&format=webp&quality=medium)
उमस भरी गर्मी का मौसम है. इस बीच लोग अभी भी ठंडा पानी पी रहे हैं. हालांकि बारिश से थोड़ी सी राहत जरूर मिली है. लेकिन ठंडे पानी का काम बारिश अभी भी नहीं कर पा रही है. ऐसे में आप 24/7 अपना AC चलाकर रखते होंगे. और उस वजह से धीरे-धीरे उसमें बर्फ का पहाड़ बन जाता होगा. इसे ज्यादातर लोग नजरअंदाज कर देते हैं. उन्हें लगता है कि ये समस्या सामान्य है. लेकिन ये 'सामान्य' सी दिखने वाली समस्या आपके बिजली के बिल को दोगुना कर सकती है और फ्रिज को समय से पहले 'बूढ़ा' बना सकती है, जिससे आपको मैकेनिक के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं. चलिए जानते हैं फ्रिज को किस टेंपरेचर पर सेट करना चाहिए और कितनी उसमें कूलिंग रखनी चाहिए.
हर बार इस समस्या के लिए मैकेनिक को बुलाने और सैकड़ों रुपए खर्च करने की जरूरत नहीं है. 90% मामलों में, आप घर बैठे कुछ आसान सेटिंग्स और तरीकों से इस समस्या को न केवल ठीक कर सकते हैं, बल्कि फ्यूचर में होने वाले बड़े रिस्ट को भी रोक सकते हैं.
इससे पहले कि हम समाधान पर जाएं, ये समझना बेहद जरूरी है कि ये समस्या होती क्यों है. इसके पीछे साइंस है. जब भी आप फ्रिज का दरवाजा ओपन करते हैं, तो बाहर की नमी वाली गर्म हवा अंदर जाती है. ये नमी वाली हवा जब फ्रीजर की ठंडी कॉइल्स के संपर्क में आती है, तो जम जाती है. ये प्रोसेस बार-बार होने से बर्फ की परतें मोटी होती चली जाती हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह है:-
सबसे पहली और आसान चीज जो आपको करनी है, वो है अपने फ्रिज का टेम्परेचर डायल या थर्मोस्टेट सेटिंग की जांच करना.
ज्यादातर फ्रिज के लिए, मीडियम सेटिंग (जैसे 3 या 4 नंबर) सबसे अच्छी होती है. कई लोग ये सोचकर इसे सबसे ठंडी (Max) सेटिंग पर कर देते हैं कि इससे बेहतर कूलिंग मिलेगी, लेकिन यही अत्यधिक बर्फ जमने की वजह बनता है.
अपने फ्रिज के अंदर दिए गए डायल को घुमाकर उसे Normal या मीडियम सेटिंग पर ले आएं. ये छोटा सा बदलाव कंप्रेसर पर लोड कम करेगा और बर्फ जमने के प्रोसेस को धीमा कर देगा.
अगर बर्फ बहुत ज्यादा जम गई है, तो उसे डीफ्रॉस्ट करना यानी पिघलाना ही एकमात्र सॉल्यूशन है.
स्टेप 1: तैयारी: सबसे पहले फ्रिज को पावर सॉकेट से बंद कर दें. फ्रीजर और फ्रिज का सारा सामान बाहर निकालकर किसी ठंडी जगह पर रख दें. फ्रिज के नीचे पुराने तौलिये या अखबार बिछा दें ताकि पानी फर्श पर न फैले.
स्टेप 2: बर्फ पिघलाना: फ्रीजर का दरवाजा खुला छोड़ दें. बर्फ को अपने आप पिघलने दें. प्रोसेस को तेज करने के लिए आप फ्रीजर के अंदर गर्म पानी से भरे कटोरे रख सकते हैं. भाप से बर्फ तेजी से पिघलेगी.
स्टेप 3: क्या बिल्कुल नहीं करना है: यह सबसे जरूरी है. बर्फ को हटाने के लिए कभी भी किसी नुकीली चीज जैसे चाकू, पेचकस या छूरी का इस्तेमाल न करें. इससे फ्रीजर की कूलिंग कॉइल्स में छेद हो सकता है, जिससे गैस लीक हो जाएगी और आपका फ्रिज पूरी तरह से खराब हो सकता है. ये मरम्मत बहुत महंगी पड़ती है.
स्टेप 4: सफाई और सुखाना: जब सारी बर्फ पिघल जाए, तो फ्रीजर को बेकिंग सोडा और पानी के घोल से साफ करें. ये गंध को दूर करता है. इसके बाद एक सूखे कपड़े से अंदरूनी हिस्से को पूरी तरह से सुखा लें. फ्रिज को दोबारा चालू करने से पहले उसका सूखा होना बहुत जरूरी है.
अगर डीफ्रॉस्ट करने के बाद भी जल्दी-जल्दी बर्फ जम रही है, तो 99% मामलों में इसका दोषी दरवाजे का रबर या गैस्केट होता है.
अगर ऊपर दिए गए सभी तरीकों को आजमाने के बाद भी समस्या बनी रहती है, तो यह किसी आंतरिक खराबी का संकेत हो सकता है.
फ्रिज में बर्फ का जमना एक छोटी सी समस्या लगती है, लेकिन यह आपके बिजली के बिल और फ्रिज की उम्र पर बड़ा असर डालती है. अगली बार जब आपके फ्रीजर में बर्फ का पहाड़ दिखे, तो मैकेनिक को बुलाने से पहले इन आसान घरेलू तरीकों को आजमाएं. सही तापमान, साफ-सुथरी गैस्केट और थोड़ी सी सावधानी आपको सैकड़ों रुपये के खर्च से बचा सकती है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें