Instagram ला रहा है 'Clickable Link' फीचर, अब पोस्ट के नीचे ही मिलेगा क्लिक करने का मौका, जानें Meta की नई शर्त

Instagram एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रहा है जिसमें Meta Verified सब्सक्राइबर्स अब पोस्ट के कैप्शन में लिंक जोड़ सकेंगे. फिलहाल यह सुविधा सीमित क्रिएटर्स के लिए है. इससे कंटेंट क्रिएटर्स को ब्रांड प्रमोशन, वेबसाइट ट्रैफिक और कमाई के नए मौके मिल सकते हैं.
Instagram ला रहा है 'Clickable Link' फीचर, अब पोस्ट के नीचे ही मिलेगा क्लिक करने का मौका, जानें Meta की नई शर्त

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram पर जल्द ही एक बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. कंपनी फिलहाल एक नए फीचर की टेस्टिंग कर रही है, जिसके तहत कुछ यूजर्स अब पोस्ट के कैप्शन में भी लिंक जोड़ सकेंगे. अब तक इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिंक डालने की अनुमति नहीं थी और यूजर्स को “Link in Bio” का सहारा लेना पड़ता था.

असल में यह नया फीचर फिलहाल Meta Verified सब्सक्राइबर यानी कि पैसे देकर वेरिफाइड हुए यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है,तो अगर यह टेस्ट सफल रहता है, तो आने वाले समय में यह फीचर और ज्यादा यूजर्स के लिए भी शुरू किया जा सकता है.


कैप्शन में लिंक जोड़ने की लंबे समय से थी मांग

Add Zee Business as a Preferred Source

इंस्टाग्राम यूजर्स और कंटेंट क्रिएटर्स लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि पोस्ट के कैप्शन में सीधे लिंक जोड़ने की सुविधा दी जाए.इससे क्रिएटर्स को अपने ब्लॉग, वेबसाइट या किसी ब्रांड की साइट पर ट्रैफिक भेजने में आसानी होती.अब इंस्टाग्राम ने इस मांग को देखते हुए सीमित स्तर पर इस फीचर की टेस्टिंग शुरू कर दी है.

कंपनी का कहना है कि यह फीचर फिलहाल कुछ चुनिंदा क्रिएटर्स के लिए ही मौजूद कराया गया है, ताकि यह देखा जा सके कि इससे प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल पर क्या असर पड़ता है.

insta


पहले क्यों नहीं देता था इंस्टाग्राम यह फीचर

इंस्टाग्राम के प्रमुख एडम मोसेरी पहले कई बार यह साफ कर चुके हैं कि प्लेटफॉर्म कैप्शन में लिंक जोड़ने की अनुमति नहीं देना चाहता था. इसके पीछे कंपनी का तर्क था कि अगर कैप्शन में लिंक की परमीशन दे दी जाए तो इंस्टाग्राम का फोकस फोटो और वीडियो कंटेंट से हटकर लिंक शेयरिंग की तरफ चला जाएगा, इससे प्लेटफॉर्म का मूल विजुअल अनुभव बदल सकता था. यानी कि इंस्टाग्राम चाहता था कि लोग यहां फोटो, रील्स और क्रिएटिव कंटेंट पर ज्यादा ध्यान दें, ना कि सिर्फ वेबसाइट या न्यूज लिंक शेयर करने पर.

Meta Verified यूजर्स को मिल रही है यह सुविधा

फिलहाल यह फीचर सिर्फ उन लोगों के लिए टेस्ट किया जा रहा है जो Meta Verified सेवा का यूज कर रहे हैं.

Meta Verified एक पेड सब्सक्रिप्शन सेवा है, जिसमें यूजर्स पैसे देकर अपना अकाउंट वेरिफाइड करवा सकते हैं, इससे उन्हें कई एक्स्ट्रा सुविधाएं भी मिलती हैं.

टेस्टिंग के दौरान कुछ क्रिएटर्स को हर महीने 10 लिंक तक पोस्ट कैप्शन में जोड़ने की अनुमति दी गई है.

क्रिएटर्स के लिए बड़ा मौका

अगर यह फीचर स्थायी रूप से शुरू हो जाता है, तो इससे खासकर कंटेंट क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स को बड़ा फायदा हो सकता है.

