Ghibli के बाद अब 'बेबी फिल्टर' का जादू! जानें कैसे बनाएं ट्रेंडिंग वीडियो, ये है आसान तरीका

सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे Ghibli का अब बेबी वर्जन भी आ गया है. अब आप अपना 'बेबी फिल्टर' (Baby Filter) ट्रेंड नीचे दिए गए ऐप्स से बनवा सकते हैं.
Ghibli के बाद अब 'बेबी फिल्टर' का जादू! जानें कैसे बनाएं ट्रेंडिंग वीडियो, ये है आसान तरीका

Ghibli Trend: सोशल मीडिया पर अगर कोई एक वीडियो वायरल हो जाती है तो मिनटों में उसका ट्रेंड बन जाता है. कुछ समय पहले देश-दुनिया में एक ट्रेंड चला था Ghibli का, जिसे काफी लोगों ने फॉलो भी किया था. इसका इस्तेमाल चैटजीपीटी पर लोग इतना करने लगे, जिसके चलते OpenAI के CEO Sam Altman को लोगों से थोड़ा थम जाने की रिक्वेस्ट की. लेकिन फिर लोग नहीं रुके. Japani एनिमेशन स्टूडियो 'Ghibli' से प्रेरित AI फिल्टर ने तस्वीरों को एक नया रूप देकर धूम मचाई थी, वहीं अब एक नया ट्रेंड तेजी से वायरल हो रहा है – 'बेबी फिल्टर' (Baby Filter) ये ट्रेंड बच्चों से जुड़ा है. वीडियो को बच्चों वाले क्यूट अंदाज़ में आप बदल सकते हैं. इंस्टाग्राम रील्स से लेकर टिकटॉक और अन्य शॉर्ट वीडियो प्लेटफॉर्म्स पर ऐसे वीडियो छाए हुए हैं, जिनमें लोग खुद को या अपने दोस्तों-परिजनों को एक प्यारे से बच्चे के रूप में देखकर मज़े ले रहे हैं. चलिए जानते हैं कैसे करता है काम.

ये नया 'बेबी फिल्टर' ट्रेंड न सिर्फ एंटरटेनमेंट के लिए है, बल्कि लोगों को अपने बचपन की यादों में भी ले जाता है. ये ज्यादा वायरल इस वजह से और हो रहा है, क्योंकि ये काफी ज्यादा क्यूट है. अगर आप भी इस ट्रेंड का हिस्सा बनना चाहते हैं और जानना चाहते हैं कि आखिर ये वीडियो कैसे बनते हैं, तो हम आपको इसका आसान तरीका बताने जा रहे हैं.

सबसे पहले ChatGPT से बनाएं

Add Zee Business as a Preferred Source

फोटो का बेबी वर्जन बनाना है तो उसके लिए आप ChatGPT पर विजिट कर सकते हैं. जब आप चैटजीपीटी पहुंच जाएंगे तो वहां पर इस प्रॉम्प्ट का इस्तेमाल करें - "Create a baby version of the person in the image, maintaining similar facial features, hairstyle, and skin tone. The baby should be wearing a miniature version of the same clothes as the original person. Keep the background, lighting, and overall setting the same or closely matched to the original photo." इसके बाद आपके फोटो में मौजूद इंसान का एक बेबी वर्जन तैयार हो जाएगा.

हालांकि हो सकता है कि ChatGPT आपको इंतजार करने को कहे.

Ghibli trend of baby filter video on social media how to make check guide

कैसे काम करता है 'बेबी फिल्टर'?

'बेबी फिल्टर' आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और मशीन लर्निंग एल्गोरिदम पर बेस्ड होते हैं. ये फिल्टर्स वीडियो या फोटो में चेहरे के फीचर्स- जैसे कि आंखें, नाक, होंठ और फेस स्ट्रक्चर को पहचानते हैं और फिर उन्हें इस तरह से मॉडिफाई करते हैं कि व्यक्ति एक बच्चे जैसा दिखने लगे. इसमें चेहरे को छोटा करना, आंखों को बड़ा दिखाना और त्वचा को मुलायम बनाना जैसी तकनीकें शामिल होती हैं.

'बेबी फिल्टर' वीडियो बनाने के Steps

सही ऐप का करें सेलेक्शनव

सबसे पहले आपको एक ऐसे वीडियो एडिटिंग ऐप या सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की जरूरत होगी जिसमें 'बेबी फिल्टर' या उससे मिलता-जुलता (जैसे 'Age Filter', 'Young Filter') फीचर उपलब्ध हो. आजकल कई ऐसे इंटरेस्टिंग ऐप्स हैं, जो ये सर्विस दे रहे हैं, जैसे कि Snapchat, Instagram, डेडिकेटेड AI फोटो/वीडियो एडिटर ऐप्स. प्ले स्टोर या ऐप स्टोर पर "baby filter video app" या "AI age filter app" सर्च करके भी आप ऑप्शन ढूंढ सकते हैं.

वीडियो या फोटो करें सेलेक्ट

ऐप खोलने के बाद या तो आप सीधे ऐप के कैमरे से नया वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं या अपनी गैलरी से कोई मौजूदा वीडियो या फोटो चुन सकते हैं जिस पर आप ये इफ़ेक्ट लगाना चाहते हैं.

फिल्टर/इफेक्ट ढूंढें और अप्लाई करें

ऐप के फिल्टर या इफेक्ट्स सेक्शन में जाएं. यहां आपको 'Baby', 'Child', 'Young' या इसी तरह के नाम वाला फिल्टर ढूंढना होगा. इसे चुनें और अपने वीडियो/फोटो पर अप्लाई करें. कुछ ऐप्स में आपको इफ़ेक्ट की इंटेंसिटी को एडजस्ट करने का ऑप्शन भी मिल सकता है.

एडजस्टमेंट और एडिटिंग

फिल्टर लगाने के बाद, अगर जरूरत हो तो आप वीडियो में थोड़ी और एडिटिंग कर सकते हैं, जैसे ब्राइटनेस, कंट्रास्ट एडजस्ट करना या कोई बैकग्राउंड म्यूजिक लगाना.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6