भारत में स्मार्टफोन की रिकॉर्ड बिक्री, 3 महीने में बिके करीब 4 करोड़ फोन, वीवो बना नंबर 1- लिस्ट में Samsung-Apple यहां

India Smartphone Sales Record: स्मार्टफोन की सेल ने इस साल (2025) अप्रैल से जून की तिमाही में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. इस दौरान कुल कुल 3.9 करोड़ स्मार्टफोन बिके. जानिए बिक्री में उछाल की वजह और कौन-सी कंपनी है सबसे आगे. 
भारत में स्मार्टफोन की रिकॉर्ड बिक्री, 3 महीने में बिके करीब 4 करोड़ फोन, वीवो बना नंबर 1- लिस्ट में Samsung-Apple यहां

India Smartphone Sales Record: भारतीय स्मार्टफोन बाजार में एक बार फिर जबरदस्त रौनक लौट आई है. इस साल (2025) अप्रैल से जून की तिमाही में स्मार्टफोन की बिक्री ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. एक नई रिपोर्ट के मुताबिक, इस दौरान कुल 3.9 करोड़ स्मार्टफोन बिके, जो पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले 7% ज्यादा है. स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां मार्केट में अपने फोन्स नए-लुक डिजाइन के साथ उतार रही हैं. इनमें AI फीचर्स जोड़ रही है, जो यूजर्स के डेली टास्क को काफी आसान बना देती है. चलिए जानते हैं बिक्री में उछाल की वजह और कौन-सी कंपनी है सबसे आगे.

बाजार में क्यों आया ये जबरदस्त उछाल?

इस तेजी की सबसे बड़ी वजह ये है कि कंपनियों ने दूसरी तिमाही में कई नए मॉडल्स लॉन्च किए. साल की शुरुआत (जनवरी-मार्च) में कंपनियों के पास पुराना स्टॉक बहुत ज्यादा था, जिस वजह से उन्होंने नए फोन लॉन्च करने में देरी की. जैसे ही पुराना स्टॉक खत्म हुआ और नए फोन बाजार में आए, ग्राहकों ने जमकर खरीदारी की.

कौन बना नंबर 1? देखें टॉप 5 की लिस्ट

इस तिमाही में चीनी ब्रांड वीवो (Vivo) ने बाजी मार ली है. वीवो 81 लाख फोन बेचकर और 21% बाजार हिस्सेदारी के साथ पहले नंबर पर काबिज हो गया है. दक्षिण कोरियाई कंपनी सैमसंग (Samsung) 62 लाख फोन के साथ दूसरे स्थान पर खिसक गई है.

  1. Vivo: 81 लाख यूनिट्स (21% हिस्सेदारी)
  2. Samsung: 62 लाख यूनिट्स (16% हिस्सेदारी)
  3. Oppo: 50 लाख यूनिट्स
  4. Xiaomi: 50 लाख यूनिट्स
  5. Realme: 36 लाख यूनिट्स

प्रीमियम सेगमेंट में Apple का दबदबा

प्रीमियम यानी महंगे फोन के बाजार में एप्पल (Apple) का दबदबा कायम है. कुल बिक्री में एप्पल छठे स्थान पर रहा, लेकिन महंगे फोन्स की कैटेगरी में इसकी मांग जोरदार बनी हुई है. खासकर आईफोन 15 और आईफोन 13 मॉडल्स को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वहीं iPhone 16 सीरीज ने इसके कुल शिपमेंट में 55 प्रतिशत से ज्यादा का योगदान दिया.

बदल रहा है बाजार का समीकरण

मार्केट एक्सपर्ट्स का कहना है कि अब टॉप 5 ब्रांड्स के अलावा भी कई नई कंपनियां बाजार में अपनी जगह बना रही हैं. ये कंपनियां बेहतरीन डिजाइन और प्रीमियम फीचर्स पर फोकस कर रही हैं, जिससे ग्राहकों के पास अब पहले से कहीं ज्यादा विकल्प मौजूद हैं.

रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल-जून तिमाही में Vivo (iQOO को छोड़कर) 81 लाख यूनिट्स की शिपमेंट और 21% बाजार हिस्सेदारी के साथ स्मार्टफोट सेगमेंट में सबसे आगे रहा. सैमसंग 62 लाख यूनिट्स और 16% बाजार हिस्सेदारी के साथ दूसरे स्थान पर रहा.

OPPO (OnePlus को छोड़कर) 50 लाख यूनिट्स के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गया और श्याओमी ने भी 50 लाख यूनिट्स की शिपिंग की है. Realme 36 लाख यूनिट्स के साथ शीर्ष पांच में शामिल रहा.

त्योहारी सीजन पर कंपनियों की बड़ी तैयारी

आने वाले त्योहारी सीजन (मानसून सेल, दुर्गा पूजा और दिवाली) को देखते हुए सभी ब्रांड्स ने अभी से कमर कस ली है. कंपनियां अपने डीलर्स और दुकानदारों को लुभाने के लिए बड़े-बड़े इनाम दे रही हैं, जिनमें विदेश यात्रा से लेकर कार तक शामिल है. इसका मकसद है कि त्योहारी सीजन में उनके फोन का स्टॉक बना रहे.

महंगे फोन खरीदना होगा और भी आसान

कंपनियां अब ग्राहकों के लिए महंगे फोन खरीदना आसान बना रही हैं. इसके लिए लंबी अवधि वाली आसान EMI और आकर्षक फाइनेंस स्कीम्स लाई जा रही हैं, ताकि ग्राहक मिड-रेंज और हाई-एंड सेगमेंट के फोन बिना किसी बोझ के खरीद सकें.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6