&format=webp&quality=medium)
Phone Lock Technology: टेक्नोलॉजी की रेस में AI 4 कदम आगे बढ़ चुका हैं. अब AI का नाम हर छोटी से बड़ी डिवाइसेस में छा चुका है. अब AI से ही लगभग लोग अपना काम पूरा करवा रहे हैं, चाहें फिर बात कॉल करवाने की हो या फिर उससे अपने लिए शेरो शायरी, कविताएं और ऑफिस के काम करवाने की हो. चीज़े AI की वजह से काफी आसान हो गई हैं. लेकिन एक छोटी सी चीज़. चेहरा दिखाते ही फोन का लॉक कैसे खुल जाता है? इसके पीछे कौन-सी टेक्नोलॉजी छिपी है.?
कभी सोचा है कि आपका फोन आपको देखते ही जादू की तरह कैसे खुल जाता है? इसके पीछे छिपा है AI का कमाल. जी हां आपकी Face ID के पीछे भी AI ही बैठा है. चलिए, समझते हैं ये 'फेस ID' कैसे होता है.
जैसे ही आप अपने फोन की तरफ देखते हैं, आपके फोन का कैमरा एक्टिवेट हो जाता है. ये सिर्फ एक नॉर्मल कैमरा नहीं, बल्कि एक स्मार्ट कैमरा होता है जिसे AI ने बहुत कुछ सिखाया होता है.
सबसे पहले, AI की नज़र आपके फोन की स्क्रीन पर पड़ती है. वो किसी डिटेक्टिव की तरह आपकी स्क्रीन में 'चेहरा' ढूंढता है. उसे इंसानी चेहरे की कुछ खास चीज़ें पता होती हैं, जैसे आंखें, नाक और मुंह कहां होते हैं. तो वो फट से एक फ्रेम बनाता है और बोलता है, "Gotcha! चेहरा मिल गया!"
अब सिर्फ चेहरा ढूंढने से काम नहीं चलेगा. AI आपके चेहरे की सारी बारीक डिटेल्स को स्कैन करता है. जैसे, आपकी आँखों का शेप, नाक की शेप, होंठों की मोटाई, जॉलाइन का कर्व... ये सब आपके 'फेशियल फिंगरप्रिंट' की तरह होते हैं. हर इंसान का फेशियल फिंगरप्रिंट यूनीक होता है, ठीक जैसे आपके हाथ के फिंगरप्रिंट्स होते हैं.
एक बार जब AI आपके चेहरे के सारे 'फिंगरप्रिंट' निकाल लेता है, तो वो इन्हें अपने डेटाबेस में सेव आपके चेहरे के 'फिंगरप्रिंट' से मैच करता है. अगर आपका फोन पहली बार सेट करते समय आपने अपनी Face ID सेट की होगी, तो उसने आपके चेहरे का पूरा मैप सेव कर लिया होगा.
बस, अब AI उस सेव्ड मैप से आपके करेंट स्कैन किए गए चेहरे को कंपेयर करता है. अगर सब कुछ मैच हो जाता है, तो... क्लिक! आपका फोन अनलॉक!
आप सोचोगे कि बस इतना ही? नहीं! AI तो एक नंबर का 'किताबी कीड़ा' है. ये लगातार सीखता रहता है. अगर आप चश्मा लगाते हो, या दाढ़ी रखते हो, या कभी-कभी मेकअप करते हो, तो AI धीरे-धीरे आपके इन नए लुक्स को भी पहचानना सीख जाता है. जितना ज़्यादा आप Face ID यूज़ करते हो, उतना ही वो आपको बेहतर तरीके से पहचानना सीखता है.
हां, बिल्कुल! आपकी Face ID के पीछे AI ही छुपा बैठा है. ये सब कंप्यूटर विजन (Computer Vision) नाम की AI टेक्नोलॉजी की देन है. कंप्यूटर विजन AI को 'देखने' और चीजों को 'समझने' में हेल्प करता है, ठीक वैसे ही जैसे हमारी आंखें और दिमाग करते हैं. तो अगली बार जब आपका फोन बस आपको देखकर अनलॉक हो जाए, तो समझ जाना कि AI ने अपना काम कर दिया है. कमाल है ना? अब आप भी कह सकते हो, "Face ID? Oh, that's just AI doing its thing."