Flipkart का धमाका! पुराना फोन देकर सिर्फ 40 मिनट में मिलेगी नए फोन की डिलीवरी, दुकान जाने की टेंशन खत्म!

नया फोन खरीदने पर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि पुराने फोन का क्या करें? उसे बेचने में काफी झंझट होती है. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फ्लिपकार्ट एक ऐसी धमाकेदार सर्विस लेकर आया है. जानिए कैसे करेगी काम.
Flipkart का धमाका! पुराना फोन देकर सिर्फ 40 मिनट में मिलेगी नए फोन की डिलीवरी, दुकान जाने की टेंशन खत्म!

Flipkart Minutes: आजकल हर कोई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी वाला स्मार्टफोन रखना चाहता है, लेकिन नया फोन खरीदने पर सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि पुराने फोन का क्या करें? उसे बेचने में काफी झंझट होती है. लेकिन अब आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, क्योंकि फ्लिपकार्ट एक ऐसी धमाकेदार सर्विस लेकर आया है, जिससे आप घर बैठे सिर्फ 40 मिनट में अपना पुराना फोन देकर नया स्मार्टफोन पा सकते हैं!

क्या है Flipkart की यह नई सर्विस?

फ्लिपकार्ट की इस नई और शानदार सर्विस का नाम Flipkart Minutes है. इसके जरिए आप अपने पुराने फोन को आसानी से बेच सकते हैं और उसी दिन नया फोन खरीद सकते हैं. अब आपको दुकान जाने या किसी से मोलभाव करने की कोई जरूरत नहीं.

Add Zee Business as a Preferred Source

40 मिनट में होगी नए फोन की डिलीवरी

इस सर्विस की सबसे खास बात इसकी स्पीड है. जब आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज के लिए डालते हैं, तो फ्लिपकार्ट का एक कर्मचारी (एक्सचेंज एक्सपर्ट) आपके घर आता है, फोन चेक करता है और उसे ले जाता है. इसके बाद सिर्फ 40 मिनट के अंदर आपका नया स्मार्टफोन आपके घर पर डिलीवर कर दिया जाता है.

टूटे हुए फोन पर भी मिलेगी अच्छी कीमत

अक्सर लोग सोचते हैं कि अगर फोन की स्क्रीन टूटी है या वह खराब है तो उसकी कोई कीमत नहीं मिलेगी. लेकिन Flipkart Minutes सर्विस में ऐसा नहीं है. अगर आपका फोन टूटा हुआ है या ठीक से काम नहीं कर रहा है, तब भी आपको उसकी हालत के हिसाब से 50% तक की एक्सचेंज वैल्यू मिल सकती है.

कैसे इस्तेमाल करें यह सर्विस?

  • फ्लिपकार्ट ऐप या वेबसाइट पर अपना पसंदीदा नया फोन चुनें.
  • प्रोडक्ट पेज पर "Exchange" (एक्सचेंज) के ऑप्शन पर क्लिक करें.
  • अपने पुराने फोन का ब्रांड, मॉडल और उसकी हालत (कंडीशन) की जानकारी दें.
  • आपको तुरंत आपके पुराने फोन की एक अनुमानित कीमत बताई जाएगी.
  • अगर आप कीमत से सहमत हैं, तो ऑर्डर कन्फर्म कर दें. बस, आपका काम हो गया!

फिलहाल ये सर्विस दिल्ली, मुंबई और बेंगलुरु जैसे कुछ शहरों में शुरू हुई है, लेकिन जल्द ही इसे पूरे भारत में लॉन्च किया जाएगा.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6