,900 रुपये है, लेकिन 17 फीसदी छूट के बाद आप इसे 82,900 रुपये में खरीद सकते हैं.

विजय सेल्स पर कितना सस्ता?

iPhone 15 के 128GB वेरिएंट की कीमत 69,900 रुपये है. Vijay Sales से इसे आप 62,290 रुपये में खरीद सकते हैं. यानी पूरे 11 फीसदी की छूट. ये कीमत भी इसके ब्लैक कलर मॉडल की है. वहीं 256GB वेरिएंट की कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन आप इसे 71,900 रुपये में खरीद सकते हैं और 512GB वेरिएंट की कीमत हो गई 92,000 रुपये, जिसका ओरिजनल प्राइस है 99,900 रुपये.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6