Google Search का नया अवतार! आया नया 'AI Mode', अब बोलकर या फोटो से भी पूछ सकेंगे सवाल

Google AI Mode Search: अब यूजर्स को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बेहतर और विस्तृत जवाब मिलेंगे, जिससे वो किसी भी टॉपिक को गहराई से समझ सकेंगे.
Google Search का नया अवतार! आया नया 'AI Mode', अब बोलकर या फोटो से भी पूछ सकेंगे सवाल

गूगल अपने यूजर्स के लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है. अब कंपनी ने भारत में सभी यूजर्स के लिए अपना नया 'AI मोड' फीचर रोलआउट कर दिया है. इस फीचर से गूगल पर कुछ भी पूछना पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगा. अब यूजर्स को AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से बेहतर और विस्तृत जवाब मिलेंगे, जिससे वो किसी भी टॉपिक को गहराई से समझ सकेंगे.

अब बोलकर या फोटो से भी पूछें सवाल

इस AI मोड की सबसे खास बात ये है कि ये 'मल्टीमोडल' है. इसका मतलब है कि अब आप सिर्फ टाइप करके ही नहीं, बल्कि बोलकर या अपने फोन के कैमरे से किसी चीज की फोटो खींचकर भी सवाल पूछ सकते हैं. आसान भाषा में समझें तो ये AI सिस्टम एक ही समय में कई तरह के डेटा (जैसे- आवाज, टेक्स्ट और इमेज) को समझ सकता है और उसके आधार पर जवाब दे सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

पहले था एक्सपेरिमेंट, अब सभी के लिए उपलब्ध

गूगल ने पिछले महीने इस फीचर को 'लैब्स' में एक एक्सपेरिमेंट के तौर पर अंग्रेजी भाषा में पेश किया था. कंपनी के मुताबिक, लोगों ने इसे काफी पसंद किया और इसकी स्पीड और जवाबों की क्वालिटी की खूब तारीफ की. लोगों की अच्छी प्रतिक्रिया के बाद अब इसे सभी के लिए उपलब्ध करा दिया गया है और इसके लिए किसी लैब्स में साइन-अप करने की जरूरत नहीं होगी.

कैसे काम करेगा ये नया फीचर?

ये नया फीचर जेमिनी 2.5 (Gemini 2.5) के एक खास वर्जन पर काम करता है. यूजर्स को ये फीचर गूगल ऐप के सर्च इंटरफेस में एक नए, अलग टैब में दिखाई देगा. आप टाइप करके, बोलकर या गूगल लेंस से फोटो खींचकर भी अपने सवालों के जवाब पा सकते हैं और किसी भी टॉपिक के बारे में गहराई से जानकारी ले सकते हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6