अरी दादा! सिस्टर ने डिलीट कर दिया मैसेज अब क्या करें? बस एक ट्रिक और पढ़ लो चुपचाप

अगर आपके साथ भी ऐसा ही होता है कि सामने वाले ने मैसेज करके डिलीट कर दिया हो तो ये ट्रिक आपके लिए ही है. आप स्टोरी में दी गई आसान सी ट्रिक को अपनाकर किसी के भी डिलीट किए हुए मैसेज पढ़ सकते हैं. जानिए क्या है ट्रिक.
अरी दादा! सिस्टर ने डिलीट कर दिया मैसेज अब क्या करें? बस एक ट्रिक और पढ़ लो चुपचाप

इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp पर काफी लोग एक्टिव हैं, क्योंकि उनके ज्यादातर काम यहीं से पूरे होते हैं. चाहें कॉलिंग हो या चैटिंग, ऑफिस से लेकर पर्सनल काम तक आप इस प्लेटफॉर्म पर निपटा सकते हैं. (How to read deleted messages) लेकिन WhatsApp पर जबसे Deleted Message का ऑप्शन आया है, तब से लोगों का काम आसान हो गया है, लेकिन सामने वाला सोच में पड़ जाता है कि क्या मैसेज था. अगर आपके साथ भी ये होता रहता है तो हम आपको कुछ ऐसी ट्रिक्स बताएंगे, जिसकी मदद से आप डिलीट हुए मैसेज को पढ़ सकते हैं.

आखिर क्या था उस 'Deleted Message' में?

"This message was deleted" - WhatsApp की दुनिया का ये सबसे रहस्यमयी और परेशान करने वाला वाक्य है. दोस्त हो, पार्टनर हो या घर का कोई सदस्य, जैसे ही कोई मैसेज भेजकर डिलीट करता है, दिमाग में खलबली मच जाती है. आखिर ऐसा क्या था जो भेजना पड़ा और फिर डिलीट करना पड़ा? येी सवाल आपको अंदर ही अंदर खाता रहता है. लेकिन अब और नहीं!

Add Zee Business as a Preferred Source

कोई ऐप नहीं, आपके फोन में ही छिपा है 'जासूस'

आपको शायद यकीन न हो, लेकिन डिलीट हुए मैसेज को पढ़ने के लिए किसी थर्ड-पार्टी ऐप का खतरा मोल लेने की बिल्कुल जरूरत नहीं है. इसका जुगाड़ आपके एंड्रॉयड फोन ने खुद ही दे रखा है, बस आपको पता नहीं है. ये एक खुफिया सेटिंग है, जिसका नाम है 'नोटिफिकेशन हिस्ट्री' (Notification History). ये फीचर आपके फोन पर आने वाले हर नोटिफिकेशन का रिकॉर्ड रखता है, भले ही बाद में उसे डिलीट क्यों न कर दिया जाए.

कैसे करें इस खुफिया फीचर को ON?

तो चलिए, अब इस जासूसी फीचर को एक्टिवेट करते हैं. प्रोसेस बहुत ही आसान है:

स्टेप 1: सबसे पहले अपने एंड्रॉयड फोन की सेटिंग्स (Settings) में जाएं.
स्टेप 2: अब नोटिफिकेशन्स (Notifications) वाले ऑप्शन पर टैप करें.
स्टेप 3: यहां आपको एडवांस सेटिंग्स (Advanced Settings) या मोर सेटिंग्स (More Settings) जैसा कोई ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें.
स्टेप 4: बस, अब आपको नोटिफिकेशन हिस्ट्री (Notification History) का ऑप्शन दिख जाएगा. इसे खोलें और ON कर दें.

अब 'चुपके से' ऐसे पढ़ें डिलीट हुआ मैसेज

एक बार जब आप ये सेटिंग ऑन कर देते हैं, तो आपका काम हो गया! अब अगली बार जब भी कोई आपको WhatsApp पर मैसेज भेजकर डिलीट करेगा, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है. बस शांति से अपने फोन की सेटिंग्स > नोटिफिकेशन्स > नोटिफिकेशन हिस्ट्री में जाएं. वहां आपको वो डिलीट हुआ मैसेज दिख जाएगा, क्योंकि फोन ने उसका नोटिफिकेशन पहले ही सेव कर लिया था.

लेकिन इन बातों का भी रखें ध्यान

ये ट्रिक जादू की तरह काम करती है, लेकिन इसकी कुछ लिमिट भी हैं, जिन्हें जानना जरूरी है:

  • ये फीचर ऑन करने के बाद डिलीट हुए मैसेज को ही पढ़ पाएगा, पुराने वालों को नहीं.
  • ये सिर्फ टेक्स्ट मैसेज का नोटिफिकेशन ही सेव करता है. अगर किसी ने फोटो, वीडियो या कोई और मीडिया फाइल भेजकर डिलीट की है, तो वो आपको नहीं दिखेगी.
  • अगर मैसेज आने के वक्त आपका फोन स्विच ऑफ था या आपने नोटिफिकेशन क्लियर कर दिया था, तो शायद ये काम न करे.

तो अगली बार जब कोई मैसेज डिलीट करे, तो परेशान होने की जगह बस एक हल्की सी मुस्कान दें, क्योंकि राज़ तो अब आपको पता चल ही जाएगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6