&format=webp&quality=medium)
Infinix Note 50X 5G, Features and Price: स्मार्टफोन कंपनी Infinix ने भारत में मिड बजट सेगमेंट में एक और सस्ता 5G स्मार्टफोन, Infinix Note 50x 5G, लॉन्च कर दिया है. फोन की शुरुआती कीमत 11 हजार रुपए से शुरू है. ये फोन खासकर उन लोगों को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया है, जिन्हें कम कीमत में दमदार फीचर्स चाहिए. फोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) वाले कई नए फीचर्स भी दिए गए हैं, जो आपके फोन इस्तेमाल करने के एक्सपीरियंस को बेहतर बनाएंगे. स्मार्टफोन की सेल 3 अप्रैल से ई कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर शुरू होगी.
Infinix Note 50X 5G फोन में 6.67 इंच की बड़ी HD+ स्क्रीन है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है. फोन में तेज चलने वाला MediaTek Dimensity 7300 Ultimate प्रोसेसर लगा है. यह 6GB और 8GB रैम वेरिएंट के साथ आता है, साथ ही दोनों में 128GB स्टोरेज मिलती है. स्मार्टफोन MIL-STD-810H सर्टिफाइड है, जिसका मतलब है कि यह गिरने या हल्के झटकों को सह सकता है. साथ ही, इसे IP64 रेटिंग मिली है, यानी यह धूल और पानी के हल्के छींटों से भी सुरक्षित रहता है.
Infinix Note 50X 5G स्मार्टफोन के कैमरे की बात करें तो, पीछे की तरफ दो कैमरे दिए गए हैं, जिनमें मेन कैमरा 50 मेगापिक्सल का है. इससे आप अच्छी तस्वीरें ले सकते हैं और 4K क्वालिटी में वीडियो भी रिकॉर्ड कर सकते हैं. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. स्मार्टफोन की सबसे खास बात इसकी 5500 mAh बैटरी है, ये आसानी से लंबे वक्त तक चलती है. इसके साथ ही इसमें 45W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
AI फीचर्स की बात करें तो फोटोग्राफी में AI कैमरा मोड, AI वॉलपेपर बनाने की सुविधा, AI नोट्स, AI वॉयस असिस्टेंट (Folax) और गैलरी में फोटो एडिट करने के लिए AI टूल्स (जैसे AI इरेजर) शामिल हैं. सुरक्षा के लिए फोन में साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है. Infinix Note 50x 5G के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 11,499 रुपये रखी गई है. वहीं, 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत 12,999 रुपये है.