Jio Gigafiber: 3 महीने तक फ्री मिलेगी सर्विस, 100 Mbps की होगी इंटरनेट स्पीड

रिलायंस जियो जियो गीगाफाइबर FTTH ब्रॉडबैंड सर्विस की जल्‍द ही शुरुआत होने वाली है.
Jio Gigafiber: 3 महीने तक फ्री मिलेगी सर्विस, 100 Mbps की होगी इंटरनेट स्पीड

Jio GigaFiber की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. (फोटो: PTI)

DTH मार्केट में जल्द ही रिलायंस जियो की एंट्री होने जा रही है. लॉन्च से पहले ही जियो गीगाफाइबर को लेकर ग्राहकों में उत्साह है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जुलाई के बाद कंपनी कभी भी अपना कमर्शियल लॉन्च कर सकती है. अभी यह टेस्टिंग के दौर में है. लेकिन, जल्द ही इसे कई शहरों में एक साथ लॉन्च किए जाने की चर्चा है. कंपनी पहले ही उन शहरों की लिस्ट जारी कर चुकी है, जहां सबसे पहले यह सर्विस शुरू होगी.

3 महीने बिल्कुल फ्री रहेगी सर्विस
रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सर्विस Jio GigaFiber की लॉन्चिंग डेट को लेकर अभी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. लेकिन, रजिस्ट्रेशन कराने वालों को जियो की इस सर्विस में बहुत कुछ मिलने वाला है. वह भी बिल्कुल मुफ्त. कमर्शियल लॉन्च से पहले जियो ने गीगा फाइबर सर्विस के लिए तीन महीने का 'प्रीव्यू ऑफर' निकाला है. जियो गीगा फाइबर के यूजर्स को इस प्रिव्यू ऑफर का फायदा मिलेगा. शुरुआती 3 महीने में ग्राहकों को कोई चार्ज नहीं चुकाना होगा. हालांकि, इसके लिए रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी.

यहां से शुरू होगी सर्विस
सबसे पहले यह सर्विस बंगलुरु, चेन्‍नई, रांची, पुणे, इंदौर, ठाणे, भोपाल, लखनऊ, कानपुर, पटना, इलाहाबाद, रायपुर, नागपुर, गाजियाबाद, लुधियाना, मदुरै, नासिक, फरीदाबाद, कोयंबटूर, गुवाहाटी, आगरा, मेरठ, राजकोट, श्रीनगर, अमृतसर, चंडीगढ़, जोधपुर, कोटा और सोलापुर से शुरू होगी.

Add Zee Business as a Preferred Source

100 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी
कंपनी की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के मुताबिक, गीगा फाइबर के प्रीव्यू ऑफर के तहत यूजर्स को 100 Mbps की इंटरनेट स्पीड मिलेगी. इसमें हर महीने यूजर्स को 100 जीबी डेटा दिया जाएगा. खास बात यह है कि 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद यूजर्स को एडिशनल डाटा भी ले सकते हैं. एडिशनल डाटा भी मुफ्त में उपलब्ध होगा. एडिशनल डाटे के तौर पर यूजर के अकाउंट में 40 जीबी डाटा जोड़ा जाएगा. टॉप-अप के जरिए अतरिक्त डाटा का फायदा उठाया जा सकेगा.

1.1 TB डाटा मिलेगा मुफ्त
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि 100 जीबी डाटा खत्म होने के बाद टॉप-अप से 40 जीबी डाटा मिलेगा. लेकिन, अगर इसके बाद भी यूजर को डाटा चाहिए होगा तो वह टॉप-अप के जरिए एक महीने में ही 25 बार डाटा जोड़ सकता है. जियो फिलहाल मॉडल की टेस्टिंग कर रही है. कुल मिलाकर एक सीमित अवधि में 1.1 टीबी डाटा मुफ्त मिलेगा.

Who will get Reliance Jio GigaFiber broadband first, know everything about it

रिफंडेबल फीस होगी जमा
जियो गीगा फाइबर सर्विस के लिए यूजर्स को एक रिफंडेबल फीस जमा करनी होगी. यह प्रीव्यू ऑफर लेने के वक्त ही देनी होगी. कंपनी ने 4,500 रुपए रिफंडेबल फीस के तौर पर तय किया है. हालांकि, सर्विस डिस्कंटीन्यू करने पर फीस पूरी तरह वापस हो जाएगी. जियो गीगा फाइबर के साथ जियो गीगा टीवी, स्मार्ट होम जैसी सर्विसेस फ्री में दी जाएंगी. यूजर्स को मंथली यूसेज के लिए कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा.

Who will get Reliance Jio GigaFiber broadband first, know everything about it

इस शर्त पर वापस होगी फीस
अगर कोई यूजर तीन महीने के बाद इस सर्विस को बंद कराना चाहेगा तो उसे 4500 रुपए का सिक्योरिटी अमाउंट वापस कर दिया जाएगा. हालांकि, इसके लिए कंपनी ने शर्त रखी है कि कंपनी की ओर से दिया गया सेटटॉप बॉक्स पूरी तरह सुरक्षित और अच्छी कंडीशन में होना चाहिए. अगर कोई सेटटॉप बॉक्स अच्छी कंडीशन में नहीं होगा तो उसकी स्थिति के हिसाब से चार्ज वसूला जाएगा.

Who will get Reliance Jio GigaFiber broadband first, know everything about it

जियो की तर्ज पर गीगा फाइबर सर्विस
जियो की टेलीकॉम सर्विस की तरह ही फाइबर नेटवर्क यानी ब्रॉडबैंड सेवा भी लॉन्च होगी. जियो ने टेलीकॉम सर्विस के दौरान शुरुआती 6 महीने तक मोबाइल यूजर्स से कोई चार्ज नहीं लिया था. जियो गीगाफाइबर में प्रिव्यू ऑफर में भी 3 महीने तक फ्री सेवा दी जाएगी. .

Who will get Reliance Jio GigaFiber broadband first, know everything about it

5 करोड़ ग्राहक बनाने का है लक्ष्य
गीगा फाइबर की मदद से रिलायंस जियो का लक्ष्य 5 करोड़ ग्राहकों को अपने साथ जोड़ना है. यही कारण है कि कंपनी शुरुआती तीन महीने के लिए प्रीव्यू ऑफर दे रही है. इस ऑफर के जरिए लोगों को आसानी से जोड़ा जा सकता है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6