Google Pay में ऐड होगा नया फीचर, पेमेंट को और आसान बनाने की तैयारी में है गूगल

Google Pay News: गूगल पे (Google Pay) अपने ऐप पर 'स्पीच टू टेक्स्ट फीचर (speech to text feature) का ऑप्शन देगी. इसके जरिये यूजर्स अपनी आवाज से अकाउंट नंबर ऐड कर सकेंगे और पेमेंट कर सकेंगे.
Google Pay में ऐड होगा नया फीचर, पेमेंट को और आसान बनाने की तैयारी में है गूगल

एप्लिकेशन में पसंदीदा भाषा के रूप में 'हिंगलिश' का भी विकल्प जोड़ा गया है. 

Google Pay News: डिजिटल पेमेंट कंपनी गूगल पे (Google Pay) अपने ऐप पर 'स्पीच टू टेक्स्ट फीचर (speech to text feature) का ऑप्शन देगी. इसके जरिये यूजर्स अपनी आवाज से अकाउंट नंबर ऐड कर सकेंगे और पेमेंट कर सकेंगे. पीटीआई की खबर के मुताबिक, फ़ोन पे (PhonePe), पेटीएम (Paytm) और अमेजन पे (Amazon Pay) से कॉम्पिटिशन करने वाली गूगल पे (Google Pay) का कहना है कि इस कैटेगरी में और वर्ल्ड लेवल पर यह गूगल का लेटेस्ट फीचर है. इसके साथ ही एप्लिकेशन में पसंदीदा भाषा के रूप में 'हिंगलिश' का भी विकल्प जोड़ा गया है.

पेमेंट को आसान बनाने का मिशन
खबर के मुताबिक, गूगल पे के वाइस प्रेसिडटेंट (प्रोडटक्ट मैनेजमेंट) अंबरीश केंघे ने से कहा कि हम पेमेंट को आसान बनाने के लिए मिशन पर है. सामान्य तौर पर, जिस तरह से हम इसके बारे में सोचते हैं, वह सभी के लिए बहुत सारे आर्थिक अवसर पैदा कर रहा है. हम भारत में डिजिटल भुगतान पारिस्थितिकी तंत्र (Ecosystem) से खुश हैं.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

इनोवेशन और सबसे बेस्ट टेक्नोलॉजी लाने पर जोर
केंघे ने कहा कि कंपनी का मुख्य ध्यान डिजिटल भुगतान को सभी के लिए अर्थपूर्ण और समावेशी बनाने के साथ-साथ अपने प्रयासों के हिस्से के रूप में इनोवेशन और सबसे बेस्ट टेक्नोलॉजी लाने पर केंद्रित है. कंपनी का कहना है कि Google Pay ऐप से हर साल करीब 15 बिलियन डिजिटल ट्रांजैक्शन हो रहे हैं.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6