&format=webp&quality=medium)
Google Drive Tips: मौजूदा समय में स्मार्टफोन हमारा सारथी बन चुका है. जहां जाएं, स्मार्टफोन को साथ में लेकर जाएं. इतना ही नही, इसमें अब अपने जीवन से जुड़े जरूरी दस्तावेज और बैंक डिटेल्स को भी संभालकर रखने का ऑप्शन मिलने लगा है. ऐसे में हर किसी की प्राथमिकता बन जाती है कि वो स्मार्टफोन में मौजूद अपने डाटा को सुरक्षित करके रखे. वैसे तो आपके स्मार्टफोन में भी आपका डाटा सुरक्षित है लेकिन अगर आपका फोन कहीं खो जाए तो डाटा के साथ छेड़छाड़ हो सकती है. ऐसे में अगर आप अपने डाटा को गूगल ड्राइव (Google Drive) पर अपलोड कर देंगे तो अपना डाटा सिक्योर कर सकते हैं. आइए जानते हैं कि आप अपने डाटा को गूगल ड्राइव पर कैसे ट्रांसफर कर सकते हैं...
Zee Business Hindi Live यहां देखें
a
अब गूगल ड्राइव पर कुछ भी डॉक्यूमेंट ढूंढने में आसानी होगी. इसके लिए कंपनी ने Search Chips फीचर को लॉन्च किया था, इस फीचर को कंपनी ने सितंबर महीने में लॉन्च किया था. जैसे ही यूजर Google Drive में कुछ भी सर्च करेंगे, उनको टर्म के आधार पर जानकारियां मिलेंगी. यूजर अपने सर्च को सॉर्ट भी कर सकेंगे. इसके लिए यूजर फाइल टाइप, लोग, लोकेशन, लास्ट मोडिफाइड डेट, टास्क, फाइल टाइटल आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं.
Google Drive का ये फीचर फिलहाल बीटा वर्जन में है. यूजर इस फीचर को इस्तेमाल करने के लिए गूगल फोरम का इस्तेमाल कर सकते हैं. ये फीचर Google Workplace यूजर को सबसे पहले मिलेगा. साथ ही, G-Suite बेसिक और बिजनेस यूजर्स को भी यह फीचर जल्द ही उपलब्ध होगा.