99% iPhone यूजर्स को नहीं पता स्टोरेज खाली करने की ये ट्रिक, बस इस छोटी सी सेटिंग से बन जाता है काम

Storage Full हो जाता है तो तुरंत स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन आने लगता है. उसके लिए बार-बार डेटा, ऐप्स डिलीट करने पड़ते हैं. अगर आप भी इसी समस्या को फेस कर रहे हैं और परेशान हो गए हैं तो स्टोरी में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं. 
99% iPhone यूजर्स को नहीं पता स्टोरेज खाली करने की ये ट्रिक, बस इस छोटी सी सेटिंग से बन जाता है काम

स्टोरेज का प्रॉब्लम लगभग हर किसी के साथ रहता है. खासतौर पर उनके साथ जिन्हें फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी का शौक हो. लेकिन 99 फीसदी लोग ये नहीं जानते कि कैसे वो अपने फोन का स्टोरेज मैनटेन कर सकते हैं. अगर Storage Full हो जाता है तो तुरंत स्टोरेज फुल का नोटिफिकेशन आने लगता है. अगर आप भी इसी समस्या को फेस कर रहे हैं और परेशान हो गए हैं तो स्टोरी में दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं.

बहुत से लोग नहीं जानते कि Apple खुद आपको एक ऐसा सीक्रेट फीचर देता है, जिससे आप अपने फोन की स्टोरेज को लगभग अनलिमिटेड बना सकते हैं, और वो भी बिना कोई एक्स्ट्रा पैसा खर्च किए! चलिए जानते हैं इस जादुई ट्रिक के बारे में.

क्या है ये सीक्रेट फीचर?

Add Zee Business as a Preferred Source

इस फीचर का नाम है "Optimize iPhone Storage". ये आपके फोन की सेटिंग्स में ही छिपा होता है और इसका काम आपके फोन में मौजूद हाई क्वालिटी फोटो और वीडियो को मैनेज करना है. ये फीचर आपके ओरिजिनल फोटो और वीडियो को iCloud पर सुरक्षित रूप से सेव कर देता है और आपके फोन में सिर्फ एक छोटे साइज की कॉपी रखता है.

ये काम कैसे करता है?

जब भी आप कोई फोटो या वीडियो देखते हैं, तो वह तुरंत iCloud से डाउनलोड हो जाता है और आपको बिल्कुल ओरिजिनल क्वालिटी में दिखाई देता है. जब आप उसे नहीं देख रहे होते, तो वह आपके फोन में बहुत कम जगह लेता है. इस तरह, आपके फोन की हजारों GB की फोटोज और वीडियो सिर्फ कुछ GB में सिमट जाती हैं, और आपकी स्टोरेज कभी फुल नहीं होती.

इस फीचर को कैसे ऑन करें? (Step by Step Guide)

  • अपने iPhone की Settings में जाएं.
  • सबसे ऊपर अपने नाम (Apple ID) पर टैप करें.
  • अब iCloud पर टैप करें.
  • येां Photos के ऑप्शन पर जाएं.
  • सुनिश्चित करें कि "Sync this iPhone" (या iCloud Photos) का टॉगल ऑन है.
  • अब, सबसे जरूरी स्टेप "Optimize iPhone Storage" को चुनें.
  • बस, हो गया! अब आपका iPhone खुद ब खुद आपकी स्टोरेज को मैनेज करना शुरू कर देगा.

क्या iCloud फ्री है?

Apple हर यूजर को 5GB का iCloud स्टोरेज मुफ्त में देता है. अगर आपकी फोटोज और वीडियो इससे ज्यादा हैं, तो आप बहुत ही मामूली कीमत पर (₹75 प्रति माह से शुरू) 50GB या उससे ज्यादा स्टोरेज खरीद सकते हैं. ये कीमत आपके हजारों रुपये के फोन और कीमती यादों के सामने कुछ भी नहीं है.

अब आपको स्टोरेज फुल होने की चिंता में अपनी कीमती यादें डिलीट करने की जरूरत नहीं है. Apple के इस शानदार फीचर को आज ही ऑन करें और अपने iPhone में अनलिमिटेड स्टोरेज का मजा लें.