इन ऐप्स को फोन से तुरंत हटा दें, नहीं तो मिनट में हो जाएगा अकाउंट खाली- ये है लिस्ट

CRIL यानी साइबल रिसर्च एंज इंटेलिजेंस लैब्स की नई रिपोर्ट के अनुसार, Google Play स्टोर पर मौजूद 20 से ज्यादा खतरनाक क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट ऐप्स को पहचाना गया है. चेक करें इन ऐप्स की लिस्ट.
इन ऐप्स को फोन से तुरंत हटा दें, नहीं तो मिनट में हो जाएगा अकाउंट खाली- ये है लिस्ट

फोन में क्रिप्टो वॉलेट इस्तेमाल करने वालों के लिए बड़ी खबर है. इन दिनों क्रिप्टो ऐप्स को लेकर काफी फर्जीवाड़ा चल रहा है. गूगल प्ले स्टोर पर कई ऐप्स हैं जो आपके साथ फ्रॉड कर रहे हैं. ये ऐप्स दिखने में तो रियल लगते हैं लेकिन इन्हें रन साइबर फ्रॉड कर रहे हैं. गूगल प्ले स्टोर पर 20 ऐसे ऐप्स हैं, जिन्हें लेकर सरकार ने यूजर्स को अलर्ट किया है. ये खतरनाक क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट ऐप्स आपकी जेब खाली कर सकते हैं. चलिए देखते हैं लिस्ट.

CRIL यानी साइबल रिसर्च एंज इंटेलिजेंस लैब्स की नई रिपोर्ट के अनुसार, Google Play स्टोर पर मौजूद 20 से ज्यादा खतरनाक क्रिप्टोकरेंसी वॉलेट ऐप्स को पहचाना गया है. ये ऐप्स यूजर्स की वॉलेट रिकवरी जानकारी चोरी करके उनका पूरा अकाउंट हैक कर सकते हैं.

ये रही लिस्ट

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. Suiet Wallet- co.median.android.ljqjry
  2. SushiSwap- co.median.android.pkezyz
  3. Raydium- co.median.android.epwzyq
  4. Hyperliquid- co.median.android.epbdbn
  5. BullX Crypto- co.median.android.braqdy
  6. Pancake Swap- co.median.android.djrdyk
  7. OpenOcean Exchange- co.median.android.ozjjkx
  8. Raydium- co.median.android.pkzylr
  9. Hyperliquid- co.median.android.djerqq
  10. Suiet Wallet- co.median.android.noxmdz
  11. Suiet Wallet- co.median.android.epeall
  12. SushiSwap- co.median.android.brlljb
  13. Meteora Exchange- co.median.android.kbxqaj
  14. BullX Crypto- co.median.android.ozjwka
  15. Suiet Wallet- co.median.android.mpeaaw
  16. Hyperliquid- co.median.android.aaxblp
  17. Raydium- co.median.android.yakmje
  18. Hyperliquid- co.median.android.jroylx
  19. Pancake Swap- co.median.android.pkmxaj
  20. Harvest Finance blog- co.median.android.ljmeob

फटाफट करें ये काम!

  • सबसे पहले आप अपने फोन्स से इन ऐप्स को डिलीट करें
  • वॉलेट रिकवरी फ्रेज केवल आधिकारिक ऐप्स में ही डालें
  • ऐप्स केवल ऑफिशियल वेबसाइट या ट्रस्टेड सोर्स से ही डाउनलोड करें
  • टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) को इनेबल करें
  • समय-समय पर वॉलेट एक्टिविटी की निगरानी करें

ऐसे करें डिलीट

  • Settings में जाकर Apps में जाएं
  • संदिग्ध ऐप चुनें फिर Uninstall कर टैप करें
  • Uninstall नहीं हो रहा?
  • Settings> Security > Device admin apps में जाएं और ऐप का एक्सेस डिसेबल करें

क्यों खतरनाक हैं ये ऐप्स?

इन ऐप्स को जब यूजर्स इंस्टॉल कर रहे हैं तो उनसे उनकी 12 शब्दों वाली रिकवरी फ्रेज मांगी जाती है. ये किसी भी क्रिप्टो वॉलेट की सुरक्षा की सबसे अहम कुंजी होती है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6