&format=webp&quality=medium)
WhatsApp आज सिर्फ चैटिंग ऐप नहीं, बल्कि हमारी यादों और जरूरी जानकारियों का डिजिटल खजाना बन चुका है. ऐसे में जब कोई खास चैट गलती से डिलीट हो जाती है, तो घबराहट लाजमी है. लेकिन राहत की बात यह है कि WhatsApp डिलीट चैट को रिकवर करने के मौके देता है. बस आपको सही तरीका पता होना चाहिए. नीचे हम तीन ऐसे तरीकों के बारे में बता रहे हैं, जो आम यूजर्स के लिए भी आसान हैं.
अगर आपने WhatsApp में ऑटो बैकअप ऑन कर रखा है, तो समझिए आधी लड़ाई यहीं जीत ली. जब भी आप WhatsApp को दोबारा इंस्टॉल करते हैं, ऐप खुद पूछता है कि आप पुराना बैकअप वापस लाना चाहते हैं या नहीं.
कैसे करें रिकवर:
ध्यान रखें: बैकअप अगर चैट डिलीट होने के बाद का है, तो वह चैट वापस नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें: AC खरीदने के लिए फरवरी सबसे है बेस्ट! गर्मी आने से पहले ये बड़े ब्रांड्स दे रहे हैं बंपर डिस्काउंट
कई लोगों को यह नहीं पता कि Android फोन में WhatsApp रोज अपने आप एक लोकल बैकअप बना लेता है, वो भी बिना इंटरनेट के. अगर Google Drive में बैकअप नहीं है, तो यह तरीका आपके लिए लाइफसेवर बन सकता है.
स्टेप्स समझिए:
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
अगर न क्लाउड बैकअप है और न लोकल, तब कुछ लोग थर्ड-पार्टी रिकवरी सॉफ्टवेयर का सहारा लेते हैं. ये टूल्स आपके फोन को कंप्यूटर से कनेक्ट करके डिलीट डेटा स्कैन करने का दावा करते हैं.
कुछ लोकप्रिय टूल्स:
कैसे रिकवर करें:
सावधानी जरूरी:
ध्यान रखें कि WhatsApp चैट रिकवरी संभव है, लेकिन हमेशा नहीं. इसलिए सबसे अच्छा तरीका यही है कि ऑटो बैकअप हमेशा ऑन रखें, ताकि गलती से कुछ भी डिलीट हो जाए, तो पछताना न पड़े.
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 क्या WhatsApp की डिलीट चैट सच में वापस आ सकती है?
A. हां, अगर चैट डिलीट होने से पहले बैकअप लिया गया था (Google Drive या iCloud में), तो उसे वापस पाया जा सकता है.
Q2 बिना बैकअप के WhatsApp चैट रिकवर करना संभव है?
A. बिना बैकअप के रिकवरी मुश्किल होती है, लेकिन Android यूजर्स के लिए लोकल बैकअप या कुछ थर्ड-पार्टी टूल्स मदद कर सकते हैं. लेकिन 100% गारंटी नहीं होती.
Q3 WhatsApp बैकअप कितनी बार बनता है?
A. यूजर की सेटिंग पर निर्भर करता है. बैकअप रोज़ाना, साप्ताहिक या मासिक हो सकता है. Android में लोकल बैकअप आमतौर पर रोज बनता है.
Q4 क्या थर्ड-पार्टी रिकवरी टूल सुरक्षित होते हैं?
A. हर टूल सुरक्षित नहीं होता। केवल भरोसेमंद और आधिकारिक वेबसाइट से टूल डाउनलोड करें और अपनी प्राइवेसी पॉलिसी जरूर पढ़ें.
Q5 iPhone में लोकल बैकअप से रिकवरी क्यों नहीं होती?
A. iOS सिस्टम लोकल फाइल एक्सेस की अनुमति नहीं देता, इसलिए iPhone में केवल iCloud बैकअप से ही चैट रिकवर की जा सकती है.