UPI से गलत अकाउंट में कर दिया है पेमेंट? जानें कैसे वापस मिलेंगे पैसे, सबसे आसान तरीका

UPI ने आजकल पेमेंट को आसान तो बना दिया है, लेकिन अगर आप से छोटी सी भी गलती हो जाए तो महंगा पड़ सकता है. कई बार जल्दबाजी में पैसे किसी गलत अकाउंट में चले जाते हैं और फिर चिंता शुरू हो जाती है. ऐसे में यह जानना जरूरी है कि गलती होने पर क्या रास्ते खुले रहते हैं और पैसे वापस पाने की कितनी उम्मीद होती है.
UPI से गलत अकाउंट में कर दिया है पेमेंट? जानें कैसे वापस मिलेंगे पैसे, सबसे आसान तरीका

आज के समय में UPI ने पैसों का लेन-देन बेहद आसान बना दिया है, बस जेब से मोबाइल निकाला, ऐप खोला, QR कोड स्कैन किया और पेमेंट हो गया. न कैश की झंझट, न कार्ड की जरूरत. लेकिन इसी आसानी के बीच एक छोटी सी गलती, जैसे गलत मोबाइल नंबर या अमाउंट डाल देना, आपकी बड़ी परेशानी बन सकती है. कई बार जल्दबाज़ी में पैसे किसी और के अकाउंट में चले जाते हैं. आइए जानते हैं कि ऐसी गलती हो जाने पर हम अपना पैसा कैसे वापस पा सकते हैं. गलत UPI ट्रांजैक्शन एक आम समस्या है, लेकिन सही समय पर सही कदम उठाकर नुकसान को कम किया जा सकता है.

गलती से हुआ UPI ट्रांजैक्शन कितना गंभीर?

मान लीजिए आप 10,000 रुपये भेजना चाहते थे, लेकिन गलती से 1,00,000 रुपये भेज दिए या फिर एक गलत अंक के कारण पैसा किसी अनजान व्यक्ति तक पहुंच गया. ऐसी स्थिति में सबसे पहले घबराने की जरूरत नहीं है, यह सही है कि UPI ट्रांजैक्शन एक बार पूरा होने के बाद सीधे रिवर्स नहीं किया जा सकता लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि आप अपना पैसा वापस नहीं पा सकते.

Add Zee Business as a Preferred Source

क्या UPI पेमेंट तुरंत रिवर्स कर सकते हैं?

इस सवाल का सीधा जवाब है, नहीं. अगर आपने UPI पिन डालकर ट्रांजैक्शन को कंफर्म कर दिया है तो उसे कैंसिल नहीं किया जा सकता. हालांकि कुछ तरीके हैं जिनके जरिए आप पैसे वापस पाने की कोशिश कर सकते हैं. इसमें सबसे पहला और आसान तरीका है सिसीवर से संपर्क करना और उनसे पैसे लौटाने का अनुरोध करना.

UPI ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करें?

अगर सामने वाला व्यक्ति पैसे वापस नहीं करता, तो अगला कदम अपने UPI ऐप के जरिए शिकायत दर्ज करना होना चाहिए. चाहे आप Google Pay, PhonePe या Paytm का इस्तेमाल कर रहे हों, हर ऐप में ट्रांजैक्शन से जुड़ी मदद का विकल्प होता है. उस खास पेमेंट को चुनें और “समस्या रिपोर्ट करें” या “डिस्प्यूट दर्ज करें” जैसे ऑप्शन पर जाएं, इसके बाद ऐप आपको अपनी पॉलिसी के अनुसार आगे की प्रक्रिया बताएगा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

बैंक से संपर्क करना जरूरी?

UPI से जुड़े मामलों में आपका बैंक सबसे अहम भूमिका निभाता है. आप अपने बैंक की नजदीकी शाखा में जाकर या कस्टमर केयर नंबर पर कॉल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं. बैंक को सही जानकारी देने से मामला जल्दी सुलझ सकता है. इसके लिए आपको ट्रांजैक्शन ID, जिस अकाउंट या UPI ID पर पैसे गए हैं उसकी जानकारी, और ट्रांजैक्शन की तारीख व समय बताना होता है.

NPCI पोर्टल से मिल सकती है मदद?

अगर ऐप और बैंक दोनों स्तर पर आपकी समस्या का समाधान नहीं होता, तो आप NPCI के कस्टमर ग्रिवांस पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं. यहां ट्रांजैक्शन ID डालकर औपचारिक शिकायत की जाती है. शिकायत दर्ज होने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलता है, जिससे आप अपनी शिकायत की स्थिति ट्रैक कर सकते हैं.

भविष्य में गलती करने से बचें?

UPI इस्तेमाल करते समय थोड़ी सी सावधानी आपको बड़े नुकसान से बचा सकती है. हमेशा कोशिश करें कि पेमेंट QR कोड स्कैन करके करें. पैसे भेजने से पहले रिसीवर का नाम ध्यान से जांचें और अमाउंट दोबारा कन्फर्म करें, जल्दबाजी में किया गया एक क्लिक भारी पड़ सकता है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

1. क्या गलत UPI पेमेंट रिवर्स हो सकता है?

नहीं, UPI ट्रांजैक्शन एक बार कन्फर्म होने के बाद ऑटोमैटिक रिवर्स नहीं होता, लेकिन पैसे वापस पाने के लिए कुछ आसान तरीके अपना सकते हैं.

2. गलत अकाउंट में पैसे चले जाएं तो सबसे पहले क्या करना चाहिए?

तुरंत उसी ट्रांजैक्शन को ऐप में जाकर रिपोर्ट करें और बैंक को जानकारी दें.

3. क्या रिसीवर पैसे वापस न करे तो भी चांस रहता है?

हां, बैंक और NPCI की मदद से रिकवरी की कोशिश की जा सकती है.

4. गलत ट्रांजैक्शन की शिकायत कितने समय में करनी चाहिए?

जितनी जल्दी हो सके शिकायत करना बेहतर है, प्रयास करें कि जब गलती हो उस समय ही शिकायत दर्ज कर दें.

5. भविष्य में ऐसी गलती से कैसे बचा जा सकता है?

पेमेंट करने से पहले QR कोड स्कैन करें, रिसीवर का नाम और अमाउंट दोबारा चेक करें.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6