&format=webp&quality=medium)
How to increase Smartphone Battery Life: स्मार्टफोन का इस्तेमाल हम पूरे दिन करते हैं, चाहें बिंज वॉचिंग हो या फिर Songs सुनना. ऑफिस का काम हो या फिर पर्सनल. इसी के साथ फोन के साथ आपका समय कहां निकल जाता है पता ही नहीं चलता. वहीं रात या सुबह में चार्ज किया हुआ फोन शाम होते-होते डिस्चार्ज हो जाता है. (smartphone battery life tips) समय पर अगर आपके फोन की बैटरी चार्ज नहीं होती है तो बैटरी हेल्थ खराब होने लगती है. चलिए जानते हैं कैसे आप अपने फोन की बैटरी लाइफ को बढ़ा सकते हैं.
आजकल फोन हमारी जिंदगी का अहम हिस्सा बन चुका है. लेकिन सबसे बड़ी परेशानी होती है इसकी बैटरी लाइफ. फोन चाहे कितना भी महंगा क्यों न हो, बैटरी जल्दी खत्म होने की शिकायत ज्यादातर रहती है. अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो हम आपके लिए कुछ खास ट्रिक्स लेकर आए हैं, जिनसे आपके फोन की बैटरी लाइफ बढ़ सकती है.
इन ट्रिक्स से बढ़ सकती है बैटरी लाइफ:-
फोन की स्क्रीन सबसे ज्यादा बैटरी खाती है. क्योंकि उसमें नोटिफिकेशंस आती हैं, वॉलपेपर और विजेट्स भी लगे होते हैं. साथ ही बैकग्राउंड में काफी चीज़े चल रही होती हैं, जो सबसे ज्यादा बैटरी खाती है. ऐसे में फोन स्क्रीन में ऑटो ब्राइटनेस का इस्तेमाल करें या मैनुअली कम रखें.
अगर आपके फोन में AMOLED या OLED डिस्प्ले है, तो उसके लिए डार्क मोड का यूज करें, उससे बैटरी काफी हद तक बच जाती है.
कई ऐप्स बैकग्राउंड में चल रहे होते हैं, जो आपके डेटा का भी इस्तेमाल करते रहते हैं. सेटिंग्स में जाकर आप उन ऐप्स को बंद कर देंगे जो यूज में नहीं है तो उससे बैटरी सेव हो सकती है.
Trump Tariff News: नई तारीख से लागू होगा टैक्स, इन 14 देशों को अमेरिका ने भेजी चिट्ठी!
जब जरूरत न हो तो GPS और लोकेशन सर्विसेज को बंद रखें. ऐप्स को लोकेशन का एक्सेस 'While Using the App' पर सेट करें.
शाम होते होते बैटरी खत्म होने लगती है, जब आपकी बैटरी 30-40% चली जाए तो Battery Saver Mode ऑन कर लें. ये परफॉर्मेंस को थोड़ा कम करके बैटरी बचाता है.
फोन में आने वाली हर नोटिफिकेशन स्क्रीन को जगाता है और बैटरी खाता है. जो ऐप्स आपके यूज में नहीं है, उससे आनी वाली नोटिफिकेशन बंद कर दें या फिर उन्हें डिलीट कर दें.
ईमेल और अन्य अकाउंट्स का ऑटो सिंक भी बैटरी खर्च करता है. इसे जरूरत के हिसाब से सेट करें या मैनुअल सिंक करें.
5 सरकारी बैंकों में ₹0 बैलेंस पर भी नहीं लगेगा जुर्माना
स्क्रीन ऑन रहने का समय कम रखें, जैसे 15 या 30 सेकंड.
रिंगटोन के साथ वाइब्रेशन या कीबोर्ड वाइब्रेशन भी बैटरी खर्च करते हैं. जरूरत न हो तो बंद कर दें.
अपडेट्स अक्सर बैटरी ऑप्टिमाइजेशन और बग फिक्स के साथ आते हैं.
UPS में NPS जैसा Tax Benefit, कौन सी स्कीम आपके लिए बेहतर?
इन आसान टिप्स को अपनाकर आप अपने स्मार्टफोन की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं और बार बार चार्जिंग के झंझट से बच सकते हैं. इसी के साथ आपके फोन की बैटरी हेल्थ भी इम्प्रूव हो जाएगी.