दिल्ली में AI का महाकुंभ! पीएम मोदी करेंगे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन, 13 देशों के दिग्गज दिखाएंगे फ्यूचर की तकनीक, जानें क्या होगा खास?

नई दिल्ली में आज से AI का सबसे बड़ा आयोजन शुरू हो रहा है. असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 16 फरवरी को शाम 5 बजे भारत मंडपम में India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन करेंगे. यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और इसके साथ ही India AI Impact Summit भी आयोजित हो रहा है.
दिल्ली में AI का महाकुंभ! पीएम मोदी करेंगे सबसे बड़े एक्सपो का उद्घाटन, 13 देशों के दिग्गज दिखाएंगे फ्यूचर की तकनीक, जानें क्या होगा खास?

नई दिल्ली में आज से AI का सबसे बड़ा आयोजन शुरू हो रहा है. असल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी कि 16 फरवरी को शाम 5 बजे भारत मंडपम में India AI Impact Expo 2026 का उद्घाटन करेंगे. यह एक्सपो 16 से 20 फरवरी तक चलेगा और इसके साथ ही India AI Impact Summit भी आयोजित हो रहा है.

क्या है खास इस बार?

  • यह सिर्फ टेक्नोलॉजी की बातें करने वाला इवेंट नहीं है.
  • ये “AI in Action” यानी जमीन पर AI के यूज को दिखाने वाला बड़ा मंच है.
  • असल में यहां नीति, नई सोच और टेक्नोलॉजी का लाइव प्रदर्शन होगा.
  • 70,000 वर्ग मीटर में फैले इस आयोजन में 10 बड़े एरिना बनाए गए हैं.
  • 300 से ज्यादा प्रदर्शनी स्टॉल और लाइव डेमो होंगे.
  • इसकी थीम रखी गई है ‘सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय’, यानी AI का फायदा हर इंसान तक पहुंचे.
Add Zee Business as a Preferred Source

AI के जरिए दुनिया की नजर दिल्ली पर

  • इस समिट में 600 से ज्यादा स्टार्टअप अपने AI सॉल्यूशन दिखाएंगे.
  • करीब 2.5 लाख लोगों के शामिल होने की उम्मीद है.
  • 500 से ज्यादा सेशन होंगे, जिनमें 3250 से ज्यादा एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे.
  • इतना ही नहीं, 13 देशों के पवेलियन भी लगाए गए हैं.
  • ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, जर्मनी, ब्रिटेन, रूस समेत कई देश इसमें भाग ले रहे हैं.ai

बड़े-बड़े नाम होंगे शामिल

  • टेक दुनिया के दिग्गज भी इस मंच पर दिखेंगे
  • अल्फाबेट के CEO सुंदर पिचाई
  • OpenAI के CEO सैम ऑल्टमैन
  • गूगल डीपमाइंड के CEO डेमिस हसाबिस
  • एंथ्रोपिक के CEO डारियो अमोदेई

साथ ही 7 राष्ट्रपति, 2 उपराष्ट्रपति और 9 प्रधानमंत्री भी शामिल होंगे. इसे किसी विकासशील देश में होने वाला पहला और दुनिया का सबसे बड़ा AI शिखर सम्मेलन बताया जा रहा है.

AI समिट का एजेंडा क्या है?

  • इस बार फोकस साफ है, केवल चर्चा नहीं, बल्कि असर
  • आम लोगों की जिंदगी में AI का इस्तेमाल
  • पर्यावरण और जलवायु बदलाव में टेक्नोलॉजी की भूमिका
  • आर्थिक विकास और उत्पादकता बढ़ाना
  • जिम्मेदार और समावेशी AI
  • AI को ‘पब्लिक गुड’ बनाना

सरकार ने मार्च 2024 में India AI Mission को मंजूरी दी थी, जिसके लिए करीब 10,372 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया है.

दिल्ली में किए गए सुरक्षा के कड़े इंतजाम

  • समिट में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं.
  • 700 से ज्यादा CCTV कैमरों से निगरानी.
  • करीब 10 हजार जवान तैनात.
  • केवल पास और रजिस्ट्रेशन कराने वाले लोगों को ही एंट्रीai

इन देशों के राष्ट्रपति होंगे शामिल

  • ब्राजील के राष्ट्रपति लूला दा सिल्वा
  • फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों
  • एस्टोनिया के राष्ट्रपति आलार कारिस
  • स्लोवाकिया के राष्ट्रपतिपीटर पेलेग्रिनी
  • श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुर कुमार दिसानायके
  • सर्बिया के राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुचिच और
  • स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति परमेलन

भारत बनेगा ग्लोबल AI हब?

सरकार का साफ संदेश है भारत सिर्फ टेक्नोलॉजी का यूजर नहीं, बल्कि लीडर बनेगा.जी हां 80 करोड़ से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स और तेजी से बढ़ते स्टार्टअप इकोसिस्टम के दम पर भारत खुद को ग्लोबल AI हब के रूप में स्थापित करना चाहता है. तो कुल मिलाकर, दिल्ली आज AI की राजधानी बनी हुई है.असल में दुनिया की नजर इस समिट पर है और उम्मीद है कि यहां से AI के फ्यूचर की नई दिशा तय होगी.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6