Flipkart से फटाफट खरीद लें ₹35,000 वाले ये लैपटॉप, 57 से 58 फीसदी तक की मिल रही है छूट

साल की सबसे बड़ी सेल में कई प्रोडक्ट्स पर दमदार छूट मिल रही है. अगर आप सस्ते लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो हमने इसकी एक लिस्ट तैयार कर दी है. जल्दी से चेक करें ऑफर्स.
Flipkart से फटाफट खरीद लें ₹35,000 वाले ये लैपटॉप, 57 से 58 फीसदी तक की मिल रही है छूट

अगर आप भी नया लैपटॉप खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं और आपके पास अच्छा मौका है. ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर चल रही सेल का आज यानी 17 जुलाई को आखिरी दिन है. साल की सबसे बड़ी सेल में कई प्रोडक्ट्स पर दमदार छूट मिल रही है. अगर आप सस्ते लैपटॉप ढूंढ रहे हैं तो हमने इसकी एक लिस्ट तैयार कर दी है. लिस्ट में Apple, HP, Samsung जैसी बड़ी कंपनियों के लैपटॉप शामिल है.

Apple MacBook AIR M2

Apple M2 चिप वाला MacBook Air खरीदने का सोच रहे हैं तो इसे डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है. स्पेशल प्राइज ऑफर के तहत मैकबुक एयर का 16GB और 256GB SSD वेरिएंट 5% छूट के साथ मिल रहा है. फ्लिपकार्ट गोट सेल के दौरान इसे 85,900 रुपये की जगह 80,990 रुपये में बेचा जा रहा है.

Add Zee Business as a Preferred Source

Flipkart goat sale buy laptops under 35000 at 57 percent discount hp mac Samsung Lenovo

अगर आप लैपटॉप खरीदने के दौरान UPI से पेमेंट करते हैं तो कैशबैक मिल सकता है. वहीं अगर आपके पास Axis Bank का कार्ड है तो उससे पेमेंट करने पर मिलेगा 5 फीसदी और IDFC पर 10 फीसदी कैशबैक. इसके अलावा एक्सचेंज बोनस के जरिए 25,000 रुपये तक डिस्काउंट पा सकते हैं. एक्सचेंज छूट का पूरा फायदा टर्म्स एंड कंडीशन के अप्लाई होने के बाद ही मिलता है.

HP 15R Laptop

HP का 2025 मॉडल लैपटॉप डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. HP 15r इंटेल कोर i3 13वीं जनरेशन 1315U लैपटॉप 53% छूट के साथ लिस्टेड है. फ्लिपकार्ट से इस लैपटॉप को 74,990 रुपये की जगह 34,986 रुपये में खरीद सकते हैं. विंडो 11, 8 GB रैम और 512 GB SSD वाला ये लैपटॉप बैंक ऑफर के बाद डिस्काउंट के साथ मिल रहा है. IDFC FIRST Bank और Flipkart Axis Bank के कार्ड पर डिस्काउंट दिया जा रहा है. ईएमआई ऑप्शन भी उपलब्ध है.

Flipkart goat sale buy laptops under 35000 at 57 percent discount hp mac Samsung Lenovo

अगर आप Flipkart Axis Bank Credit Card से पेमेंट करते हैं तो 5% यानी 4,000 तक की छूट मिलेगी. इसके अलावा IDFC First Bank Credit Card और Axis Bank Credit Card से पेमेंट करने पर 10 फीसदी यानी 1,250 रुपये की छूट मिल रही है.

Samsung Galaxy Book4

Samsung Galaxy Book4 को 39 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. इसका मेटल इंटेल कोर i3 13th Gen 1315U लैपटॉप 57,499 रुपये की जगह 34,990 रुपये में खरीदने के लिए उपलब्ध है. इस पर भी बैंक और कैशबैक ऑफर मिल रहे हैं. पुराना लैपटॉप बदलकर 25,000 रुपये तक की छूट पा सकते हैं.

Flipkart goat sale buy laptops under 35000 at 57 percent discount hp mac Samsung Lenovo

Lenovo IdeaPad 1 MSO'2024

Lenovo IdeaPad 1 MSO'2024 AMD Ryzen 5 Hexa Core को 46 फीसदी डिस्काउंट के साथ खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट पर इसकी कीमत 68,990 रुपये की जगह 36,990 रुपये है. आप इसे बैंक ऑफर्स के जरिए काफी कम कीमत में खरीद सकते हैं. फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से पेमेंट करने पर 5% अनलिमिटेड कैशबैक मिलेगा. 10 प्रतिशत तक छूट के लिए IDFC FIRST बैंक का कार्ड यूज करना होगा.

Flipkart goat sale buy laptops under 35000 at 57 percent discount hp mac Samsung Lenovo

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6