Instagram का बड़ा बदलाव! अब कर सकेंगे दूसरों की पोस्ट 'Repost', दोस्तों का दिखेगा अलग से रील्स, जानें 3 नए फीचर्स

ये सभी फीचर्स काफी इंटरेस्टिंग है, जो यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाले हैं. जानिए कैसे काम करते हैं ये 3 फीचर्स. 
Instagram का बड़ा बदलाव! अब कर सकेंगे दूसरों की पोस्ट 'Repost', दोस्तों का दिखेगा अलग से रील्स, जानें 3 नए फीचर्स

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम (Instagram) आए दिन अपने नए-नए फीचर्स को लेकर चर्चाओं में बना रहता है. हाल ही में इसके 3 फीचर्स काफी ट्रेंड कर रहे हैं. लिस्ट में Repost, Social Map और Friends Tab शामिल है. ये सभी फीचर्स काफी इंटरेस्टिंग है, जो यूजर्स का एक्सपीरियंस पूरी तरह से बदलने वाले हैं. चलिए जानते हैं कैसे काम करते हैं ये फीचर्स.

'Repost' फीचर क्या है और कैसे करेगा काम?

इंस्टाग्राम ने आखिरकार वो फीचर दे दिया है जिसका यूजर्स सालों से इंतजार कर रहे थे. अब आप दूसरों की फीड पोस्ट और रील्स को अपनी खुद की प्रोफाइल पर 'Repost' कर सकेंगे.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये फीचर इंस्टाग्राम को ट्विटर (अब X) और फेसबुक की तरह बनाता है, जहां आप आसानी से अपने पसंदीदा कंटेंट को अपनी ऑडियंस के साथ शेयर कर सकते हैं. इससे अब आपकी प्रोफाइल सिर्फ आपके कंटेंट तक सीमित नहीं रहेगी, बल्कि यह दिखाएगी कि आपको क्या पसंद है.

instagram new features repost social map friends tab reels how it works and how to use

Social Map फीचर क्या है और कैसे करेगा काम?

इंस्टाग्राम अब सिर्फ ये नहीं बताएगा कि आपके दोस्त क्या कर रहे हैं, बल्कि ये भी दिखाएगा कि वो कहां हैं और कहां घूमकर आए हैं. नया 'सोशल मैप' एक इंटरैक्टिव नक्शा है जो गूगल मैप्स और स्नैप मैप को सीधी टक्कर देता है.

इस मैप पर आप दोस्तों की तरफ से टैग की गई जगहों (जैसे कैफे, पार्क, रेस्टोरेंट) को देख सकते हैं. ये फीचर दोस्तों के साथ बाहर मिलने जुलने की प्लानिंग करने और नई जगहों को एक्सप्लोर करने के लिए बेहद उपयोगी साबित होगा.

instagram new features repost social map friends tab reels how it works and how to use

रील्स में 'Friends Tab'

क्या आप भी अपनी रील्स फीड में अनजान लोगों के वायरल वीडियो देख-देखकर थक गए हैं? इंस्टाग्राम ने इंटरेस्टिंग हल निकाल लिया है. अब आप रील्स सेक्शन में 'Following' के साथ एक नया 'Friends' टैब भी मिलेगा.

इस टैब में आपको सिर्फ उन लोगों के रील्स दिखाई देंगे जिन्हें आप फॉलो करते हैं. यानी आपके दोस्तों ने कौन-कौन सी रील्स देखी हैं वो सभी आपको इस टैब पर नजर आ जाएंगी.

instagram new features repost social map friends tab reels how it works and how to use

कैसे इस्तेमाल करें ये नए फीचर्स?

ये फीचर्स धीरे-धीरे सभी यूजर्स के लिए रोलआउट किए जा रहे हैं.

  1. Repost: किसी भी पोस्ट या रील के शेयर आइकन पर क्लिक करने पर आपको 'Repost' का नया ऑप्शन मिलेगा.
  2. Social Map: आप इसे एक्सप्लोर सेक्शन से या किसी लोकेशन टैग पर क्लिक करके एक्सेस कर पाएंगे.
  3. Friends Tab: रील्स फीड में ऊपर की तरफ 'Reels' के साइड में आपको 'Friends' का टैब दिखाई देगा.

instagram new features repost social map friends tab reels how it works and how to use

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल 1: 'Repost' करने पर क्या ओरिजिनल क्रिएटर को क्रेडिट मिलेगा?

जवाब: हां, जब भी आप किसी की पोस्ट को रीपोस्ट करेंगे, तो उसमें ओरिजिनल क्रिएटर का नाम और प्रोफाइल का लिंक हमेशा दिखाई देगा, ताकि उन्हें पूरा क्रेडिट मिले.

सवाल 2: क्या 'सोशल मैप' पर मेरी लोकेशन हमेशा शेयर होती रहेगी?

जवाब: नहीं, आपकी प्राइवेसी आपके हाथ में है. ये फीचर तभी काम करेगा जब आप खुद अपनी लोकेशन को किसी पोस्ट या स्टोरी में टैग करके शेयर करेंगे. आपकी लाइव लोकेशन को यह ट्रैक नहीं करेगा.

सवाल 3: रील्स में 'Following' और 'Friends' टैब में क्या अंतर है?

जवाब: 'Following' टैब में आपको उन सभी अकाउंट्स के रील्स दिखते हैं जिन्हें आप फॉलो करते हैं, चाहे वे बड़े क्रिएटर्स हों या ब्रांड्स. जबकि, 'Friends' टैब विशेष रूप से सिर्फ आपके दोस्तों और करीबी कॉन्टैक्ट्स के रील्स दिखाएगा, जिन्हें इंस्टाग्राम आपके इंटरेक्शन के आधार पर पहचानता है.

सवाल 4: मुझे ये नए फीचर्स कब तक मिलेंगे?

जवाब: ये फीचर्स 8 अगस्त, 2025 से ग्लोबली रोलआउट होना शुरू हो गए हैं. अगले कुछ हफ्तों में यह भारत के सभी एंड्रॉयड और iOS यूजर्स तक पहुंच जाएंगे. अपना ऐप अपडेटेड रखें.

सवाल 5: क्या किसी प्राइवेट अकाउंट की पोस्ट को भी 'Repost' किया जा सकता है?

जवाब: नहीं, आप केवल पब्लिक अकाउंट्स की पोस्ट्स और रील्स को ही रीपोस्ट कर पाएंगे. प्राइवेट अकाउंट के कंटेंट को उनकी प्राइवेसी बनाए रखने के लिए रीपोस्ट नहीं किया जा सकेगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6