Infinix का गेमिंग 'बीस्ट' GT 30 Pro भारत में उतरा! यूनिक डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और क्या है खास?

Infinix GT 30 Pro: इसका यूनिक 'साइबर मेचा 2.0' डिजाइन भी इसे भीड़ से अलग बनाता है. कंपनी ने इसे पहले ग्लोबली लॉन्च किया था और अब भारतीय गेमर्स भी इसका लुत्फ उठा पाएंगे. जानिए कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस.
Infinix का गेमिंग 'बीस्ट' GT 30 Pro भारत में उतरा! यूनिक डिजाइन, पावरफुल प्रोसेसर और क्या है खास?

Infinix GT 30 Pro: आज कल गेमिंग और कैमरा को देखकर ही लोग स्मार्टफोन्स खरीद रहे हैं. वहीं कई बड़ी स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां भी मिड रेंज गेमिंग फोन्स को मार्केट में उतार रही हैं. Infinix भी इसी रेस में है और ट्रेंड को फॉलो करते हुए लॉन्च किया GT सीरीज का नया दमदार स्मार्टफोन, Infinix GT 30 Pro 5G. ये फोन न सिर्फ अपने पावरफुल स्पेसिफिकेशंस के लिए चर्चा में है, बल्कि इसका यूनिक 'साइबर मेचा 2.0' डिजाइन भी इसे भीड़ से अलग बनाता है. कंपनी ने इसे पहले ग्लोबली लॉन्च किया था और अब भारतीय गेमर्स भी इसका लुत्फ उठा पाएंगे. चलिए जानते हैं कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस.

डिजाइन जो खींचे सबका ध्यान – 'Cyber Mecha 2.0'

Infinix GT 30 Pro अपने डिजाइन के मामले में जाना जाता है. कंपनी ने इसे 'साइबर मेचा 2.0' डिजाइन लैंग्वेज दी है, जो इसे एक फ्यूचरिस्टिक और गेमिंग सेंट्रिक लुक देता है. इसके बैक पैनल पर कस्टमाइजेबल LEDs दी गई हैं, जो गेमिंग के दौरान या नोटिफिकेशन्स आने पर अलग अलग तरह से ग्लो करती हैं, जिससे फोन का ओवरऑल अपील और भी बढ़ जाता है. ये फोन दो आकर्षक कलर ऑप्शंस डार्क फ्लेयर (Dark Flare) और ब्लेड व्हाइट (Blade White) में उपलब्ध होगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

डिस्प्ले और परफॉर्मेंस

गेमिंग के एक्सपीरियंस को बेहतरीन बनाने के लिए Infinix GT 30 Pro में 6.78 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 144Hz के सुपर स्मूथ रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इससे गेमिंग और वीडियो स्ट्रीमिंग का एक्सपीरियंस बेहद शानदार और लैग फ्री रहने की उम्मीद है.

परफॉर्मेंस की बात करें तो, इस स्मार्टफोन में लेटेस्ट और पावरफुल MediaTek Dimensity 8350 प्रोसेसर दिया गया है. ये चिपसेट हैवी गेम्स और मल्टीटास्किंग को आसानी से हैंडल करने में सक्षम है, जिससे गेमर्स को बिना किसी रुकावट के बेहतरीन परफॉर्मेंस मिलेगी. फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड XOS 15 स्किन पर चलता है.

कैमरा और बैटरी

Infinix GT 30 Pro सिर्फ गेमिंग के लिए ही नहीं, बल्कि फोटोग्राफी के शौकीनों के लिए भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. इसमें 108MP का प्राइमरी कैमरा दिया गया है, जो शानदार डिटेल्स के साथ तस्वीरें कैप्चर करने का वादा करता है. सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी इसमें एक अच्छा फ्रंट कैमरा मिलने की उम्मीद है.

बैटरी की बात करें तो, कंपनी ने अभी इसकी सटीक क्षमता का खुलासा नहीं किया है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें एक बड़ी बैटरी दी जाएगी जो हैवी गेमिंग सेशन्स को भी आसानी से सपोर्ट कर सके, साथ ही फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलेगा.

भारत में कीमत और उपलब्धता

Infinix GT 30 Pro 5G को कंपनी ने दो वेरिएंट में लॉन्च किया है. पहला 8GB + 256GB, जिसकी कीमत है 24,999 और दूसरा 12GB + 256GB, जिसकी कीमत है 26,999 रुपये. इसकी सेल शुरू होगी फ्लिपकार्ट पर 12 जून से.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6