&format=webp&quality=medium)
WhatsApp Tips and Tricks: WhatsApp ने पूरी दुनिया में अपनी पॉपुलैरिटी काफी अच्छी बना ली है. वाट्सऐप की मदद से लोग एक दूसरे से मैसेज, वीडियो और वायस कॉलिंस के जरिए कनैक्टेड रहते हैं. वहीं ऑफिशियल काम को भी आसानी से निपटा लेते हैं. लेकिन यहां हम बात कर रहे हैं कि कैसे आप किसी भी नंबर को सेव किए बिना उससे चैट कर सकते हैं. दरअसल पहले किसी भी नए नंबर से चैट करने के लिए उस नंबर को यूजर्स को अपने मोबाइल में सेव करना पड़ता था. लेकिन अब इसका प्रोसेस बदल गया है. अब आप बिना नंबर सेव किए भी चैट कर सकते हैं. आज हम आपको बताते हैं कि आप कैसे बिना कॉन्टैक्ट सेव किए ही WhatsApp पर मेसेजे सेंड कर सकते हैं.
WhatsApp पर बिना नंबर सेव किए चैट करने के लिए आपको इस लिंक https://wa.me/ को इंटरनेट ब्राउजर पर ओपन करना होगा. इसके बाद में आपको जिस नंबर पर मैसेज करना है उसको एंटर करना होगा. एग्जांपल के लिए अगर आपको 1234567891 नंबर पर चैट करनी है तो आपको https://wa.me/1234567891 लिंक पर जाना होगा. यहां आपको फोन नंबर Country Code के साथ नंबर डालना होगा. इसके बाद में आप इस नंबर से चैट कर सकेंगे. बता दें आप इसका इस्तेमाल ऐप में नहीं कर सकते हैं.
इसके अलावा आपको Google Search Widget में जाने के बाद पूरा नंबर (+91 के साथ) टाइप करें. अब इस नंबर को सलेक्ट करें. यहां आपको Call, Cut, Copy, Paste जैसे ऑप्शन दिखाई देंगे. ये करने के बाद आपको तीन डॉट पर क्लिक करना होगा. यहां पर आपको WhatsApp मैसेज का ऑप्शन दिखाई देगा. इस ऑप्शन पर क्लिक करके आप चैट कर सकते हैं. बता दें यह ऑप्शन सिर्फ Pixels और Android One डिवाइसेस में ही काम करता है.
इसके अलावा अगर आप iPhone यूज़र हैं, तो आपके लिए एक दूसरा आसान तरीका भी मौजूद है. यह तरीका है Siri Shortcuts है. यह एक ऐप है जिसे Apple द्वारा ही बनाया गया है, यह आईओएस 12 और नए वर्ज़न के डिवाइस पर काम करता है. इस तरीके से आप Siri Shortcuts के जरिए बिना नंबर सेव किए किसी को भी व्हाट्सऐप मैसेज भेज सकते हैं.