&format=webp&quality=medium)
Flipkart Big Billion Days Sale 2021 Date Changed: Flipkart की सेल का सभी ग्राहक बेसब्री से इंतजार करते हैं. ऐसे में इस ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट (Flipkart) ने बिग बिलियन डेज (Flipkart Big Billion Days Sale 2021) की डेट में बदलाव कर दिया है. यानी की लोगों की एक्साइटमेंट और उन्हें तोहफा देने के लिए कंपनी अब 3 अक्टूबर से लेकर 10 अक्टूबर तक इस सेल को जारी रखेगी. इससे पहले कंपनी ने ऐलान किया था कि बिग बिलियन डेज (Flipkart sale) का आठवां संस्करण इस साल 7-12 अक्टूबर तक आयोजित किया जाएगा.
फ्लिपकार्ट की ये सेल 7 दिन चलेगी. इसमें मोबाइल फोन्स, लैपटॉप, स्मार्टवॉच, ईयरबड्स और स्मार्ट टीवी से लेकर बेहतरीन आईटम्स पर जमकर डिस्काउंट और ऑफर की बरसात होगी. (Flipkart Sale offers) जिन यूजर्स के पास एक्सिस बैंक (Axis Bank Credit Card offers) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank Credit Card offers) का क्रेडिट कार्ड है, उन्हें कंपनी 10 पर्सेंट तक का इंस्टैंट डिस्काउंट देगी.
ज़ी बिज़नेस LIVE TV यहां देखें
बता दें फ्लिपकार्ट ग्रुप के सीईओ कल्याण कृष्णमूर्ति (CEO Kalyan krishnamurti) ने अपने सभी वर्क्स को एक मैसेज में कहा कि, 'बिग बिलियन डेज लाखों सेलर्स के लिए बेहद इम्पॉर्टेंट है, क्योंकि वो कोरोना वायरस के बाद अपने बिजनेस को फिर से खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि इस आयोजन के तहत सप्लाई रेंज में बड़े पैमाने पर लोगों को रोजगार भी मिलता है.
फ्लिपकार्ट ग्रुप की कंपनी मिंत्रा (Myntra) भी 3-10 अक्टूबर तक अपना बिग फैशन फेस्टिवल आयोजित कर रही है. (Clothes On Sale) इस फेस्टिव सेल में ये प्लेटफॉर्म अपने गैजेट्स, मेकअप और क्लोथ से लेकर सभी ब्रांड्स पर भरपूर डिस्काउंट दे रहा है.
यह सेल 4 अक्टूबर को शुरू होगी और इसमें कई प्रोडक्ट्स पर डिस्काउंट और ऑफर्स का लाभ उठाया जा सकता है. (Amazon Sale) यदि आप कोई नया स्मार्टफोन, टीवी या इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो 4 अक्टूबर को शुरू होने वाली इस सेल का इंतजार करें. सबसे बड़ी बात है कि Flipkart पर भी अपने यूजर्स के लिए सेल लेकर आ रही है जो कि 7 अक्टूबर से शुरू होगी. ऐसे में Amazon और Flipkart को एक-दूसरे से कड़ी टक्कर मिल सकती है.