सिर्फ Find My Device ही नहीं... ये सीक्रेट ट्रिक्स मिनटों में बता देगी कहां खो गया है आपका स्मार्टफोन

How to find lost phone and track stolen Phone: फोन चोरी हो जाए या गुम आपको बस दो फीचर्स फॉलो करने हैं. ये फीचर्स आपके फोन्स के अंदर ही हैं. इन फीचर्स के लिए आपको हमेशा अपने फोन की लोकेशन ऑन रखनी पड़ेगी. 
सिर्फ Find My Device ही नहीं... ये सीक्रेट ट्रिक्स मिनटों में बता देगी कहां खो गया है आपका स्मार्टफोन

How to find lost phone and track stolen Phone: चोरों से निपटने के लिए आपको पहले ही अपने फोन में कुछ जुगाड़ कर लेने चाहिए. जी हां आजकल के ज़माने में चोरी-चकारी कभी हो जाती है. और उस बीच अगर आपका फोन ही खो जाए तो मुश्किल में पड़ जाते हैं. क्योंकि फोन में होता है आपका सारा डेटा, चाहें फिर वो कॉन्टैक्स हों, पर्सनल फोटोज-वीडियोज हों या फिर जरूरी डॉक्स ही क्यों न हो. ये सभी काफी इम्पॉर्टेंट होते हैं. अगर आपको हमेशा अपना फोन अपने सीने से लगाकर रखना है तो स्टोरी में दिए गए कुछ फीचर्स को अपने फोन में परमार्नेंट सेट कर लें. इससे आपका फोन चोरी या गुम होने पर मिल जाएगा.

फोन चोरी हो जाए या गुम आपको बस दो फीचर्स फॉलो करने हैं. ये फीचर्स आपके फोन्स के अंदर ही हैं. इनका नाम है Theft Detection एंड Find My Device. इन फीचर्स के लिए आपको हमेशा अपने फोन की लोकेशन ऑन रखनी पड़ेगी.

Find My Device

Add Zee Business as a Preferred Source

अगर आपको फोन गुम या चोरी हो जाता है तो आप इस फीचर की मदद से अपने फोन की लोकेशन देख सकेंगे. वहीं अगर फोन की लोकेशन ऑफ है तो फोन को ढूंढ़ पाना थोड़ा मुश्किल है. इसके लिए दूसरे फीचर को भी साथ में ऑन करें.

कैसे करें इस फीचर को On?

  • सबसे पहले सेटिंग्स में जाएं
  • वहां लिखें Find My Device
  • उस फीचर को ऑन कर दें
  • आप Find My Device ऐप भी इंस्टॉल कर सकते हैं
  • अब ऐप पर विजिट करें और लॉग इन कर लें
  • आपको इसमें 3 ऑप्शंस मिलते हैं- Locate, Erase, Secure
  • आप डिवाइस में साउंड प्ले, डिवाइस लॉक और डेटा को इरेज करने जैसे ऑप्शंस को चुन सकते हैं

Theft Detection फीचर

Theft Detection फीचर को गूगल ने हाल ही में इंट्रोड्यूस किया था. इसका ऑप्शन आपको सेटिंग्स में मिलेगा. अगर आपका फोन कोई छीनकर ले जाता है या आप कहीं रखकर भूल भी जाते हैं तो ये फीचर उसे तुरंत लॉक कर देगा. इससे आपका डेटा हमेशा सेफ रता है. गूगल की तरफ से सेफ्टी ब्लॉग पर दी गई डीटेल्स बताती हैं कि ये फीचर Android 15 पर अवेलेबल है. ये फीचर Android Go पर काम करने वाले फोन और चैब पर अवेलेबल है.

कैसे करें इस फीचर को On?

  • सेटिंग्स में जाएं
  • Google पर टैप करें और All Services पर जाएं
  • अब Theft Detection फीचर के ऑप्शन पर क्लिक करें
  • उस फीचर को अब ऑन कर दें
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6