&format=webp&quality=medium)
Google for India 2021 Event: गूगल का हर साल होने वाला इवेंट आज यानी 18 नंबर को ऑर्गेनाइज हो गया है. बीते साल की तरह ही इस साल भी Google के 7वें एडिशन को Live Stream के जरिए ही दिखाया गया. इस वर्चुअल इवेंट की शुरुआत सबसे पहले गूगल क्लासरूम से जुड़े नए फीचर्स के साथ हुई है. ये स्टूडेंट्स के एजुकेशन से जुड़ी है. इसके अलावा कंपनी ने Google Career Certificate की अनाउंसमेंट की है. इससे इंडियन स्टूडेंट्स IT Support, Data management जैसे कोर्स की ट्रेनिंग भी ले सकेंगे.
गूगल ने बताया कि उन्होंने Small Industries Development Bank of India के साथ पार्टनरशिप कर ली है. ताकि वो देश के MSME's को सपोर्ट कर सकें. खासकर की महिलाओं द्वारा चलाए जा रहे बिजनेस और जो लोग हैल्थ और सेफ्टी मेटीरियल से जुड़े सामानों का प्रोडक्शन करते हैं.
गूगल ने NASSCOM फाउंडेशन, Safeducate और tata STRIVE के साथ हाथ मिलाया है. ताकि वो उन लोगों को स्कॉलरशिप प्रोवाइड कर सकें, जिन्हें इसकी जरूरत है. इस प्रोग्राम से जुड़ने वालों को गूगल की तरफ से Google Career Certificates दिया जाएगा.
गूगल ने बताया कि उन्होंने Small Industries Development Bank of India के साथ पार्टनरशिप कर ली है. ताकि वो देश के छोटे Enterprises को सपोर्ट कर सकें.
गूगल के नए Voice फीचर के जरिए आपको अब अपने अकाउंट नंबर को टाइप करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. आपके लिए जल्द गूगल Voice फीचर लेकर आ रहा है. इसके जरिए अब आप पेमेंट को डायरेक्ट वाइय के जरिए बैंक ट्रांसफर कर सकते हैं.
Google पर छोटे कारोबारियों की शॉप्स भी दिखा करेंगी. देश में 10 मिलियन से ज्यादा मर्चेंट हैं, जिसके लिए गूगल Store Builder Tool लेकर आ रहा है. यानी की गूगल पर शॉपकीपर्स अपनी पूरी दुकान खोल सकते हैं. बस इसके लिए उन्हें कुछ स्टेप्स को फॉलों करना होगा.
बता दें कंपनी का कहना है कि इससे आने वाले अगले 2 सालों में युथ को फायदा होने वाला है. Google की प्रोडक्ट मैनेजर Nofar Pelef Levi के अनुसार क्लाइमेट चेंज और मौसल के अपडेट को फास्ट पेस में पहुंचाने के लिए Google इस पर काम कर रहा है. इसका मतलब लोगों को रियर टाइम इंफॉर्मेशन दिया जाएगा. यानी Google की तरफ से यूजर्स को IMD अपडेट के हिसाब से अलर्ट भेजा जाएगा.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
इसके अलावा देश में बाढ़ एक समस्या काफी बड़ी है. इससे बचाव के लिए Google सरकार के साथ लोगों तक मदद पहुंचा रहा है. वहीं Google AI रिसर्च लैब ग्रामीण इलाकों में महिलाओं को स्वास्थ्य सुविधाएं (Health Facility) मुहैया करा रहा है. इसकी शुरुआत करने के लिए गूगल ने सोशल गुड्स प्रोग्राम के लिए Mitra प्रोग्राम (Mitra Program) की शुरुआत की है. इसके तहत हेल्थ वर्कर गर्भवती महिलाओं तक मदद पहुंचाती है. साथ ही उनके डेटा कलेक्शन का काम करती हैं.