&format=webp&quality=medium)
Google Photos Locked Feature: Google अपने यूजर्स को कई ऐसे ऐप की सुविधा देता है, जो उसके निजी जीवन से जुड़े हुए हैं. चाहें फिर बात गूगल फोटोज, प्ले स्टोर, गूगल पे ही क्यों न हो. ये सभी ऐप्स काफी जरूरतमंद ऐप्स हैं. गूगल फोटोज के लिए गूगल एक नया फीचर लेकर आया है. इसमें सभी यूजर्स अपनी फोटोज और वीडियो को स्टोर करके रकते हैं. ऐसे में वो अनलॉक रहती है, लेकिन हाल ही में Google Photos ने एक शानदार फीचर जारी किया है. इसमें यूजर्स अपने प्राइवेट फोटोज और वीडियोज को लॉक करके रख सकते हैं.
गूगल फोटोज के नए फीचर में आप अपनी प्राइवेट पिकचर्स और वीडियोज को पासवॉर्ड के साथ प्रोटेक्ट और हाईड करके रख सकते हैं. इस ऐप में जारी इस नए फीचर का नाम ‘लॉक्ड फोल्डर’ (Locked Folder) है, जो आपके लिए गिनी चुनी पिकचर्स- वीडियोज के लिए एक अलग फोल्डर क्रिएट करेगा. इस फोल्डर को आप अपने फोन के ही पासवर्ड, फिंगरप्रिन्ट, पैटर्न या लॉक से एक्सेस कर सकेंगे.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
इस फोल्डर के लिए यह जरूरी है कि आपके स्मार्टफोन पर अपने पासवर्ड लॉक लगाया हो. ऐसा करने के बाद अपने फोन पर गूगल फोटोज का एप खोलें और उन सभी फोटोज और वीडियोज को सिलेक्ट करें जिन्हें आप इस लॉक्ड फोल्डर में मूव करना चाहते हैं. इसके बाद जैसे ही दाईं ओर दिए ‘मोर’ के ऑप्शन पर आप क्लिक करेंगे, आपको ‘मूव टू लॉक्ड फोल्डर’ का ऑप्शन दिखाई देगा.
अगर आप लॉक की गई Photos और Videos को हाईड करने के बाद देखना चाहते हैं तो उसका भी एक अलग तरीका है. इसके लिए आपको सबसे पहले अपने फोन पर Google Photos का ऐप ओपन करना होगा.
जिन फोटोज और वीडियोज को आप नए Locked Folder में अपलोड करेंगे, वो आपकी बाकी फोटोज के साथ दिखाई नहीं देंगे. इतना ही नहीं, ये फोटोज और वीडियोज आपके फोन के किसी और गैलरी ऐप में नहीं शो देंगे. Safety Feature के तहत इन्हें किसी भी फोटोबुक या एल्बम में भी नहीं देखा जा सकेगा. साथ ही, अगर आपके फोटोज नेस्ट हब (Photos Nest Hub) जैसे गूगल के स्मार्ट डिस्प्लेज में चलाए जाएंगे, तो वहां भी लॉक्ड एल्बम के फोटोज नजर नहीं आएंगे.
बता दें इस फीचर को फिलहाल गूगल ने उनके फ्लैगशिप पिक्सल स्मार्टफोन्स (Pixel Smartphone) के लिए ही जारी किया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस फीचर को सभी एंड्रॉयड फोन्स और बाद में iOS डिवाइसेज के लिए भी रोल आउट कर दिया जाएगा.