क्या आपका भी कोई अपना करता है 'कटी तार' से फोन चार्ज? अगर हां तो उसे अलर्ट कर दें, वरना पड़ सकते है लेने के देने

Phone Charging Tips: चार्जर पुराना हो गया चलेगा, लेकिन अगर उसकी तार कट गई या जल गई है तो उससे फोन कभी भी चार्ज न करें. ये काफी खतरनाक हो सकता है. ऐसे केस में हमेशा सावधानी बरते और फोन को चार्ज करने से बचें. आइए जानते हैं अगर आप ऐसा करते हैं तो क्या-क्या खतरा हो सकता है.
क्या आपका भी कोई अपना करता है 'कटी तार' से फोन चार्ज? अगर हां तो उसे अलर्ट कर दें, वरना पड़ सकते है लेने के देने

फोन की चार्जिंग केबल बड़े ही काम की होती है, लेकिन तब तक ही, जब तक उसकी हालत बढ़िया है. एक बार अगर वो खराब हो गई, कट गई या जल गई तो उससे फोन चार्ज करने से बचें. क्योंकि फोन की सेफ्टी आपके हाथ में है. कटी-जली केबल से फोन चार्ज करेंगे तो आपका फोन खराब हो सकता है या फिर ब्लास्ट के भी चांसेस हैं. ये कितना खतरनाक है? इससे क्या-क्या नुकसान हो सकते हैं, चलिए जानते हैं सबकुछ.

कटी-पिटी तार से फोन को चार्ज करना चाहिए?

अगर आपके पास भी फोन की चार्जिंग केबल कटी हुई है तो आपने काफी चीज़े एक्सपीरियंस की होंगी. जैसे की फोन चार्जिंग पर लगा है, लेकिन कटी हुई केबल होने की वजह से वो हिलने लगती है, उसे बार-बार ठीक करना पड़ता है. इसके अलावा भी कई परेशानियां आती हैं. लेकिन क्या कटी-पिटी तार से फोन को चार्ज करना सही रहता है? इसका जवाब Apple भी कई बार दे चुका है. चलिए जानते हैं क्यों नहीं करना चाहिए कटी हुई केबल से फोन को चार्ज.

RiskScientific ReasonPotential Damage
1. आग लगनाशॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी और ओवरहीटिंग.चार्जर का पिघलना, बिस्तर या सोफे में आग लगना, घर को नुकसान.
2. बिजली का झटकाकटी हुई तार के संपर्क में आने से करंट लगना.गंभीर चोट, जलन या इससे भी बड़ा हादसा.
3. फोन का डैमेज होनाअस्थिर वोल्टेज और करंट सप्लाई.चार्जिंग पोर्ट का खराब होना, मदरबोर्ड का जलना, फोन का पूरी तरह डेड हो जाना.
4. बैटरी की बर्बादीअनियमित चार्जिंग से बैटरी सेल पर दबाव.बैटरी की लाइफ तेजी से कम होना, फोन का जल्दी डिस्चार्ज होना, बैटरी का फूल जाना.

सिर्फ बड़ा हादसा ही नहीं, ये हैं 'साइलेंट' नुकसान

  • धीमी चार्जिंग (Slow Charging): आपने महसूस किया होगा कि पुरानी और कटी केबल से फोन बहुत धीरे चार्ज (Phone Slow Charge) होता है. ऐसा इसलिए है क्योंकि टूटी हुई तारें पूरा करंट पास नहीं कर पातीं.

  • बैटरी हेल्थ का गिरना: अस्थिर पावर सप्लाई सीधे आपके फोन की बैटरी के स्वास्थ्य पर हमला करती है. इससे आपके फोन की बैटरी लाइफ (Smartphone battery health) तेजी से खत्म होती है और आपको जल्द ही बैटरी बदलवाने की नौबत आ सकती है.

Do not charge you phone with broken charging cable dangerous for every phone user safety tips

क्या कहता है Apple?

Apple ने अपने Support Page पर इससे जुड़े कई अलर्ट्स पहले से ही दिए हुए हैं. एप्पल का कहना है कि कटी-पिटी केबल से अगर आप फोन चार्ज करते हैं तो सबसे बड़ा खतरा आग लगने का रहता है. इससे आपको चोट भी लग सकती है, बिजली का झटका और फोन डैमेज होने का खतरा भी रहता है.

फोन का चार्जर समय रहते बदल लें

फोन का चार्जर समय रहते आपको बदल लेना चाहिए? क्योंकि इससे चार्जिंग स्पीड भी स्लो होने लगती है. केबल और स्विच में भी उस वजह से खराबी आ सकती है. और सबसे खास बात सेफ्टी. सेफ्टी का ख्याल रखते हुए पुराने और खराब चार्जर को निकाल फैंकें, क्योंकि इससे आग लगने या बैटरी को नुकसाल पहुंचने के चांसेस हैं.

Add Zee Business as a Preferred Source