Reels पर लगेगा ताला, सीक्रेट कोड जानने वाले ही कर पाएंगे अनलॉक! Instagram में आने वाला है ये खास फीचर!

Instagram Locked Reels Feature: इंस्टाग्राम अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए एक नए फीचर में काम कर रहा है. इस फीचर के तहत अब आप अपनी इंस्टाग्राम रील्स को लॉक कर सकते हैं. जानिए कैसे काम करेगा ये फीचर.
Reels पर लगेगा ताला, सीक्रेट कोड जानने वाले ही कर पाएंगे अनलॉक! Instagram में आने वाला है ये खास फीचर!

Instagram Locked Reels Feature: जब से अमेरिका में टिकटॉक पर बैन का खतरा मंडरा रहा है, तब से इंस्टाग्राम कुछ नए फीचर्स पर काम कर रहा है. हाल ही में खबरें आई थीं कि इंस्टाग्राम आईपैड के लिए एक खास ऐप पर काम कर रहा है, और अब एक और दिलचस्प फीचर की टेस्टिंग की खबरें आ रही हैं. इस फीचर से इंस्टाग्राम इंफ्लूएंसर्स को सबसे ज्यादा फायदा मिलने जा रहा है. लीक्स के मुताबिक मेटा के इस प्लेटफॉर्म पर जल्द ही आप अपनी रील्स को एक सीक्रेट कोड या पासवर्ड से लॉक कर पाएंगे!

पासवर्ड के जरिए रील्स होगी लॉक

लीक्स के मुताबिक, इंस्टाग्राम एक नए फीचर 'लॉक्ड रील्स' पर काम कर रहा है. जैसा इसके नाम से ही जाहिर है, इस फीचर की मदद से यूजर्स अपनी रील्स को एक पासवर्ड लगाकर लॉक कर सकेंगे. इसका मतलब है कि उस रील को सिर्फ वही लोग देख पाएंगे जिन्हें उसका सीक्रेट कोड या पासवर्ड पता होगा. हाल ही में इंस्टाग्राम के अपने ऑफिशियल डिजाइन अकाउंट (@design) पर इस फीचर को टेस्ट करते हुए देखा गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनियों के लिए मददगार होगा ये फीचर

डिजाइन अकाउंट से एक रील पोस्ट की जो लॉक थी और उसे देखने के लिए "सीक्रेट कोड डालें" कहा गया. कोड का हिंट कैप्शन में दिया गया था - "कैप्शन का पहला #".इस मामले में, पहला हैशटैग #threads था, और यही कोड था. रील अनलॉक करने पर "coming soon" लिखा हुआ बैनर दिखाई दिया, जो शायद थ्रेड्स पर डिजाइन अकाउंट के आने का संकेत था. यह फीचर कंपनियों और ब्रांड्स के लिए भी काफी मददगार साबित हो सकता है. वे इसे नए प्रोडक्ट लॉन्च करने, खास कैंपेन के लिए या कुछ सस्पेंस बनाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं.

इस फीचर पर आधारित है लॉक्ड फीचर

लॉक्ड रील्स का यह आइडिया इंस्टाग्राम के एक मौजूदा फीचर पर ही आधारित है, जिसमें यूजर्स स्टोरीज छिपा सकते हैं और फॉलोअर्स डायरेक्ट मैसेज (DM) भेजकर उन्हें अनलॉक कर सकते हैं. इंस्टाग्राम ने फिलहाल इस फीचर के बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन अगर यह आता है, तो यह क्रिएटर्स और यूजर्स के बीच बातचीत का एक नया और मजेदार तरीका बन सकता है, और टिकटॉक को टक्कर देने में भी मदद कर सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6