&format=webp&quality=medium)
दिवाली के इस खास मौका पर टेक्नोलॉजी की दुनिया नई एक्साइटमेंट और इनोवेशन्स से रोशन है. जहां एक तरफ LG ने अपनी Essential Series लॉन्च की तो वहीं Apple ने Vision Pro M5 चिपसेट में जोड़े नए अपग्रेड्स. Honor, Meta, Instgram जैसी बड़ी कंपनियों ने भी कई बड़े अपडेट्स और फीचर्स पेश किए. जानिए हफ्ते की 10 बड़ी टेक न्यूज़.
LG ने भारत में लॉन्च की 'Essential Series' होम अप्लायंसेज. इस सीरीज में ऐसे AC, Refrigerator, Microvave, Dishwasher, Washing Machine से लेकर कई प्रोडक्ट्स शामिल है. कंपनी ने सभी प्रोडक्ट्स को खास तौर पर इंडियन कन्ज्यूमर्स के लिए डिजाइन किया है. साथ ही मेड इन इंडिया और मेड फॉर इंडिया को बढ़ावा देते हुए पेश किए हैं. इनकी शुरुआती कीमत ₹18,000 है.
Apple ने अपने नए M5 चिप को पेश कर दिया है. इसे कंपनी ने AI परफॉर्मेंस में एक "बड़ी छलांग" बताया है. ये नया चिप पिछली पीढ़ियों की तुलना में AI से जुड़े काम को कहीं ज्यादा फास्ट और स्किल्ड तरीके से हैंडल करने में सक्षम है. ये एप्पल के कंप्यूटिंग डिवाइसेस में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के यूज को एक नए लेवल पर ले जाएगा.
Meta ने Mac और Windows के लिए अपने Messenger ऐप को बंद करने का ऐलान किया है. ये खबर उन यूजर्स के लिए है जो इन प्लेटफॉर्म्स पर मैसेंजर का इस्तेमाल करते थे. हालांकि, Meta ने स्पष्ट किया है कि यूजर्स के चैट्स सुरक्षित रहेंगे और उन्हें वेब वर्जन या मोबाइल ऐप के जरिए एक्सेस किया जा सकेगा.
Meta और Ray-Ban के स्मार्ट ग्लासेज को एक बड़ा अपडेट मिला है. अब ये ग्लासेज दीपिका पादुकोण की आवाज़ में हिंदी सपोर्ट के साथ आएंगे, जिससे भारतीय यूजर्स को एक पर्सनलाइज्ड एक्सपीरियंस मिलेगा. इसके अलावा, UPI पेमेंट इंटीग्रेशन और नए दिवाली फीचर्स भी इसमें जोड़े गए हैं.
OnePlus ने अपकमिंग फोन OnePlus 15 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है. इसे 27 अक्टूबर को चीन में लॉन्च किया जाएगा. फोन के फीचर्स ऑनलाइन लीक हो चुके हैं. ये 165Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, Snapdragon 8 Elite Gen 5 प्रोसेसर, 7000mAh जंबो बैटरी और कई दमदार फीचर्स के साथ आ सकता है.
इस दिवाली इंस्टाग्राम ने अपने यूजर्स के लिए ढेर सारे नए और मजेदार दिवाली-थीम वाले इफेक्ट्स लॉन्च किए हैं. ये AI-पावर्ड इफेक्ट्स आपकी स्टोरीज और वीडियो में चार चांद लगा देंगे, जिनमें पटाखों की रोशनी, दीयों की जगमगाहट और रंगोली के खूबसूरत डिज़ाइन शामिल हैं. इन खास इफेक्ट्स को 'एडिट्स' ऐप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है.
Honor ने एक ऐसा रोबोट फोन पेश किया है, जिसमें AI-पावर्ड पॉप-आउट कैमरा लगा है. AI की मदद से यह कैमरा खुद-ब-खुद सीन को पहचान कर बेस्ट शॉट ले सकेगा और पॉप-आउट मैकेनिज्म इसे और भी इनोवेटिव बनाता है. ये डिवाइस स्मार्टफोन डिजाइन और फंक्शनैलिटी में एक बड़ा कदम है.
Google One ने दिवाली के मौके पर एक जबरदस्त ऑफर पेश किया है, जिसमें यूजर्स मात्र 11 रुपये में 2TB तक का Google Drive स्टोरेज पा सकते हैं. ये ऑफर उन सभी के लिए शानदार है जिन्हें अपनी फाइल्स, फोटोज और वीडियोज को स्टोर करने के लिए ज्यादा क्लाउड स्पेस की जरूरत है.
WhatsApp लेकर आया Status के लिए शानदार फीचर. इसका नाम रिएक्शन स्टिकर नाम है, जो कि अब आप सभी को स्टेटस में दिखाई देगा. रिएक्शन स्टिकर की मदद से अब आप इंस्टाग्राम की तरह वॉट्सऐप पर भी स्टेटस पर स्टिकर्स के लिए जरिए रिएक्ट कर पाएंगे.
Oppo ने चीन में लॉन्च की Find X9 Series. अब कंपनी ने इसे इंडिया में लॉन्च करने की अनाउंसमेंट कर दी है. सीरीज में Find X9 और Find X9 Pro शामिल है. दोनों ही सीरीज पावरफुल फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के साथ 28 अक्टूबर में आने वाली है. इसमें हाई-रेजुलेशन 200MP कैमरा, 7500mAh बैटरी, ColorOS 16 अपडेट है. इसकी शुरुआती कीमत हो सकती है 54,300 रुपये.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)