Google-Pixel 9a Features, Price: गूगल ने भारत में अपनी पॉपुलर A-सीरीज़ के नए स्मार्टफोन-Pixel 9a को लॉन्च कर दिया. नए स्लीक डिज़ाइन, दमदार AI फीचर्स के लिए इस फोन का दाम ₹49,999 रखा गया है. Google Pixel 9a में दमदार AI कैमरा, एडवांस AI इंटीग्रेशन बेस्ट-इन-क्लास बैटरी जैसे दमदार फीचर्स हैं. यही नहीं, कंपनी ने अब तक के सबसे चमकदार डिस्प्ले के साथ आता है. यह फोन तीन कलर वेरिएंट - आइरिस, पोर्सिलेन, और ऑब्सीडियन में उपलब्ध है
Google Pixel 9a में 6.3 इंच की डिस्प्ले है. इसकी पीक ब्राइटनेस 2700 निट्स है. साथ ही 120 Gz का एडैप्टिव रिफ्रेश रेट है. इसके अलावा गूगल का टेंसर G4 प्रोसेसर लगा है, साथ ही इसमें 8GB रैम और 256GB तक की स्टोरेज दी गई है. पानी और धूल से बचने के लिए IP68 रेटिंग दी गई है. Pixel 9a एंड्रॉइड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर रन करता है. साथ ही सात साल का सिक्युरिटी अपडेट भी मिलेगा.
Google Pixel 9a के कैमरा फीचर्स की बात करें तो इसमें AI की ताकत वाला डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 48 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है. इसके साथ ही 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस शामिल है, जो बेहतरीन फोटोज लेने में मदद करता है. स्मार्टफोन गूगल के एडवांस AI Gemini के साथ आता है. जेमिनी आपको गूगल मैप्स, कैलेंडर और यूट्यूब जैसे ऐप्स इस्तेमाल करते समय मदद करेगा. Gemini Live फीचर से आप AI से सीधे बातचीत भी कर सकते हैं, जिससे कई काम आसान हो जाएंगे.
गूगल का दावा है कि Pixel 9a में अब तक किसी भी पिक्सल फोन की तुलना में सबसे ज्यादा चलने वाली बैटरी दी गई है.इसकी बैटरी 5100 mAh की बैटरी दी गई है, जो 23W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है. Pixel 9a स्मार्टफोन ऑनलाइन स्टोर्स के साथ-साथ रिटेल दुकानों पर भी खरीदने के लिए उपलब्ध है. लॉन्च ऑफर के तहत, गूगल चुनिंदा पार्टनर्स जैसे HDFC बैंक, IDFC बैंक और बजाज फिनसर्व के साथ मिलकर ₹3,000 का कैशबैक दे रहा है. साथ ही, ग्राहक 24 महीने की No-cost EMI का फायदा उठा सकते हैं