&format=webp&quality=medium)
WhatsApp Web भारत में लॉगिंग करने को परेशान हैं. असल में शुक्रवार सुबह कई यूजर्स को WhatsApp Web इस्तेमाल करने में परेशानी का सामना करना पड़ा.जी हां लोगों ने शिकायत की कि वे अपने अकाउंट में लॉगिन नहीं कर पा रहे हैं या चैट सही तरीके से सिंक नहीं हो रही.वैसे खास बात यह रही कि दिक्कत मुख्य रूप से वेब वर्जन में दिखी, जबकि मोबाइल ऐप ज्यादातर यूजर्स के लिए सामान्य चलता नजर आया.
भारत में सुबह करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच शिकायतों में अचानक बढ़ोतरी देखी गई. पहले कुछ ही रिपोर्ट थीं, लेकिन आधे घंटे के भीतर शिकायतों की संख्या बढ़ गई.यानी कि इससे साफ हुआ कि यह कोई एक-दो लोगों की समस्या नहीं थी.
वैसे अधिकतर यूजर्स को वेबसाइट पर लॉगिन और डिवाइस लिंक करने में दिक्कत आई. कुछ लोगों ने मैसेजिंग में भी रुकावट की बात कही.
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कई यूजर्स ने अपनी परेशानी साझा की. कुछ यूजर्स ने लिखा कि वे एक घंटे से iPhone और लिंक्ड डिवाइस के जरिए लॉगिन करने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन सफलता नहीं मिल रही.
कई पोस्ट से यह संकेत मिला कि समस्या खासतौर पर iPhone यूजर्स के साथ ज्यादा देखी जा रही है, जबकि Android यूजर्स के लिए सेवा सामान्य रूप से काम कर रही थी. हालांकि, इस पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

कई प्रोफेशनल्स और ऑफिस यूजर्स WhatsApp Web पर ही रोजमर्रा का काम करते हैं.तो ऐसे में अचानक लॉगिन एरर आने से कामकाज प्रभावित हुआ.वैसे WhatsApp Web एरर की वजह से काम रुक गया है. चैट सिंक न होना और QR कोड स्कैन करने के बाद भी अकाउंट लिंक न होना, सबसे बड़ी परेशानी है.
Meta की तरफ से कोई बयान नहीं
खबर लिखे जाने तक Meta या WhatsApp की ओर से इस तकनीकी दिक्कत पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था. कंपनी के सोशल मीडिया हैंडल या ऑफिशियल पेज पर भी कोई अपडेट उपलब्ध नहीं था.
वैसे साफ लग रहा है कि यह समस्या पूरी तरह देशव्यापी या वैश्विक स्तर की नहीं हो सकती। संभव है कि यह कुछ खास डिवाइस या सर्वर कनेक्शन से जुड़ी तकनीकी गड़बड़ी हो.वैसे फिलहाल यूजर्स सोशल मीडिया के जरिए एक-दूसरे से पुष्टि कर रहे हैं कि क्या उनके साथ भी यही समस्या हो रही है.
अगर आप भी WhatsApp Web इस्तेमाल करते समय लॉगिन या सिंक की समस्या झेल रहे हैं, तो कुछ देर इंतजार करें, ब्राउज़र रीफ्रेश करें या ऐप अपडेट चेक करें. उम्मीद है कि तकनीकी टीम जल्द ही इस दिक्कत को ठीक कर देगा
Q1. WhatsApp Web कब डाउन हुआ?
सुबह करीब 8:30–9:00 बजे के बीच लॉगिन समस्याओं की शिकायतें बढ़ीं
Q2. क्या मोबाइल ऐप भी प्रभावित है?
ज्यादातर शिकायतें वेब वर्जन से जुड़ी थीं, मोबाइल ऐप सामान्य चलता दिखा
Q3. किन यूजर्स को ज्यादा दिक्कत हुई?
रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone यूजर्स को लॉगिन और डिवाइस लिंकिंग में ज्यादा समस्या आई
Q4. क्या Meta ने कोई बयान जारी किया?
खबर लिखे जाने तक Meta या WhatsApp की ओर से आधिकारिक बयान नहीं आया था
Q5. यूजर्स क्या करें?
ब्राउज़र रिफ्रेश करें, दोबारा QR कोड स्कैन करें, ऐप अपडेट चेक करें या कुछ समय बाद फिर कोशिश करें
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)