&format=webp&quality=medium)
HP ने इंडियन मार्केट में अपनी नई प्रिंटर सीरीज़ HP Laser M300 को लॉन्च कर दी है. Laser प्रिंटर्स की इस रेंज को विशेष रूप से भारत के तेजी से बढ़ते माइक्रो और मीडियम एटरप्राइसेस, लोकल बिजनेसमैन और प्रिंट शॉप की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया है. इस सीरीज में 5 मॉडल्स- Laser MFP 323SDNW, 323DNW, 323डी, 303DW और 303D शामिल हैं. इनसे किफायती कीमत में फास्ट ऑटो-डुप्लेक्स प्रिंटिंग, शार्प प्रिंट क्वालिटी और एनर्जी एफिशिएंसी मिलेगी.
नई HP Laser300 सीरीज को ऐसी भारतीय कंपनियों को ध्यान में रखकर बनाया गया है, जिन्हें स्पीड, कॉम्पैक्ट डिजाइन, कम मेंटेनेंस और इको फ्रेंडली प्रिंटिंग चाहिए. 30 पेज प्रति मिनट (ए4) तक की स्पीड और सभी मॉडल में ऑटोमैटिक टू-साइडेड प्रिंटिंग के साथ ये सीरीज अपने यूजर्स को आसानी से हाई वॉल्युम वर्कलोड को संभालने में सक्षम बनाएगी. इस सीरीज में शार्प ब्लैक टैक्स्ट और ग्राफिक्स के लिए एडवांस्ड टोनर का प्रयोग किया गया है. HP स्मार्ट एप के माध्यम से इससे आसानी से मोबाइल प्रिंट भी किया जा सकेगा.
HP इंडिया के सीनियर डायरेक्टर – प्रिंट कैटेगरी – इंडिया बीडीएसएल मार्केट सतीश कुमार ने कहा, ‘HP में हर इनोवेशन की शुरुआत ग्राहकों की जरूरतों को लेकर गहरी समझ से होती है. भारत के नौकरीपेशा लोग, छोटे व्यवसायी और उद्यम ज्यादा मांग वाले और तेजी से दौड़ रहे माहौल में काम करते हैं, जहां सफलता के लिए एफिशिएंसी, भरोसे और किफायत की जरूरत है. हमारा मानना है कि सिस्टम डाउनटाइम का एक मिनट की कारोबार पर असर डालता है. HP Laser एम300 सीरीज को कम मेंटेनेंस में तेज, हाई-क्वालिटी डुप्लेक्स प्रिंटिंग के लिए तैयार किया गया है, जिससे भारत के डायनामिक बिजनेस इकोसिस्टम में कंपनियों की प्रगति और दृढ़ता को समर्थन मिल सके.’
ऑटोमैटिक डुप्लेक्स प्रिंटिंग से कागज का प्रयोग और परिचालन लागत कम करने में मिलेगी मदद
1,500 से 3,000 पेज तक की प्रिंटिंग के साथ हाई-यील्ड HP 181ए और 181एक्स टोनर कार्ट्रिज, जिससे प्रति पेज लागत कम होती है
इसका कॉम्पैक्ट डिजाइन इसके इंस्टॉलेशन को आसान बनाता है और इसे आसानी से छोटे ऑफिस में भी लगाया जा सकता है
आसान सेटअप और प्रयोग के लिए यूएसबी और वायरलेस कनेक्टिविटी
आसान सेटअप और सुगमता के साथ सॉफ्टवेयर कम्पैटिबिलिटी से रोजाना के काम के लिए इसका इस्तेमाल करना सरल हो जाता है
सभी मॉडल्स में 20 प्रतिशत पोस्ट-कंज्यूमर रीसाइकिल्ड प्लास्टिक का प्रयोग किया गया है
बिजली की बचत के लिए इसमें HP ऑटो-ऑफ टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है
भारत में एनवायरमेंटल और एनर्जी एफिशिएंसी स्टैंडर्ड्स के लिए प्रमाणित
HP Laser 303D: ₹20,250
HP Laser 303DW: ₹22,500
HP Laser MFP 323D: ₹29,250
HP Laser MFP 323DNW: ₹31,500
HP Laser MFP 323SDNW: ₹35,350
ये सभी मॉडल्स HP के ऑनलाइन स्टोर पर उपलब्ध हैं.