&format=webp&quality=medium)
जून-जुलाई की गर्मियां पड़ते ही बच्चों की स्कूल की छुट्टियां पड़ जाती हैं. बच्चों को स्कूल से ढ़ेर सारा हॉलीडे होमवर्क मिलता है. चाहें फिर असाइंनमेंट हो या फिर बड़े-बड़े मॉडल तैयार करने हो. बच्चे आसानी से AI की मदद से अपने काम पूरे कर सकते हैं. आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का इस्तेमाल दुनिया भर में काफी तेजी से हो रहा है. (Artificial Intelligence) ऐसे में हॉलीडे होमवर्क के लिए क्यों न इसका इस्तेमाल किया जाए. चलिए जानते हैं 5 ऐसी ट्रिक्स, जिन्हें फॉलो करके आप स्कूल टीचर को खुश कर सकते हैं.
अगर आपके घर में बच्चे हैं और उनके असाइनमेंट नहीं हो पा रहे हैं, तो आप AI के जरिए वो असाइनमेंट पूरे करवा सकते हैं. AI Chatbot आपको उस असाइनमेंट में शामिल हर सवाल का जवाब देगा, चाहें फिर वो इमेज में हो या फिर वीडियो में. आपको पलक झपकते ही उन सभी टॉपिक्स के जवाब मिल जाएंगे.
इतना ही नहीं आप मॉडल्स बनाने की ट्रिक्स भी ले सकते हैं. इसके लिए आपको चैटजीपीटी को प्रॉपर Prompt लिख कर देना होगा. ध्यान रहे Prompt सही लिखेंगे तभी वो आपको अच्छे से जवाब भी देगा फिर चाहे वो क्रिएटिव अंदाज में हो या फिर नॉर्मल न्यूज़ी सेंस में.
अगर आपको किसी भी टॉपिक पर चैटजीपीटी से चार्ज बनवाना है तो आप उन्हें एग्जांपल के लिए ये कमांड दे सकते हैं- Make a chart on the solar system या फिर हिंदी में भी पूछ सकते हैं- सोलर सिस्टम पर एक चार्ट तैयार करके दें. वहीं अगर थोड़ा और एक्सप्लेन करेंगे तो चैटजीपीटी आपको सही से चार्ट बनाकर देगा. जैसे कि:-
'To Kill a Mockingbird' नाम की नोवल पर भी आप अपना प्रोजेक्ट असाइंमेंट करवा सकते हैं. ये Assignment के लिए आप अलग-अलग सुझाव भी दे सकते हैं.
500 शब्दों में Justice की थीम पर एक Essay लिख कर दें. आप इसके साथ कई निर्देश भी दे सकते हैं, जैसे कि Essay में आसान भाषा का इस्तेमाल करें, मेन-मेन चीज़े प्वाइंट्स में लिख कर दें.