&format=webp&quality=medium)
ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट की Big Billion Days Sale में बस कुछ ही समय बचा है. 23 सितंबर से शुरू होने वाली इस सेल में स्मार्टफोन्स से लेकर कई प्रोडक्ट्स पर बंपर डिस्काउंट मिलने वाला है. लेकिन BBD सेल से पहले ही फ्लिपकार्ट ने अर्ली बर्ड डील जारी कर दी है. अगर आप फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स को प्रीमियम फोन्स की रेंज में खरीदना चाहते हैं तो इससे अच्छा मौका नहीं मिलेगा. Pixel 9, iPhone 16 Pro और S24 Ultra पर अब तक का सबसे तगड़ा डिस्काउंट मिल रहा है, जिससे आप अपनी जेब में बचत कर सकते हैं. चलिए जानते हैं कितना सस्ता खरीद पाएंगे.
Flipkart की इस Early Bird Deals में फ्लैगशिप स्मार्टफोन के दाम बिल्कुल ही घटा दिए हैं. इन्हें आप सस्ते में घर ला सकते हैं. (Flipkart Big Billion Days Sale Best Offers On iPhone 16 Series, Samsung Galaxy S24 Ultra, Google Pixel 9)
iPhone 16 सीरीज भी Flipkart Big Billion Days पर काफी तगड़े डिस्काउंट के साथ मिल रही है. iPhone 16 ₹51,999 में, iPhone 16 Pro ₹69,999 में, और iPhone 16 Pro Max ₹89,999 में मिल रहा है. बता दें, ये कीमतें सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ हैं. स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो, बेस वेरिएंट Apple A18 प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है. प्रो वेरिएंट्स में Apple A18 Pro चिपसेट, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है.
Samsung Galaxy S24 Ultra का 12GB रैम 256GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट Flipkart Big Billion Days में ₹59,900 में मिल रहा है. इसमें 12GB रैम के साथ स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है. इस स्मार्टफोन में क्वाड रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 200MP का प्राइमरी सेंसर है.
Google Pixel 9 के 12GB रैम वेरिएंट 256GB इंटरनल स्टोरेज की कीमत 79,999 रुपये है लेकिन आप इसे 34,999 रुपये में घर ला सकते हैं. इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 6.3-इंच का OLED डिस्प्ले है. ये स्मार्टफोन Google Tensor G4 प्रोसेसर पर काम करता है और Android 14 OS पर चलता है. डिवाइस में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें 50MP का प्राइमरी शूटर है.
A1: फ्लिपकार्ट बिग बिलियन डेज़ सेल 23 सितंबर से शुरू हो रही है.
A2: हां, फ्लिपकार्ट ने बिग बिलियन डेज़ सेल से पहले ही "अर्ली बर्ड डील्स" जारी कर दी हैं, जिससे आप इन ऑफर्स का अभी लाभ उठा सकते हैं.
A3: iPhone 16 Pro सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ ₹69,999 में उपलब्ध है.
A4: Samsung Galaxy S24 Ultra का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹59,900 में मिल रहा है.
A5: Google Pixel 9 का 12GB रैम और 256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹79,999 की मूल कीमत से ₹34,999 में मिल रहा है, जो एक बड़ा डिस्काउंट है.
A6: हां, बताई गई कीमतें सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ हैं.
A7: इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स के अलावा Motorola, Realme, Poco, Oppo, OnePlus जैसे कई अन्य प्रीमियम फोन्स पर भी भारी छूट मिल रही है.
A8: iPhone 16 Pro Max सभी डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर्स के साथ ₹89,999 में उपलब्ध है.