&format=webp&quality=medium)
गूगल (Google) आए दिन नए-नए अपडेट्स लाता रहता है. अगर आपके पास भी Google Photos ऐप है तो आपके लिए नया अपडेट इंटरेस्टिंग होने वाला है. कंपनी ने Photos में नए टूल्स ऐड कर दिए हैं, जिनकी मदद से आप पुरानी फोटोज को वीडियोज में ट्रांसफ्रॉर्म करवा सकते हैं. अगर आपके पास Album में पुरानी या कोई भी Statis Image पड़ी है तो आप उसकी वीडियो क्लिप बना सकते हैं. नया फीचर हूबहू यूट्यूब शॉर्ट्स में दिए गए फीचर की तरह ही है. कैसे काम करेगा, कहां मिलेगा ये फीचर?. सभी सवालों के जवाब आपको इस स्टोरी में मिल जाएंगे. तो चलिए जानते हैं.
आप इस नए फीचर से गैलरी में पड़ी फोटोज के साथ फन लविंग पिक्चर्स, शॉर्ट वीडियोज बना सकते हैं. जैसे कि अगर आपकी मेमोरीज में पुराने फ्रेंड्स के साथ फोटोज पड़ी हैं तो आप उसे नई में कन्वर्ट कर सकते हैं, नए स्टाइल्स और आउटफिट्स तक जोड़ सकते हैं. इतना ही नहीं...अगर आपके दादा-दादी या फिर नाना-नानी की कोई पुरानी फोटो पड़ी है तो उससे भी आप एक बढ़िया सी फोटो बना सकते हैं.
सबसे पहले Google Photos ऐप को अपडेट करें. फिर Google Photos ऐप्स पर जाएं. वहां आपको "Turn your photo into a video" का ऑप्शन नजर आएगा. Try Now पर क्लिक करें. वहां फोटोज सेलेक्ट करने की ऑप्शन आएगा. सेलेक्ट कर डन पर क्लिक करें और 'i'm feeling lucky' जैसे प्रॉम्ट सेलेक्ट करके उस पर टैप कर दें. अब ये आपको फोटोज को पॉलिश करके नई वीडियो जेनरेट करके दे देगा. अब इसे आप अपने Google Photos या गैलरी में सेव कर सकते हैं.

इसके अलावा आप Remix Photos भी बना सकते हैं. जी हां जैसे बीच में Ghibli के साथ बाकि क्रिएटिव्स चलने लगे थे, ठीक वैसे ही आपको नए अपडेट में अपनी पिक्चर्स को अलग-अलग एंगल में स्टाइल करने का मौका मिलेगा. आप Remix की मदद से अपनी फोटोज को anime, comics, sketches और 3D animations में कन्वर्ट कर सकते हैं. इसके लिए आपको Google Photos में जाकर गैलरी से एक फोटो पिक करनी होगी. फिर एक स्टाइल सेलेक्ट करना होगा, जिसमें आपको फोटो बनवानी है. ये सैकंड में आपको तरह-तरह की फोटोज बनाकर दे देगा.

फिलहाल नया अपडेट अमेरिका में रोलआउट हुआ है. जल्दी ही ये भारतीय यूजर्स के लिए भी अवेलेबल होगा. ये Android और iOS दोनों यूजर्स के लिए है. नए टूल्स आपको Google Photos में ही मिलेंगे. जब से AI आया है तब से एडिटिंग करना काफी आसान हो गया है. कोई भी पिक्चर एडिट करनी हो या वीडियो, सब एक क्लिक में हो जाता है. स्मार्ट फोन्स और स्मार्ट ऐप्स के आने से बेवजह से ऐप्स भी डाउनलोड नहीं करने पड़ते.
टूल की मदद से आप जितनी भी फोटोज-वीजियोज बनाएंगे उनमें SynthID का डिजिटल वॉटरमार्क दिखेगा. जैसे कि इमेज को एडिट किया गया है Reimagine को इस्तेमाल करके. अगर आपको सेफ्टी का ख्याल है कहीं डेटा लीक न हो जाए तो उसके लिए कंपनी ने इसमें "red teaming" सेफ्टी टूल जोड़ा है. ये निगरानी रखेगा कहीं आपके इस फीचर का गलत इस्तेमाल तो नहीं हो रहा.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें