&format=webp&quality=medium)
Garena Free Fire Best Gun Skin In November 2021: Garena Free Fire गेम सबसे पॉपुलर और रॉयल गेम्स में से एक है. इस गेम में आए दिन प्लेयर्स के लिए कई सारे बेनिफिट्स दिए जाते हैं. इसके चलते प्लेयर्स का एक्सपीरियंस और भी ज्यादा शानदार होता जा रहा है. रोजाना प्लेयर्स को इसमें पेट, कैरेक्टर, वेपन और गन स्किन जैसे आइटम्स मिलते हैं. (How do you get free gun skin in Free Fire) डेवलपर्स आए दिन कई सारे वेपन स्किन को एनिमेशन के साथ रिलीज करते रहते हैं. इसमें से कुछ स्किन को इवेंट में पाया जा सकता है.
दरअसल यूजर्स को डेवलपर्स अलग-अलग बेनिफिट्स तो देते ही हैं. (Free Fire best gun skin in november) साथ ही कुछ को इन-गेम करेंसी डायमंज से खरीदने पड़ते हैं. बता दें इस महीने मिल रहे आइटम्स अब तक के सबसे बेस्ट Garena Free Fire Gun Skin आइटम हैं.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
नवंबर 2021 में मिले सबसे बेस्ट Gun Skin
AWM Swallowtail स्किन को बेस्ट Garena Free Fire Skin में से एक माना जाता है. प्लेयर्स इस स्किन को लूट क्रिएट (Loot Create) में अनलॉक कर सकते हैं, जिसकी कीमत 40 डायमंड है. स्किन को उसके अधिकतम लेवल तक अपग्रेड करने पर प्लेयर्स आश्चर्यजनक दिखने वाले तितली जैसे पंखों को अनलॉक कर पाएंगे. इस गन स्किन की मदद से प्लेयर्स आग की दर और मैगजीन कैपेसिटी को बढ़ा सकते हैं. इसका एक मात्र नुकसान कम रीलोड स्पीड है.
AK-Flaming Red गेम में मिलने वाली सबसे अच्छी AK Gun Skins में से एक है. इसका रेड-हॉट कलर स्किन को और भी आकर्षक बनाता है. हथियार से निकलने वाली मजबूत संरचना और लाल लपटें, इस स्किन को एक बेहतरीन ऑप्शन बनाती हैं. प्लेयर्स को किल इफेक्ट और गन स्किन के साथ एडवांस लुक जैसी सुविधाएं मिलेंगी. प्लेयर्स को इससे वेपन के लिए बढ़ा हुआ डैमेज और रेंज मिलती है. हालांकि, वेपन की मैगजीन कैपेसिटी कम हो जाती है.
Free Fire में उपलब्ध एक और बेहतरीन गन स्किन में kord-Killspark Shinobi गन स्किन है. ये पर्पल कलर की होती है, जिसमें से बिजली के बोल्ट निकलते हैं. प्लेयर्स केवल 40 डायमंड खर्च कर किलस्पार्क शिनोबी हथियार लूट क्रिएट में इस वेपन स्किन (Weapon Skin) को हासिल कर सकते हैं. इससे प्लेयर्स को हर हिट पर ज्यादा से ज्यादा डैमेज और बढ़ी हुई रेंज मिलेगी. हालांकि, इसकी रीलोड स्पीड भी AWM-Swallowtail की तरह ही कम है.