  • इसके जरिए वो ब्रांड प्रमोशन के लिंक शेयर कर सकते हैं
  • अपनी वेबसाइट या ब्लॉग पर ट्रैफिक भेज सकते हैं
  • एफिलिएट मार्केटिंग कर सकते हैं
  • ब्रांड स्पॉन्सरशिप के नए मौके पा सकते हैं
  • यानी इंस्टाग्राम अब धीरे-धीरे क्रिएटर इकोनॉमी को और मजबूत करने की दिशा में कदम बढ़ा रहा है.

ब्रांड्स और पब्लिशर्स को अभी नहीं मिलेगी यह सुविधा

फिलहाल यह फीचर सिर्फ क्रिएटर अकाउंट वाले यूजर्स के लिए टेस्ट किया जा रहा है.

इसका मतलब यह है कि न्यूज पब्लिशर्स,ब्रांड पेज,बिजनेस अकाउंट अभी सीधे कैप्शन में लिंक नहीं जोड़ पाएंगे.

हालांकि ब्रांड्स चाहें तो क्रिएटर्स के साथ साझेदारी करके उनके जरिए लिंक शेयर कर सकते हैं.

insta

Meta Verified से कंपनी की कमाई भी बढ़ रही

  • Meta Verified को 2023 में लॉन्च किया गया था, इसके बाद से कंपनी की कमाई में इस सेवा का योगदान तेजी से बढ़ा है,
  • Meta की रिपोर्ट के अनुसार 2025 की चौथी तिमाही में कंपनी के “अन्य रेवेन्यू” से 801 मिलियन डॉलर की कमाई हुई
  • Meta Verified लॉन्च होने के बाद इस रेवेन्यू में लगभग 572 मिलियन डॉलर की बढ़ोतरी हुई
  • करीब 3 करोड़ यूजर्स फेसबुक और इंस्टाग्राम पर पेड सब्सक्रिप्शन ले चुके हैं.

भविष्य में बड़ा बदलाव ला सकता है यह फीचर

अगर इंस्टाग्राम कैप्शन में लिंक की सुविधा सभी क्रिएटर्स के लिए शुरू कर देता है, तो इससे प्लेटफॉर्म पर डिजिटल मार्केटिंग और कंटेंट प्रमोशन का तरीका बदल सकता है. क्रिएटर्स के लिए यह फीचर,ब्रांड डील्स बढ़ा सकता है,वेबसाइट ट्रैफिक बढ़ा सकता है और सोशल मीडिया कमाई के नए रास्ते खोल सकता है.

आपके काम की बात

इंस्टाग्राम का यह नया फीचर भले ही अभी टेस्टिंग में है, लेकिन अगर इसे पूरी तरह लागू किया गया तो यह प्लेटफॉर्म के इस्तेमाल का तरीका बदल सकता है. खासकर क्रिएटर्स और इन्फ्लुएंसर्स के लिए यह फीचर कमाई और प्रमोशन के नए मौके लेकर आ सकता है. अब देखना यह होगा कि इंस्टाग्राम इस टेस्ट के बाद इसे सभी यूजर्स के लिए जारी करता है या नहीं.

FAQs

1. Instagram का नया फीचर क्या है?
Instagram पोस्ट के कैप्शन में लिंक जोड़ने की सुविधा की टेस्टिंग कर रहा हैो

2. यह फीचर किन यूजर्स को मिलेगा?
फिलहाल यह सुविधा सिर्फ Meta Verified सब्सक्राइबर्स और चुनिंदा क्रिएटर्स को मिल रही है

3. एक क्रिएटर कितने लिंक शेयर कर सकता है?
टेस्टिंग के दौरान एक क्रिएटर महीने में अधिकतम 10 लिंक पोस्ट में जोड़ सकता है

4. क्या ब्रांड और बिजनेस अकाउंट भी लिंक जोड़ सकेंगे?
अभी यह फीचर सिर्फ क्रिएटर अकाउंट के लिए टेस्ट किया जा रहा है

5. इससे क्रिएटर्स को क्या फायदा होगा?
क्रिएटर्स ब्रांड प्रमोशन, एफिलिएट लिंक और अपनी वेबसाइट पर ट्रैफिक भेजने के लिए सीधे पोस्ट

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6