&format=webp&quality=medium)
बेंगलुरु में खुला Nothing का पहला इंडिया फ्लैगशिप स्टोर.
लंदन की टेक कंपनी Nothing ने भारत में एक बड़ा कदम उठा लिया है. कंपनी ने बेंगलुरु के इंदिरानगर में अपना पहला भारत फ्लैगशिप स्टोर खोल दिया है. खास बात यह रही कि इस स्टोर का उद्घाटन खुद CEO Carl Pei और को-फाउंडर/इंडिया प्रेसिडेंट Akis Evangelidis ने किया.
Nothing का यह फ्लैगशिप स्टोर बेंगलुरु के इंदिरानगर, 100 फीट रोड (660/1, 1st Stage) पर स्थित है. यह इलाका शहर का सबसे लोकप्रिय लाइफस्टाइल और स्टार्टअप हब माना जाता है.
स्टोर का साइज करीब 5,032 स्क्वायर फीट है. यहां Nothing के स्मार्टफोन, ऑडियो प्रोडक्ट्स, CMF ब्रांड के गैजेट्स और यहां तक कि कंपनी की मर्चेंडाइज भी मिलेंगे. स्टोर की टाइमिंग्स रोज सुबह 11 बजे से रात 9 बजे तक है.
स्टोर का सबसे बड़ा आकर्षण उसका डिजाइन है. यह 1970 के रेट्रो-फ्यूचरिस्टिक स्टाइल में तैयार किया गया है. कंक्रीट, स्टील और ग्लास का रॉ लुक, सब कुछ ट्रांसपेरेंट और ओपन. दीवारों से लेकर डिस्प्ले तक, हर चीज में एक इंडस्ट्रियल-फ्यूचरिस्टिक फील दिखाई देती है. ऐसा लगेगा जैसे आप किसी टेक लैब या भविष्य की दुनिया में कदम रख चुके हों. Nothing अपनी पारदर्शी डिजाइन फिलॉसफी के लिए जाना जाता है, और यही सोच इस स्टोर में भी नजर आती है.
Nothing ने साफ कर दिया है कि यह सिर्फ बिक्री के लिए स्टोर नहीं है. कंपनी इसे 'कम्युनिटी हब' की तरह विकसित करना चाहती है. यहां क्रिएटर्स के लिए स्टूडियो स्पेस होगा, जहां वे कंटेंट बना सकेंगे. कस्टम प्रोडक्ट्स की सुविधा मिलेगी. एक खास वेंडिंग मशीन, क्लॉ गेम और कन्वेयर बेल्ट डिस्प्ले जैसे इनोवेटिव एलिमेंट्स भी जोड़े गए हैं. साथ ही, विजिटर्स के लिए फ्री बेवरेजेस और स्नैक्स की व्यवस्था भी की गई है.
Nothing का भारत में ग्रोथ ग्राफ काफी तेज रहा है. कंपनी पिछले 8 में से 7 क्वार्टर में सबसे तेज़ी से बढ़ने वाला स्मार्टफोन ब्रांड रही है. भारत अब Nothing के लिए सिर्फ एक मार्केट नहीं, बल्कि एक रणनीतिक केंद्र बन चुका है. यही कारण है कि कंपनी ने अपने दूसरे ग्लोबल फ्लैगशिप स्टोर के लिए भारत को चुना. पहला स्टोर लंदन में था, और अब दूसरा स्टोर बेंगलुरु में खोला गया है. इसके बाद आगे न्यूयॉर्क और टोक्यो में भी स्टोर खोलने की योजना है.
Nothing का मानना है कि आज के ग्राहक सिर्फ ऑनलाइन देख कर खरीदने से संतुष्ट नहीं हैं. वे प्रोडक्ट को छूना, महसूस करना और समझना चाहते हैं. यही वजह है कि कंपनी ने इस फ्लैगशिप स्टोर को ऐसे डिजाइन किया है जहां लोग प्रोडक्ट्स को करीब से एक्सपीरियंस कर सकें.
यहां मिलने वाले प्रोडक्ट्स और फीचर्स में शामिल हैं:
ऑनलाइन शॉपिंग के दौर में जब ज्यादातर कंपनियां अपने ऑफलाइन स्टोर्स सीमित कर रही हैं, लेकिन Nothing का फोकस ‘हैंड्स-ऑन एक्सपीरियंस’ पर है. यानी ग्राहक स्टोर में आकर टेक्नोलॉजी को महसूस करे.