&format=webp&quality=medium)
WhatsApp Tricks: वॉट्सऐप एक ऐसा प्लेटफॉर्म है, जहां आप अपने फैंड्स, फैमिली और ऑफिस कलीग्स के साथ कनेक्टेड रहते हो. इसमें कई ऐसे एडवांस फीचर्स भी हैं, जिनका इस्तेमाल करने पर आपके सभी काम आसान हो जाते हैं. एक ऐसा ही फीचर है, जो काफी लोगों को नहीं पता. आप वॉट्सऐप पर बिना मांगे और बताए ऐसे शेयर अपना WhatsApp नंबर शेयर कर सकते हैं. जानिए कैसे काम करती है ये सीक्रेट ट्रिक!
अक्सर हमें किसी नए व्यक्ति से मिलना होता है और उनका वॉट्सऐप नंबर लेना होता है, या फिर अपना नंबर देना होता है. कई बार सीधे नंबर मांगना थोड़ा अजीब लग सकता है या सामने वाला व्यक्ति सहज महसूस नहीं करता. इसी तरह, अपना नंबर किसी को बोलकर बताने में भी संकोच हो सकता है.
जब आप भीड़-भाड़ वाली जगह पर किसी को अपना नंबर बोलकर बताते हैं, तो आसपास के लोग भी उसे सुन सकते हैं. इससे आपके नंबर के गलत हाथों में पड़ने का थोड़ा खतरा रहता है. साथ ही, कई बार नंबर सुनने या लिखने में गलती भी हो जाती है.
लेकिन क्या आप जानते हैं कि वॉट्सऐप (Whatsapp) में एक ऐसा शानदार फीचर है जिससे आप बिना नंबर बोले या टाइप किए, सेकंडों में कॉन्टैक्ट शेयर कर सकते हैं? जी हाँ, यह कमाल का फीचर है - WhatsApp QR कोड!
ये बहुत आसान है. जिसका भी वॉट्सऐप नंबर आप लेना चाहते हैं (या जिसे आप अपना नंबर देना चाहते हैं), उसके फोन में ये स्टेप्स फॉलो करें:
WhatsApp खोलें.