&format=webp&quality=medium)
India AI global ranking
नई दिल्ली में India AI Impact Summit 2026 की ग्रांड शुरुआत हो चुकी है और 20 फरवरी तक चलने वाला यह आयोजन टेक्नोलॉजी की दुनिया का बड़ा मंच बन गया है. समिट के साथ AI एक्सपो भी आयोजित किया जा रहा है, जिसमें करीब 65 देशों की भागीदारी और 600 से ज्यादा स्टार्टअप्स अपनी इनोवेशन पेश कर रहे हैं.16 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया एआई इम्पैक्ट एक्सपो का उद्घाटन किया.अब केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि भारत वैश्विक AI इकोसिस्टम में तीसरे स्थान पर पहुंच चुका है, जो देश की तेजी से बढ़ती डिजिटल ताकत को पेश करता है.
जी हां स्टैनफोर्ड की हालिया रिसर्च के अनुसार भारत अब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के क्षेत्र में दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंच गया है.अब इसी आत्मविश्वास के साथ देश में विश्व का सबसे बड़ा AI समिट आयोजित किया जा रहा है.असल में भारत अपनी विशाल जनसंख्या और मजबूत डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के आधार पर AI के व्यावहारिक समाधान विकसित करने पर काम कर रहा है. इंडस्ट्री और एकेडेमिया के बीच लगातार संवाद हो रहा है ताकि तकनीक का सही और जिम्मेदार यूज तय किया जा सके.ऐसे में अनुमान है कि अगले 2-3 सालों में AI सेक्टर में करीब 200 बिलियन डॉलर का निवेश आ सकता है, जो भारत को ग्लोबल टेक हब बना सकता है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 India AI Impact Summit 2026 कहां हो रहा है?
यह समिट नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है और 20 फरवरी तक चलेगा
Q2 भारत AI में किस स्थान पर है?
स्टैनफोर्ड रिसर्च के अनुसार भारत वैश्विक AI इकोसिस्टम में तीसरे स्थान पर है
Q3 इस समिट में कितने देश शामिल हैं?
करीब 65 देश, 20 से ज्यादा राष्ट्राध्यक्ष और 500+ AI लीडर्स भाग ले रहे हैं
Q4 AI सेक्टर में कितना निवेश आने की उम्मीद है?
अगले 2-3 वर्षों में लगभग 200 बिलियन डॉलर निवेश का अनुमान है
Q5 समिट का मुख्य फोकस क्या है?
समावेशी विकास, डिजिटल पब्लिक इंफ्रा, AI का आर्थिक प्रभाव और रेगुलेशन बनाम इनोवेशन पर चर्चा